Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोल्हान प्रमंडल स्तरीय सम्मेलन सह शपथ ग्रहण कार्यक्रम में जुटे हजारों कार्यकर्ता
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड रांची राजनीति

    कोल्हान प्रमंडल स्तरीय सम्मेलन सह शपथ ग्रहण कार्यक्रम में जुटे हजारों कार्यकर्ता

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 18, 2022No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कोल्हान प्रमंडल स्तरीय सम्मेलन सह शपथ ग्रहण कार्यक्रम में जुटे हजारों कार्यकर्ता

    पूर्वी सिंहभूम जिला के अधिवक्ता अरुण शुक्ला और भोजपुरी एक्ट्रेस विनिता राय हुए समर्थको संग पार्टी में हुए शामिल

    आज दिनांक 18 अक्टूबर 2022 दिन मंगलवार को चांडिल डैम स्थित शीश महल में आयोजित कोल्हान प्रमंडल स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सह शपथ ग्रहण समारोह में आजसू पार्टी पूर्वी सिंहभूम जिला समिति के तरफ से ढाई हजार पदेन पदाधिकारी हुए शामिल पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने सभी को पार्टी के नीति सिद्धांतो के साथ पार्टी का संविधान का शपथ दिलाया और कहा की किसी राष्ट्रीय पार्टी में भी इतने पदाधिकारी नही है और जिस पार्टी में इतने पदाधिकारी हो वो किसी भी राजनीतिक पटल पर इतिहास बदलने का कार्य कर सकता है

    किंतु इसके लिए अपनी इच्छा शक्ति को मजबूत बनाना होगा ,अपने नेतृत्व क्षमता को जगाना होगा अन्यथा इस राज्य को लूटने और बेचने की कला सीख भ्रष्टाचार की नीव रख ताबड़तोड़ फैसले ले रहे है लेकिन उसपर अमल कैसे होगा पूछ दीजिए तो कहते है ये राज्य का विकास रोक रहे है , क्या राज्य का विकास करने का कोई मानक है तो बताइए आज आपने सरकार आप के द्वार चला रहे हो ऐसा नकल कब तक चलेगा हमारी प्राथमिकता है हमारी सरकार गांव की सरकार और वो सपना आप सभी के बदौलत साकार होगा ।

    कार्यक्रम में पार्टी के विधायक लंबोदर महतो ने कहा की पार्टी कई वर्षो से राज्य निर्माण में अपना खून पसीना बहाते आ रही है और सरकार पिछड़ों से भेदभाव करते आ रही है एक तरफ सरकार पिछड़ों को आरक्षण देने की घोषणा करती है तो दूसरी तरह पंचायत चुनाव में उनके अधिकारों से वंचित करने का काम कर दिया पुनः नगर निकाय चुनाव में भी पिछड़ों के साथ अन्याय करने का कार्य वर्तमान सरकार कर रही है और ऐसा कर के राज्य के साढ़े तीन करोड़ जनता के साथ खिलवाड़ कर रही है ।

    पार्टी के प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस ने कहा की राज्य सरकार लूट खसोट में व्यस्त है आजसू पार्टी याद दिलाती है तो बगैर सोचे समझे अमली जामा पहना देती है,जनता के साथ जनभावनाओं की खिलवाड़ करती है विकास कार्यों को ठप कर अवैध रूप से कोयला चोरी, बालू चोरी, खनिज चोरी,शिक्षा में व्याप्त भ्रष्टाचार में बढ़ोतरी, महिलाओ के साथ हर दिन हो रहे अत्याचार लडकिया सुरक्षित नहीं है और सरकार अपने राज्य को छोड़ दूसरे राज्य में एस कांड से लेकर कैश कांड में संलिप्त है

    पार्टी के प्रधान प्रवक्ता देवशरण भगत ने बताया कि ने इस राज्य के राजा ने चोरी भी किया और जज को फैसला सुनाने के लिए दबाव भी दे रहा है हर दिन मीडिया में बयान दे रहा है हम ईडी और सी बी आइ से डरने वाले नही तो कौन कहता है डरिए आप डटकर मुकाबला कीजिए राज्य की जनता आपके साथ बस फैसला सुनने की इतनी जल्दबाजी क्यू इतना बता दीजिए , सोने के चम्मच लेकर पले बढ़े लोग आंदोलनकारियों के भावनाओं को क्या समझेगा , ये आंदोलनकारी जैसे लंबी लड़ाई लड़कर राज्य को लिया है वैसे ही एक और लड़ाई आदरणीय सुदेश महतो के नेतृत्व में लड़ी जाएगी और उसका नीव आज इस चांडिल डैम के शीश महल की धरती पर पड़ गया है बस अब यही कार्यकर्ता नए राज्य के साथ साथ वृहद राज्य की कल्पना लेकर घर जायेंगे और 2024 की तैयारी करेंगे ।

    इस से पूर्व जमशेदपुर से अधिवक्ता अरुण शुक्ला अपने समर्थको संग पार्टी की सदस्यता लिए साथ ही भोजपुरी फिल्म और धारावाहिक के नेत्री सह समाजसेवी विनिता राय भी अपने महिला समर्थको संग पार्टी की सदस्यता लिए सभी को पार्टी की सदायता और नीति सिद्धांतो की शपथ दिलाई गई।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता हरेलाल महतो ने किया जबकि संचालन रवि शंकर मौर्या,और धन्यवाद सचिन महतो ने किया
    कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्वी सिंहभूम से कन्हैया सिंह, फनी भूषण महतो,संजय मलाकार, बुद्धेश्वर मुर्मू,अप्पू तिवारी,श्रवन सिंह सरदार, संजय सिंह,प्रमोद सिंह, दीपक अग्रवाल,अशोक मंडल,स्वीटी यादव,देवाशीष चौधरी, प्रसंजोत भौमिक, सैलेंद्र सिन्हा,शंभू श्रवन,मंजीत यादव, धर्मवीर सिंह, उमाशंकर सिंह,सोनू सिंह,राहुल सिंह, मो तनवीर,प्रवीन प्रसाद, अरूप मल्लिक, अजय सिंह बब्बू, विनय सिंह, समेत हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर सब्जी मंडी में  हुए गोलीबारी से सनसनी पुलिस मामले की जांच में जुटी
    Next Article स्वच्छ वायु और बेहतर स्वास्थ्य परियोजना एंव हवा की गुणवत्ता पर दो दिवसीय कार्यशाला शुरू

    Related Posts

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    June 7, 2026

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    June 7, 2026

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.