Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बांग्लादेश ने श्रीलंका को दो विकेट से हराया
    Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    बांग्लादेश ने श्रीलंका को दो विकेट से हराया

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 8, 2024Updated:June 8, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    डलास। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 15वां मैच श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच डलास के ग्रैंड प्रियरी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। हमेशा की तरह इस बार भी दोनों टीमों के बीच टक्कर का मुकाबला देखने को मिला। लेकिन अंत में जीत बांग्लादेश की हुई। बांग्लादेश ने 2 विकेट से श्रीलंका को हरा दिया। हालांकि यह एक लो स्कोरिंग मैच रहा। श्रीलंका ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 124 रन बनाए। 125 रन का टारगेट चेज करने में बांग्लादेश की भी हालत खराब हो गई। लेकिन जैसे-तैसे उन्होंने 2 विकेट से मैच को अपने नाम कर लिया।

     

     

    125 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी बांग्लादेश टीम की शुरुआत इतनी खास नहीं रही थी। उन्होंने अपने दोनों ओपनर्स को 6 रन के अंदर ही खो दिया था। इसके बाद लिटन दास ने पारी को संभाला और एंकर की भूमिका निभाई। उन्होंने 38 गेंद में 36 रन बनाए और एक एंड से पारी को संभाले रखा। इसके बाद तौहीद हृदोय ने तूफानी पारी से मैच का मुंह बांग्लादेश की तरफ मोड़ दिया था।

     

    उन्होंने सिर्फ 20 गेंद में 200 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 40 रन ठोके। हृदोय ने अपनी इनिंग में 4 छक्के और 1 चौका भी लगाया। हालांकि अंत में श्रीलंका ने अच्छा कमबैक किया। लेकिन महमुदुल्लाह ने छक्का लगाकर श्रीलंका के अरमानों पर पानी फेर दिया। महमुदुल्लाह ने नाबाद 16 रन की पारी खेली।

     

    श्रीलंका की तरफ से 4 विकेट नुवान तुषारा ने लिए। 2 सफलता वानिंदु हसरंगा को मिली। वहीं एक-एक विकेट धनंज्य डी सिल्वा और मथीषा पथिराना ने भी लिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमीडिया शख्सियत एवं रामोजी समूह के अध्यक्ष रामोजी राव का निधन से छाया शोक की लहर
    Next Article कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली कांस्टेबल सस्पेंड, सपोर्ट में किसान यूनियन, 9 जून को निकालेगा इंसाफ मार्च

    Related Posts

    बिरसा नगर स्थित बिरसा बुरु संडे मार्केट में सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण

    November 13, 2025

    विजया गार्डेन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की अध्यक्षता में हुई महत्वपूर्ण बैठक

    November 13, 2025

    जगजोत सिंह सोही क़ौम से माफी मांगे : कुलबिंदर 

    November 13, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिरसा नगर स्थित बिरसा बुरु संडे मार्केट में सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण

    विजया गार्डेन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की अध्यक्षता में हुई महत्वपूर्ण बैठक

    जगजोत सिंह सोही क़ौम से माफी मांगे : कुलबिंदर 

    घाटशिला विधानसभा : किसके सिर सजेगा ताज, फैसला आज सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू

    एमजीएम अस्पताल का सी आर्म मशीन खराब

    बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी में सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, विधायक संजीव सरदार का हुआ सम्मान

    कांग्रेस संगठन सृजन अभियान को गति देने के लिए बैठक आयोजित

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला हमारी मांगों के अनुरुपःसरयू राय

    रेड क्रॉस भवन के सखी वन स्टॉप सेंटर का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया दौरा

    मतगणना दिवस की तैयारियों की समीक्षा बैठक संपन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.