Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मीडिया शख्सियत एवं रामोजी समूह के अध्यक्ष रामोजी राव का निधन से छाया शोक की लहर
    Breaking News Headlines झारखंड राष्ट्रीय

    मीडिया शख्सियत एवं रामोजी समूह के अध्यक्ष रामोजी राव का निधन से छाया शोक की लहर

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 8, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    मीडिया शख्सियत एवं रामोजी समूह के अध्यक्ष रामोजी राव का निधन

    हैदराबाद: मीडिया जगत की जानी मानी हस्ती एवं खबरों और मनोरंजन की दुनिया में व्यापक बदलाव लाने वाले रामोजी समूह के अध्यक्ष रामोजी राव का शनिवार सुबह यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे।

    राव को सांस लेने में परेशानी के कारण पांच जून को यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां आज सुबह चार बजकर 50 मिनट पर उनका निधन हो गया। रामोजी राव ने शनिवार सुबह अंतिम सांस ली. उनके पार्थिव शरीर को रामोजी फिल्म सिटी स्थित उनके आवास पर ले जाया जाएगा, जहां परिवार, मित्र और प्रशंसक दिग्गज उद्यमी को अंतिम श्रद्धांजलि देंगे.

     

     

    राव के पार्थिव शरीर को शहर के बाहरी इलाके में स्थित रामोजी फिल्म सिटी में उनके आवास पर लाया गया।

    रामोजी राव ने समाचारपत्र ईनाडु और ईटीवी चैनल समूह की शुरुआत करके अविभाजित आंध्र प्रदेश में मीडिया जगत में क्रांतिकारी बदलाव किया। उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रामोजी राव के निधन पर शनिवार को शोक व्यक्त किया और उन्हें भारतीय मीडिया में क्रांति लाने वाला दूरदर्शी व्यक्ति करार दिया।

    मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि राव के समृद्ध योगदान ने पत्रकारिता और फिल्म जगत पर अमिट छाप छोड़ी है। मोदी ने कहा कि अपने उल्लेखनीय प्रयासों के माध्यम से उन्होंने मीडिया और मनोरंजन जगत में नवाचार और उत्कृष्टता के नए मानक स्थापित किए।

     

     

     

    प्रधानमंत्री ने अपने पोस्ट में कहा ,‘‘ रामोजी राव गारू में भारत के विकास को लेकर जुनून था। मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे उनसे बातचीत करने और उनके ज्ञान से लाभ उठाने के कई अवसर मिले। इस कठिन समय में उनके परिवार, मित्रों और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति।’’

    पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, तेलुगु देशम पार्टी के प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू, केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी, तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी, तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव और कई अन्य नेताओं ने रामोजी राव के निधन पर शोक व्यक्त किया।

    पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने अपने शोक संदेश में कहा कि रामोजी राव ने जिस भी क्षेत्र में काम किया उसमें एक मानक स्थापित किए।

     

     

    उन्होंने कहा कि तेलुगु भाषा और संस्कृति के लिए रामोजी राव की सेवा को हमेशा याद रखा जाएगा।

    तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेड्डी ने राव के निधन को तेलुगु समाचार पत्र और मीडिया जगत के लिए ‘‘बड़ी क्षति’’ करार दिया।

    मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी एक बयान में कहा गया कि रेड्डी दिल्ली में हैं और उन्होंने राज्य की मुख्य सचिव शांति कुमारी को रामोजी राव का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान से कराने का निर्देश दिया है।

    तेदेपा प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि रामोजी राव ने तेलुगु लोगों के जीवन पर अमिट छाप छोड़ी है।

    उन्होंने कहा कि रामोजी राव का निधन न केवल राज्य के लिए बल्कि देश के लिए भी एक क्षति है।

    केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी ने कहा कि रामोजी राव ने मूल्यों को बरकरार रखते हुए मीडिया जगत में नए मानक स्थापित किए और कई सुधार किए।

    मश्हूर अभिनेता चिरंजीवी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि रामोजी राव एक ऐसे पर्वत की तरह थे जो कभी किसी के आगे नहीं झुके।

    रामोजी राव के परिवार में पत्नी और एक बेटा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिष्टुपुर में असामाजिक तत्वों द्वारा पार्किंग में खड़े वाहनों में लगाई आग
    Next Article बांग्लादेश ने श्रीलंका को दो विकेट से हराया

    Related Posts

    केदार कंस्ट्रक्शन के नए कार्यालय का उद्घाटन

    June 24, 2026

    पाकुड़ विद्यालयों में पाकुड़ पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को किया जागरूक

    June 24, 2026

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    June 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    केदार कंस्ट्रक्शन के नए कार्यालय का उद्घाटन

    पाकुड़ विद्यालयों में पाकुड़ पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को किया जागरूक

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    1 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के आरोपियों को कोर्ट से फिर झटका

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने टीएमएच में विधायक पूर्णिमा से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल

    गिरिडीह मकतपुर में बिजली संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

    मोहर्रम पर शास्त्री नगर में इंसानियत का पैगाम, 8 हजार लोगों ने ग्रहण किया विशाल लंगर

    मुहर्रम को लेकर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

    डीसी ऑफिस के पास सड़क हादसे में महिला की मौत, चालक वाहन समेत फरार

    भरत तिवारी मुठभेड़ प्रकरण: उसके गांव पहुंचे प्रशांत किशोर, न्यायिक जांच की निगरानी की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.