Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली कांस्टेबल सस्पेंड, सपोर्ट में किसान यूनियन, 9 जून को निकालेगा इंसाफ मार्च
    Headlines राजनीति

    कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली कांस्टेबल सस्पेंड, सपोर्ट में किसान यूनियन, 9 जून को निकालेगा इंसाफ मार्च

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 8, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली कांस्टेबल सस्पेंड, सपोर्ट में किसान यूनियन, 9 जून को निकालेगा इंसाफ मार्च

    चंडीगढ़: एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ कांस्टेबल द्वारा कंगना रनौत को थप्पड़ मारे जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है. कई किसान संघ उस सीआईएसएफ कांस्टेबल के समर्थन में एक विरोध रैली आयोजित करने की योजना बना रहे हैं. सीआईएसएफ कांस्टेबल कुलविंदर कौर ने गुरुवार को चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर भाजपा सांसद-निर्वाचित कंगना रनौत को थप्पड़ मारा था.

     

     

    किसान संगठनों ने कांस्टेबल कुलविंदर कौर के खिलाफ कोई अनुचित कार्रवाई नहीं करने की मांग को लेकर 9 जून को पंजाब के मोहाली में इंसाफ मार्च की योजना बनाई है. उन्होंने उस पूरे घटनाक्रम की उचित जांच की भी मांग की जिसके कारण हवाईअड्डे पर यह घटना हुई.

     

     

    जानिए क्या है मामला

    कांस्टेबल कंगना के पुराने भाषण से थी नाराज बॉलीवुड अभिनेत्री और हिमाचल प्रदेश के मंडी से निर्वाचित भाजपा सांसद ने गुरुवार को आरोप लगाया कि चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान एक महिला कांस्टेबल ने उन्हें थप्पड़ मारा. कांस्टेबल के अनुसार, इस कृत्य के पीछे का कारण कंगना की पंजाबी महिलाओं के बारे में विवादास्पद टिप्पणी थी जो किसानों के विरोध आंदोलन का हिस्सा थीं. लोकसभा चुनाव 2024 संसदीय क्षेत्र 7 प्रत्याशी 7 चुनाव परिणाम घटना के बाद 35 वर्षीय कांस्टेबल को एक वीडियो में यह कहते हुए सुना जा सकता है,

     

     

    मेरी मां भी प्रदर्शनकारियों में शामिल थीं

    जब उन्होंने (कंगना) कहा कि वे 100 रुपये पाने के लिए विरोध कर रहे थे. किसान संगठन कुलविंदर कौर के समर्थन में संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा जैसे प्रमुख किसान संगठनों ने शुक्रवार को कहा कि वे कुलविंदर कौर के समर्थन में खड़े हैं. रिपोर्ट के अनुसार, एसकेएम (गैर-राजनीतिक) नेता जगजीत सिंह दल्लेवाल और किसान मजदूर संघर्ष समिति के महासचिव सरवन सिंह पंढेर मामले की उचित जांच के लिए पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव से मिलने की योजना बना रहे हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबांग्लादेश ने श्रीलंका को दो विकेट से हराया
    Next Article दिल्ली में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस

    Related Posts

    डीसी ऑफिस के पास सड़क हादसे में महिला की मौत, चालक वाहन समेत फरार

    June 24, 2026

    भरत तिवारी मुठभेड़ प्रकरण: उसके गांव पहुंचे प्रशांत किशोर, न्यायिक जांच की निगरानी की मांग

    June 24, 2026

    राम मंदिर से दान गायब मामले में प्राथमिकी के बिना एसआईटी ‘बिना तीर की कमान’ है: अखिलेश

    June 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    डीसी ऑफिस के पास सड़क हादसे में महिला की मौत, चालक वाहन समेत फरार

    भरत तिवारी मुठभेड़ प्रकरण: उसके गांव पहुंचे प्रशांत किशोर, न्यायिक जांच की निगरानी की मांग

    राम मंदिर से दान गायब मामले में प्राथमिकी के बिना एसआईटी ‘बिना तीर की कमान’ है: अखिलेश

    सब्जी विक्रेता की ईमानदारी: ढाई लाख के सोने के आभूषण लौटाकर पेश की मिसाल

    जमशेदपुर औद्योगिक नगरी जमशेदपुर में पेट्रोल और डीजल को लेकर एक बार फिर अफरा- तफरी का माहौल बन गया है

    शिबू सोरेन को पद्म भूषण मिलने पर झामुमो में खुशी की लहर, लड्डू बांटकर मनाया उत्सव

    सरायकेला-चाईबासा में हाथियों का आतंक: ईचागढ़ में महिला घायल, मनोहरपुर में दंतैल के हमले से व्यक्ति की मौत

    कोडरमा : बेटे के साथ घर लौट रही महिला से चेन छीनकर भागे बदमाश, 6 घंटे में पुलिस ने किया गिरफ्तार

    धनबाद मुगमा स्टेशन के पास माल गाड़ी हुई बेपटरी,बड़ा हादसा टला मुगमा स्टेशन के पास बड़ा रेल हादसा टल गया

    गिरिडीह में नशा मुक्ति रात्रि चौपाल का आयोजन, उपायुक्त रामनिवास यादव ने जनभागीदारी पर दिया जोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.