राष्ट्र संवाद संवाददाता
पोटका। रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में बुधवार को ‘विश्व पृथ्वी दिवस’ के अवसर पर “हमारा ऊर्जा, हमारा ग्रह” के अंतर्गत प्रकृति की गोद में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण काव्य पाठ रहा। जिसमें विनीता, मीना सैवया, लक्ष्मी देवगन, पार्वती, श्वेता कुमारी गोप, उर्मिला एल्डा, नितिशा बाजे, काजल कुमारी, सुषमा हेंब्रम, सोनिया सोरेन, ललिता, रानी ,अर्निका पिंगुआ, निशा पाड़िया, लक्ष्मी बिरुवा ने कविताओं के माध्यम से प्रकृति की सुंदरता और उसके संरक्षण की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। छात्रों की कविताओं में धरती को बचाने की पुकार और पर्यावरण के प्रति अगाध प्रेम साफ झलक रहा था।
काव्य गोष्ठी और व्याख्यान के पश्चात, सभी छात्रों और शिक्षकों ने सामूहिक रूप से पृथ्वी को हरा-भरा बनाए रखने और अपने आस-पास के वातावरण को साफ एवं सुरक्षित रखने हेतु सामूहिक संकल्प लिया। पूरे कार्यक्रम का आयोजन एनएसएस समन्वयक डॉ. भूपेश चंद की देखरेख में संपन्न हुआ। प्रिंसिपल डॉ सुरेंद्र कुमार दुबे ने पर्यावरण के बारे संबोधन किया।कार्यक्रम की सफलता में कॉलेज के सभी संकाय सदस्यों और विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता रही।

