Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सेवा से ही परम पद पाया जा सकता है : बूटा सिंह
    Breaking News झारखंड

    सेवा से ही परम पद पाया जा सकता है : बूटा सिंह

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 31, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सेवा से ही परम पद पाया जा सकता है : बूटा सिंह
    गुरु को रहित प्यारी है सिख नहीं : बाज
    साकची गुरुद्वारा में महान कीर्तन दरबार शुरू
    जमशेदपुर। साकची गुरुद्वारा साहिब में संस्था गुरुनानक सेवा दल एवं बीर खालसा सेवा दल के संयुक्त तत्वावधान में महान कीर्तन दरबार शुक्रवार की सुबह में श्री अखंड पाठ के भोग के उपरांत प्रारंभ हुआ।
    इसमें श्री गुरु ग्रंथ साहिब में वर्णित बाणी, “सेवक को सेवा बन आई”गायन करने के साथ ही अमृतसर से आए भाई बूटा सिंह के जत्थे ने सिख पंथ में सेवा की महत्व को दर्शाया. उन्होंने कई साखियों का वर्णन कर बताया कि सेवा के माध्यम से ही भक्तों एवं गुरु परमेश्वर को प्रसन्न कर परमपद पाया जा सकता है।
    इसके साथ ही उन्होंने,” घर बाहरि तेरा भरवासा”, “सुणी सुणी जीवा तेरी बाणी”, “हम निर्गुण तूं दाता”, शब्द का कीर्तन गायन किया.
    इतिहासकार भूपेंद्र सिंह बाज ने सिख पंथ की मूल भावना, “नाम जपो कृत करो वंड छक्कों”, के साथ ही छह सिद्धांत अर्थात रहित मर्यादा पर प्रकाश डाला. उन्होंने जोर दिया कि अब तक जो हुआ परंतु आने वाले हर पल में सिखों को सुबह में स्नान ध्यान कर पांच वाणी रहरास का पाठ ही नहीं करना है वरन गुरु ग्रंथ साहिब जी के हर शब्द को आत्मसात करना है। तभी आप लोग मोह अहंकार भटकाव से बचेंगे और सेवा प्रेम त्याग तपस्या बलिदान के साथ खुद को जोड़ पाएंगे।
    झारखंड गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार शैलेन्द्र सिंह, झारखंड सिख विकास मंच के अध्यक्ष गुरदीप सिंह पप्पू, सहित कई गुरुद्वारों कमेटियों के प्रधान, इलाकों की संगत ने श्री गुरु ग्रंथ साहब के समक्ष मत्था टेका और बड़े ही श्रद्धा के साथ लंगर ग्रहण किया।
    प्रधान हरविंदर सिंह मंटू, प्रधान हरवीर सिंह भाटिया, चरणजीत सिंह, श्याम सिंह भाटिया, तरलोचन सिंह पप्पी बाबा, तरविंदर सिंह पोली पाजी, प्रितपाल सिंह, व अन्य ने आयोजन में सक्रिय भूमिका अदा की।
    सेवक को सेवा बन आई
    इस शब्द में सेवा की महानता को बताया गया है। पिछले दिनों गुरु नानक जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री गुरुद्वारा गए थे तो उन्होंने भी इस शब्द को सुना था और अपने मन की बात में इसका जिक्र किया था कि ईश्वर ने मुझे सेवा का मौका दिया है और मैं सेवा कर रहा हूं।
    बूटा सिंह के जत्थे ने गुरुद्वारा साहिब में सेवा की महिमा का बखूबी चित्रण विभिन्न ऐतिहासिक विवरणों के साथ किया

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशाखा प्रबंधक मेहुल कुमार ने सेवानिवृत्त कर्मचारी मुक्ताराम दत्ता को विदाई समारोह के दौरान गीता, डायरी एवं विशेष वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया
    Next Article पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी की पहल पर रोटरी क्लब ऑफ स्टील सिटी जमशेदपुर ने दिव्यांग को भेंट किया अत्याधुनिक व्हील चेयर, व्हील चेयर पाकर खिल उठे चेहरे

    Related Posts

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    June 18, 2026

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    June 18, 2026

    सरायकेला में बालू लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाटीन माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूरों का आक्रोश 72 घंटे का अल्टीमेटम मांग पूरी नहीं हुई तो होगी हड़ताल

    महुलिया तक एनएच-33 सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन, संजय सेठ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना- कांग्रेस की वैशाखी पर सरकार खड़ी है

    सरायकेला में बालू लदे ट्रैक्टर ने महिला को कुचला, मौत

    दिनदहाड़े महिला से लूट, अंतरराष्ट्रीय एथलीट के परिवार को बनाया निशाना, 7 लाख के गहने और मोबाइल लेकर फरार बदमाश

    घायल मजदूर को मिला न्याय, BKMS की पहल पर कंपनी ने स्थायी नौकरी देने पर दी सहमति

    यूसीआईएल में हड़ताल का नहीं थम रहा सिलसिला, सीएमडी डॉ. कंचन आनंद और डीएफ विक्रम केसरी दास कटघरे में

    गंगा को बचाना: भारत के भविष्य का संकल्प

    CM सोरेन से मिले नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम

    उलवे में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़: 2 नाबालिग मुक्त, एजेंट गिरफ्तार

    भारत के विकास में ‘मोदी युग’: एक नया कीर्तिमान और विश्वास

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.