Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी की पहल पर रोटरी क्लब ऑफ स्टील सिटी जमशेदपुर ने दिव्यांग को भेंट किया अत्याधुनिक व्हील चेयर, व्हील चेयर पाकर खिल उठे चेहरे
    Breaking News झारखंड

    पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी की पहल पर रोटरी क्लब ऑफ स्टील सिटी जमशेदपुर ने दिव्यांग को भेंट किया अत्याधुनिक व्हील चेयर, व्हील चेयर पाकर खिल उठे चेहरे

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 31, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी की पहल पर रोटरी क्लब ऑफ स्टील सिटी जमशेदपुर ने दिव्यांग को भेंट किया अत्याधुनिक व्हील चेयर, व्हील चेयर पाकर खिल उठे चेहरे

    जमशेदपुर। पूर्व विधायक सह भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने सामजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए करनडीह क्षेत्र अंतर्गत दुखू टोला में निवास करने वाले दिव्यांग रंजन मंडल को व्हीलचेयर भेंटकर मानवता का संदेश दिया। शुक्रवार को वर्ष के अंतिम दिन पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी एवं रोटरी क्लब स्टील सिटी जमशेदपुर के सदस्यों ने उनके आवास जाकर उन्हें व्हीलचेयर प्रदान किया। रंजन मंडल के परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने से व्हीलचेयर खरीदने में परिवार असमर्थ था। इस बात की जानकारी सामाजिक कार्यकर्ता सह जिप सदस्य सुदीप्तो डे राणा ने कुणाल षाड़ंगी को दी। जिसपर कुणाल षाड़ंगी ने त्वरित पहल करते हुए रंजन मंडल को व्हीलचेयर प्रदान किया।

    इस अवसर पर पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने विश्वास जताया कि व्हीलचेयर मिलने से उनके दैनिक जीवन की गतिविधियां आसान होगी और और अब वे भी अन्य लोगों की तरह अपने आस-पास के क्षेत्र में भ्रमण कर पाएंगे। इस दौरान रंजन मंडल व उनके परिवार के चेहरे पर ख़ुशी साफ़ दिख रही थी। परिवारजनों ने पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी एवं रोटरी क्लब जमशेदपुर के प्रति आभार जताते हुए कहा कि ऐसे समय में संस्था ने उनकी परेशानी समझकर शीघ्र मदद की।

    इस अवसर पर जिप सदस्य सुदीप्तो डे राणा, पियाली डे, अमित मिश्रा, ईश्वर सोरेन, अरविंद सिंह, राजू पात्रो, सोमू मुखर्जी, बंटी घोष, रोटरी क्लब ऑफ स्टील सिटी क्लब की ओर से निकिता मेहता, गर्विता टाँक एवं जशलीन व अन्य मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसेवा से ही परम पद पाया जा सकता है : बूटा सिंह
    Next Article मंत्री बन्ना गुप्ता की पहल काम आई, केंद्र सरकार ने 409 रोगों की इलाज सीमा बढ़ाई

    Related Posts

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    August 7, 2026

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    August 7, 2026

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में विशाल जन सभा

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.