Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शाखा प्रबंधक मेहुल कुमार ने सेवानिवृत्त कर्मचारी मुक्ताराम दत्ता को विदाई समारोह के दौरान गीता, डायरी एवं विशेष वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया
    Breaking News झारखंड

    शाखा प्रबंधक मेहुल कुमार ने सेवानिवृत्त कर्मचारी मुक्ताराम दत्ता को विदाई समारोह के दौरान गीता, डायरी एवं विशेष वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 31, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कुंडहित(जामताड़ा): कुंडहित प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत अंबा स्थित झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक शाखा अंबा में विदाई समारोह का आयोजन कर सेवानिवृत्त कर्मचारी मुक्ता राम दत्ता को भावभीनी विदाई दी गयी। इस मौके पर शाखा प्रबंधक मेहुल कुमार ने माल्यार्पण कर मुक्ता राम दत्ता के सेवानिवृत्त के पश्चात स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। शाखा प्रबंधक ने मुक्ता राम दत्ता को कर्मठ, ईमानदार एवं समयनिष्ठ कर्मचारी बताते हुए उनके सराहनीय कार्य के लिए गीता, डायरी एवं विशेष वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। वही मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त शाखा प्रबंधक सचिन देव पाल ने कहा कि मुक्ता राम दत्ता का कार्य बहुत ही सराहनीय रहा है। इन्होंने इस बैंक में लगातार 5 वर्ष से अधिक समय तक अपना योगदान दिया,जो कि बहुत ही अच्छा था। सेवानिवृत्त होने के बाद भी जिम्मेदारी होती है, हमे पूरी आशा व विश्वास है कि हमेशा सेवा करने के लिए तत्पर रहेंगे। कहा कि मुक्ता राम दत्ता कुशल एवं व्यवहार के धनी थे। उन्होंने अपने ग्राहकों की जैसी सेवा की उससे हम लोगों को भी सीख लेने की जरूरत है। इनका कार्य बहुत ही सराहनीय रहा|आज उसी की देन है कि क्षेत्र के इतने लोगों ने पहुंचकर उनके विदाई समारोह में सम्मिलित होकर उनके योगदान की प्रशंसा की ,जो बहुत ही प्रेरणास्रोत है। मुक्ताराम दत्ता जामताड़ा कायस्थ पाडा़ के मूल निवासी हैं, मुक्ता राम दत्ता को सामाजिक कार्यों का शौक शुरू से ही रहा है। इस मौके पर बापी नाग,भम्बल धीवर, कैशियर अब्दुल वसीर ,गीता मंडल और क्षेत्र के सम्मानित व्यक्ति उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र में हुए चोरी कांड में पुलिस ने कुल तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
    Next Article सेवा से ही परम पद पाया जा सकता है : बूटा सिंह

    Related Posts

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    November 14, 2026

    मारपीट में गंभीर रूप से घायल 30 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

    November 14, 2026

    कल्पवास मेला में प्रतिनियुक्त पदाधिकारीयों एवं कर्मियों की लापरवाही पर गिरी गाज, होगी विभागीय कार्रवाई : डीएम

    November 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    233 पशुपालकों को मिला 5 लाख 51 हजार रुपए का बोनस वितरण

    आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान अनावश्यक परेशानी का नहीं करना पड़े सामना डीएम ने लगाया जनता दरवार

    मारपीट में गंभीर रूप से घायल 30 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

    कल्पवास मेला में प्रतिनियुक्त पदाधिकारीयों एवं कर्मियों की लापरवाही पर गिरी गाज, होगी विभागीय कार्रवाई : डीएम

    खरना आज, शाम को गुड़-खीर का प्रसाद ग्रहण कर शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला व्रत

    छठ को लेकर मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, सभी घाटों की होगी साफ-सफाई

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ

    बखरी प्रखंड में 55 छठ घाट चिन्हित, 5 अति संवेदनशील, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम : सीओ

    सीडी फोर्ट पब्लिक स्कूल ने 50 छठ व्रतियों के बीच बांटी पूजा सामग्री

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.