Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एसपी मनीष टोप्पो द्वारा गठित एसटीएफ टीम ने अवैध बालू लदे तीन हाइवा को किया जब्त
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    एसपी मनीष टोप्पो द्वारा गठित एसटीएफ टीम ने अवैध बालू लदे तीन हाइवा को किया जब्त

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    एसपी मनीष टोप्पो द्वारा गठित एसटीएफ टीम ने अवैध बालू लदे तीन हाइवा को किया जब्त

    गम्हरिया:जिले के एसपी मनीष टोप्पो द्वारा गठित एसटीएफ टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार की अहले सुबह कार्रवाई करते हुए अवैध बालू लदे तीन हाइवा को जब्त किया है।

     

    हालांकि तीनों हाइवा चालक वाहन छोड़कर भाग निकले। एसटीएफ टीम को एक हाइवा (संख्या- जेएच05सीएच/5781) को टाटा-कांड्रा मार्ग पर स्थित आरआर एक्विकॉन्स प्लांट के अंदर धर्मकांटा में खड़ा मिला जिसे जब्त कर लिया। इसके अलावा दो हाइवा (संख्या- जेएच05बीके/1700 और जेएच05सीयू/9082) को मुख्य मार्ग से जब्त किया गया जिसे गम्हरिया थाना में रखा गया है। इस बावत प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरक्षी अधीक्षक के निर्देश पर चांडिल एवं सरायकेला अनुमंडल के लिए अलग-अलग एसटीएफ का गठन किया गया है।

     

    बीते गुरुवार की देर रात सूचना मिली कि ईचागढ़ के रास्ते अवैध बालू लेकर पांच हाइवा कांड्रा के रास्ते आदित्यपुर में प्रवेश करने जा रही है। सूचना मिलते ही एसपी ने दोनों एसटीएफ को अलर्ट कर दिया। इस दौरान जैसे ही पांचों हाइवा गिद्दीबेड़ा टॉल प्लाजा से कांड्रा में प्रवेश किया, एसटीएफ टीम ने उनका पीछा करना शुरू किया।

     

     

    पुलिस की भनक लगते ही दो हाइवा चालक मार्ग बदलकर भागने में सफल रहे, जबकि तीन हाइवा को टीम ने पकड़ लिया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद बालू माफियाओं में हड़कंप मचा है। विदित है कि एनजीटी के निर्देश पर आगामी माह अक्टूबर’2024 तक बालू खनन पर रोक लगा दी गई है। इसके बावजूद बालू माफियाओं द्वारा अवैध खनन जारी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखण्ड घूमने आयी पश्चिम बंगाल के नाबालिक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म , पांच आरोपी गिरफ्तार
    Next Article झुमूर के आशिक और गणित के मालिक थे गुणधर महतो: गुरुचरण महतो

    Related Posts

    टाटा पावर पर ठेका मजदूरों से बॉन्ड भरवाने का आरोप, यूनियन ने जांच की मांग उठाई

    July 24, 2026

    26 जुलाई को होगा डॉ. डी.के. मिश्रा नेफ्रो यूरोलॉजी एंड स्टोन सेंटर का उद्घाटन

    July 24, 2026

    कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान ने SIR की समय सीमा 15 अगस्त तक बढ़ाने की मांग की

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा पावर पर ठेका मजदूरों से बॉन्ड भरवाने का आरोप, यूनियन ने जांच की मांग उठाई

    26 जुलाई को होगा डॉ. डी.के. मिश्रा नेफ्रो यूरोलॉजी एंड स्टोन सेंटर का उद्घाटन

    कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान ने SIR की समय सीमा 15 अगस्त तक बढ़ाने की मांग की

    जमशेदपुर: टिनप्लेट सब्जी मार्केट फायरिंग मामले का खुलासा, रंगदारी गिरोह के तीन अपराधी गिरफ्तार

    बिरसानगर में दिनदहाड़े बाइक चोरी, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

    हजारीबाग में आधी रात गूंजी गोलियों की आवाज, राहुल दुबे गैंग से पुलिस की मुठभेड़; एक के पैर में गोली, एक बदमाश गिरफ्तार

    रांची मांडर थाना क्षेत्र में गुरुवार को स्कूल की छुट्टी के बाद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. संत जेवियर्स स्कूल मिशन के बाहर

    मेडिट्रीना अस्पताल में आईसीयू वार्ड में आग, सभी सुरक्षित

    आईसीयू (ICU) वार्ड में अचानक आग लग गई, मरीज सुरक्षित

    रैयत विस्थापित मोर्चा का संगम खदान में अनिश्चितकालीन चक्का जाम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.