Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शहीद तिलका मांझी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, आदिवासी समुदाय में उबाल असामाजिक तत्वों ने चिलगु चौक स्थित प्रतिमा को बनाया निशाना
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    शहीद तिलका मांझी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, आदिवासी समुदाय में उबाल असामाजिक तत्वों ने चिलगु चौक स्थित प्रतिमा को बनाया निशाना

    Aman KumarBy Aman KumarJuly 4, 2025Updated:July 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    शहीद तिलका मांझी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, आदिवासी समुदाय में उबाल असामाजिक तत्वों ने चिलगु चौक स्थित प्रतिमा को बनाया निशाना

    आदिवासी समुदाय में उबाल दोषियों की गिरफ्तारी की मांग

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    चांडिल – चांडिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत रांची-जमशेदपुर मुख्य मार्ग पर स्थित चिलगु चौक में स्वतंत्रता सेनानी शहीद तिलका मांझी की प्रतिमा को बीती रात असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह जैसे ही घटना की जानकारी लोगों को मिली, इलाके में तनाव का माहौल बन गया। प्रतिमा का नाक का अग्र भाग टूटे होने की सूचना पर स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई।

    आदिवासी समुदाय के लोगों में इस कृत्य को लेकर भारी आक्रोश देखा गया। लोगों ने इसे स्वतंत्रता संग्राम के महानायक शहीद तिलका मांझी का अपमान बताया। घटनास्थल पर पहुंचे स्थानीय ग्रामीण नेता कारण हांसदा ने प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि “यदि दोषियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो आदिवासी समाज अपने स्तर से कार्रवाई करने को विवश होगा।”

    सूक लाल मांझी ने कहा कि शहीद तिलका मांझी का योगदान भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अतुलनीय है, और उनकी प्रतिमा के साथ की गई ऐसी हरकत किसी साजिश का हिस्सा प्रतीत होती है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों को सख्त सजा दी जाए।

    उल्लेखनीय है कि तिलका मांझी पहले आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी थे जिन्होंने ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ सशस्त्र विद्रोह का नेतृत्व किया था। उनके सम्मान में स्थापित प्रतिमा के साथ हुई यह घटना न सिर्फ आदिवासी समाज बल्कि पूरे क्षेत्र की भावनाओं को आहत कर गई है।

    आदिवासी समुदाय में उबाल असामाजिक तत्वों ने चिलगु चौक स्थित प्रतिमा को बनाया निशाना शहीद तिलका मांझी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रधानमंत्री मोदी को त्रिनिदाद एवं टोबैगो के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया
    Next Article खूंटी में पीएलएफआई के तीन नक्सली गिरफ्तार, बड़ी साजिश को पुलिस ने किया नाकाम

    Related Posts

    पीएम आवास के सैकड़ों लाभार्थियों ने सरयू राय को बताई अपनी परेशानी

    May 4, 2026

    झारखंड कांग्रेस के पुनर्गठन पर परविंदर सिंह ने जताई खुशी, नवनियुक्त पदाधिकारियों को दी बधाई

    May 4, 2026

    जामताड़ा की दिवाषी हेंब्रम मलेशिया में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

    May 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पीएम आवास के सैकड़ों लाभार्थियों ने सरयू राय को बताई अपनी परेशानी

    झारखंड कांग्रेस के पुनर्गठन पर परविंदर सिंह ने जताई खुशी, नवनियुक्त पदाधिकारियों को दी बधाई

    जामताड़ा की दिवाषी हेंब्रम मलेशिया में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

    झारखंड में माइंड मंत्रा अबेकस की शानदार पहल, प्रतिभाशाली छात्रों को किया गया सम्मानित

    स्वर्णरेखा में मृत पाई गईं हजारों मछलियांसरयू राय ने कहाः एजेंसियां उचित जांच कर जनता को कारण बताएं

    लापरवाही की हद—मोबाइल की रोशनी में प्रसव, मां और नवजात की मौत

    सीवान में बड़ी कार्रवाई: रोड रेज हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

    जमशेदपुर में तेज आंधी-बारिश का कहर: कई इलाकों में गिरे पेड़, वाहनों को भारी नुकसान

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.