किसानों का मसीहा कहने वाले विधायक इरफान के अपने विधानसभा क्षेत्र में किसानों की स्थिति बद से बदतर:भाजपा जिलाध्यक्ष
संवाददाता
जामताड़ा: भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह ने कहा कि झारखंड की सरकार किसान विरोधी सरकार है| इस सरकार ने सत्ता में आने से पूर्व किसानों के साथ तरह-तरह के वादे किए थे| लेकिन एक भी वादा को झारखंड सरकार ने पूरा करने का काम नहीं किया| उल्टे किसानों भाइयों का ना ना करते करते जो 45 से 50 प्रतिशत तक आधा धान खरीदा गया है| उसका भी अभी तक जामताड़ा जिले के किसानों का भुगतान नहीं हुवा है |जिससे जामताड़ा जिला के किसानों के स्थिति बद से बदतर हो गई है | अभी कृषि का समय आ गया है| किसानों के पास धान बीज ,खाद खरीदने के लिए पैसा नहीं है |जामताड़ा विधानसभा के विधायक इरफान अंसारी जो अपने आप को किसानों का मसीहा कहते हैं आज इनके जामताड़ा विधानसभा में भी किसानों का स्थिति काफी खराब हो गयी है| किसानो को अपने घर से 20 से 25 किलोमीटर दूर लेम्प्स में 50% सब्सिडी में मिल रहे धान बीज की खरीदारी करने जाना पड़ता हैं वहां भी इन लोगों के साथ ठीक व्यवहार नहीं किया जाता है |इन लोगों के साथ तरह तरह का बहाना बनाया जाता है |कभी जाने पर लेम्प्स में लोगों से मुलाकात नहीं होती है| कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि जामताड़ा जिले के किसानों की स्थिति इस सरकार में बद से बदतर हो गई है और इन किसान भाइयों को कोई देखने वाला नहीं है| मैं किसान भाइयों को आश्वासन देना चाहता हूं कि आपको घबराने की जरूरत नहीं है भारतीय जनता पार्टी आपके साथ सदा खड़ी है |आने वाला समय में हम लोग मिलजुलकर के इस हिटलर शाही किसान विरोधी झारखंड सरकार और जामताड़ा का विधायक इरफान अंसारी को उचित समय में उचित जवाब देंगे|

