मृत शिक्षकों की आत्मा की शांति के लिए एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने रखा 2 मिनट का मौन, दिया श्रद्धांजलि
संवाददाता
जामताड़ा: सोमवार को एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा जिला जामताड़ा के तहत विभिन्न क्षेत्रों में पारा शिक्षकों ने कोरोना से मृत व्यक्तियों व मृत शिक्षकों के आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दिए ।साथ ही श्रद्धांजलि के उपरांत एकीकृत मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह जामताड़ा जिला अध्यक्ष निलाम्बर मंडल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा आज कोरोना काल में जिस प्रकार लोगों की स्थिति हुई, पारा शिक्षकों की स्थिति हुई यह सर्वविदित है वर्तमान समय में जो सुरक्षा का उपाय सरकार के माध्यम से चलाया जा रहा है सभी लोग उनका पालन करें| सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, वैक्सीन जरूरी है सबों को वैक्सीन लेने की जरूरत है ।किसी भी प्रकार के अफवाह से बचें ,क्योंकि यह बीमारी अभी गया नहीं है इसलिए सुरक्षा बहुत जरूरी है| जागरूकता बहुत जरूरी है| तभी हम इस कोरोना का जंग जीत सकते हैं। साथ ही सरकार से यह मांग भी करते हैं इस बीमारी से जिनकी मृत्यु हुई है उनका मुआवजा बिना विलंब के हर हालत में उनके परिवार को मिले।आज के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मौजूद रहे मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी रविंदर सिंह, सुरेश मंडल, निर्मल हेम्ब्रम, परिमल मिश्रा ,उदय चंद्र, बलवंत , राधेश्याम मंडल आदि मौजूद थे।

