Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रक्तदान के महाकुंभ पीपीएल का हुआ समापन, युवाओं में दिखा उत्साह
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    रक्तदान के महाकुंभ पीपीएल का हुआ समापन, युवाओं में दिखा उत्साह

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 14, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रक्तदान के महाकुंभ पीपीएल का हुआ समापन, युवाओं में दिखा उत्साह

    ■ मानगो टाइगर्स बनी विजेता ओर माँ रंकिणी कोविड केयर जादूगोडा की टीम बनी उपविजेता

    जमशेदपुर। नम्या फ़ाउंडेशन के सौजन्य से और ज़िला प्रशासन पूर्वी सिंहभूम, यंग इंडियन, मारवाड़ी युवा मंच, स्टील सिटी शाखा के सहयोग से बीते 16 मई से शुरू हुए रक्तदान प्रतियोगिता का समापन सह पुरस्कार वितरण समारोह सोमवार को जमशेदपुर ब्लड बैंक में सम्पन्न हुआ।

    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर नम्या फ़ाउंडेशन के संस्थापक कुणाल षाड़ंगी उपस्थित थे। आईपीएल की तर्ज़ पर आयोजित हुए इस टूर्नामेंट में पूरे ज़िले के विभिन्न इलाक़ों की टीमों ने भाग लिया और रक्तदान, प्लेटलेट्स दान और प्लाज़्मा दान के माडलों रन बनाए। कोविडकाल में रक्त की कमी को देखते हुए युवाओं को रक्तदान हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रतियोगिता की शुरुआत प्लाज़्मा दान से हुई थी। बाद में ICMR द्वारा प्लाज़्मा को लेकर गाइडलाइन बदलने के बाद इसका नाम ‘प्लाज़्मा प्रीमियर लीग’ से बदलकर ‘पीपल प्रीमियर लीग’ कर दिया गया। इस टूर्नामेंट को बॉलीवुड स्टार भूमि पदनेकर समेत क्रिकेटर सौरभ तिवारी, विराट सिंह ,
    शाहबाज नदीम, मुक्केबाज़ अरुणा मिश्रा और गायिका श्रद्धा दास ने भी अपना समर्थन दिया। सभी भाग लेने वाली टीमों के द्वारा पूरे टूर्नामेंट में क़रीब 900 यूनिट रक्तदान किया गया। सैकड़ों युवाओं ने जीवन में पहली बार रक्तदान किया।

    अपने संबोधन में कुणाल ने सभी रक्तदाताओं के प्रति आभार जताया और आने वाले दिनों में पीपीएल को और बड़े रूप में आयोजित करने की बात कही।

    कुल 15 टीमों ने भाग लिया जिसमें 10 शहरी और 5 ग्रामीण क्षेत्रों टीमें थी। विजेता मानगो टाइगर्स ओर उप विजेता माँ रंकिणी कोविड केयर जादूगोडा की टीमों को ट्रॉफ़ी दी गई। सभी भाग लेने वाली टीम के फ़्रेंचाइज़ी मालिक, कप्तान, और कोच को भेपोराईजर मशीन, स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र, कॉफी मग, फूड वाउचर कूपन और कैप भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जमशेदपुर शहर के सबसे ज़्यादा बार रक्तदान करने वाले तीन लोगों – रजनी उपाध्याय, एस के झा और त्तजिद्र सिंह को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान स्वर्गीय फ़िल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पुण्यतिथि पर मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कोरोना से असमय निधन होने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए भी संस्था के सदस्यों ने प्रार्थना की।

    इस अवसर पर ज़िप सदस्य सुदिप्तो दे राणा, ब्लड बैंक इंचार्ज संजय चौधरी, मायुम अध्यक्ष सुमित देबुका, यंग इंडियन के प्रतिनिधि पुलकित झुनझुनवाला, दिव्या तनेजा, समाजसेवी धर्मेंद्र प्रसाद, राज मिश्रा, हिमांशु मिश्रा, चंचल भाटिया, विक्रम सिंह, नम्या फ़ाउंडेशन के सदस्य पुर्नेदु पात्र, निधि केडिया, निखिल, राहुल तिवारी, राहुल गोयल, सार्थक अग्रवाल, इंद्रजीत सिंह, समर झा, रितिक चौबे, समेत अन्य उपस्थित थे

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकिसानों का मसीहा कहने वाले विधायक इरफान के अपने विधानसभा क्षेत्र में किसानों की स्थिति बद से बदतर:भाजपा जिलाध्यक्ष
    Next Article मानव जीवन की सुरक्षा के लिए करना चाहिए स्वैच्छिक रक्तदान:हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री

    Related Posts

    फैशनोवा सीजन-7 में जमशेदपुर की महिमा मुखर्जी ने बिखेरा जलवा

    August 18, 2026

    धनबाद में प्रिंस खान के गुर्गों से पुलिस की मुठभेड़, दो अपराधियों के पैर में लगी गोली

    August 18, 2026

    सुको ने राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर एसआईटी की स्टेटस रिपोर्ट सार्वजनिक करने से किया इनकार

    August 18, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    फैशनोवा सीजन-7 में जमशेदपुर की महिमा मुखर्जी ने बिखेरा जलवा

    धनबाद में प्रिंस खान के गुर्गों से पुलिस की मुठभेड़, दो अपराधियों के पैर में लगी गोली

    सुको ने राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर एसआईटी की स्टेटस रिपोर्ट सार्वजनिक करने से किया इनकार

    त्योहारों पर लूट करने वाली एयरलाइंस की खैर नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने दी उड़ानें रोकने की कड़ी चेतावनी

    एमपी के भिंड में दर्दनाक हादसा : ट्रक से टकराई पिकअप, 8 की मौत, 23 घायल, ग्वालियर से यूपी लौट रहे थे मजदूर

    झारखंड में मुंडा-रघुवर- मरांडी के बिना भाजपा की सत्ता वापसी कितनी आसान?

    भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में अनुभव और सामाजिक संतुलन का मेल

    स्मृति ईरानी की वापसी: भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री बनीं, जानें राजनीतिक सफर और रणनीति

    स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महामंत्री बनाकर भाजपा ने दिया संगठनात्मक रणनीति का संदेश

    संसदीय गतिरोध: लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता और समाधान की राह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.