Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » द प्लुरल्स पार्टी ने कुशेश्वरस्थान उपचुनाव में लोक-कलाकार सियाराम राम को उतारा
    बिहार बेगूसराय

    द प्लुरल्स पार्टी ने कुशेश्वरस्थान उपचुनाव में लोक-कलाकार सियाराम राम को उतारा

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadOctober 7, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बिहार उप प्रभारी चन्दन शर्मा की रिपोर्ट

    पटना : बिहार विधानसभा उपचुनाव 2021 में द प्लुरल्स पार्टी ने कुशेश्वरस्थान के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है. दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान विधानसभा उपचुनाव में द प्लुरल्स पार्टी ने लोकप्रिय लोक कलाकार सियाराम राम को अपना उम्मीदवार बनाया है.
    लोक गायन के द्वारा सियाराम राम ने कुशेश्वरस्थान क्षेत्र में सांस्कृतिक कार्यों को लेकर अपनी अलग पहचान बनाई है. जनता के बीच लोकप्रिय लोक कलाकार सियाराम राम ने दरभंगा में प्लुरल्स पार्टी की अध्यक्ष पुष्पम प्रिया चौधरी से मुलाकात की.

    कुशेश्वरस्थान विधानसभा में प्लुरल्स पार्टी के उम्मीदवार होने की जानकारी पार्टी की अध्यक्ष पुष्पम प्रिया चौधरी ने अपने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर देते हुए लिखा कि ” कुशेश्वरस्थान उपचुनाव में सियाराम राम प्लुरल्स उम्मीदवार होंगे. लोक गायक, लोक-कलाकार सियाराम जी हमेशा आमजन के उत्थान को समर्पित रहे हैं. अब समय है कि कुशेश्वरस्थान की पवित्रता को एक सच्चा प्रतिनिधि मिले जो सबका हो, सबके दिल में बसे, सबके लिए काम करे।

    सियाराम राम ने प्लुरल्स पार्टी का उम्मीदवार बनाए जाने पर प्लुरल्स पार्टी के अध्यक्ष पुष्पम प्रिया चौधरी और महासचिव अनुपम सुमन का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी ने जो भरोसा दिखाया है उसको हासिल करने के लिए पुरजोर कोशिश करूंगा. उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पम प्रिया चौधरी को आश्वासन दिया कि आपने जो भरोसा दिखाया है उसके लिए उन्हें निराश नहीं दूंगा. उन्होंने पार्टी अध्यक्ष को बताया कि मैं अपने क्षेत्र के विकास हेतु हमेशा संकल्पित रहा हूँ.

    सियाराम राम को उम्मीदवार बनाए जाने पर पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं में भी उत्साह है. दरभंगा जिला के संघठन मंत्री विक्रम झा ने बताया कि राज्य भर के पार्टी कार्यकर्ता कुशेश्वरस्थान में जीत के लिए इकट्ठे होंगे.
    कुशेश्वरस्थान का उम्मीदवार बनाए जाने पर कहा कि “नीतीश कुमार और मोदी की डबल इंजन की सरकार में गरीब-गुरबों के लिए बहुत मुश्किल खड़ी कर दी है. एक तरफ शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे सामाजिक सुरक्षा के मामले में सरकार पूरी तरह से विफल रही है, दूसरी तरफ महिलाओं की सुरक्षा देने में सरकार विफल रही है”.

    इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अनुपम सुमन, प्रेस सचिव मुकेश कुमार, कुशेश्वरस्थान विधानसभा समन्वयक राकेश झा, दरभंगा जिला संगठन मंत्री विक्रम झा, गौड़ा बौराम के पूर्व उम्मीदवार कमलेश राय, जिला प्रवक्ता गोपाल राय, उप सचिव पूर्णिया प्रमंडल नीतेश कुमार और योगेंद्र राम उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
    Next Article राजेश शुक्ल ने शारदीय नवरात्र पर राज्य के लोंगो के सुख ,समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की

    Related Posts

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    July 21, 2026

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    July 21, 2026

    चतरा मे खैनी के खातिर खूनी खेल: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.