राष्ट्रीय डाक सप्ताह शुरू, 15 अक्टूबर तक होंगे विविध कार्यक्रम
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। भारतीय डाक विभाग की ओर से 9 से 15 अक्टूबर तक राष्ट्रीय डाक सप्ताह मनाया जा रहा है। इस दौरान जमशेदपुर सहित कोल्हान के विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे। 12 अक्टूबर को ‘फन विद फिलाटेली डे’ के तहत स्कूली बच्चे प्रधान डाकघर के फिलाटेली ब्यूरो और एनआईटी स्थित डाकघर का भ्रमण करेंगे। वहीं, 13 अक्टूबर को कोल्हान के आठ अनुमंडलों में डाक चौपालें लगाकर ग्रामीणों को डाक सेवाओं और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। स्कूलों में आधार शिविर भी लगाए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बच्चों, युवाओं और ग्रामीणों को डाक विभाग की आधुनिक एवं डिजिटल सुविधाओं से जोड़ना है।

