Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पीएम मॉल पर टाटा स्टील का 223 करोड़ रुपये बकाया, हाईकोर्ट के आदेश के बाद जमीन की मापी शुरू
    Breaking News Business Headlines कारोबार खबरें राज्य से जमशेदपुर झारखंड

    पीएम मॉल पर टाटा स्टील का 223 करोड़ रुपये बकाया, हाईकोर्ट के आदेश के बाद जमीन की मापी शुरू

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 9, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पीएम मॉल पर टाटा स्टील का 223 करोड़ रुपये बकाया, हाईकोर्ट के आदेश के बाद जमीन की मापी शुरू

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। बिष्टुपुर स्थित पीएम मॉल पर टाटा स्टील का 223 करोड़ रुपये बकाया होने के मामले में हाईकोर्ट के आदेश के बाद कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शुक्रवार को टाटा स्टील के लैंड डिपार्टमेंट के अधिकारियों और सरकारी कर्मचारियों की मौजूदगी में जमीन की मापी की गई। इस दौरान जमीन की लंबाई-चौड़ाई और कुल क्षेत्रफल की जांच की गई। साथ ही, संबंधित अवैध हिस्सों को सील किए जाने की भी जानकारी सामने आई है।

    बताया जाता है कि टाटा स्टील ने पीएम मॉल को किराये पर जमीन दी थी, लेकिन जमीन का किराया और सेस का भुगतान नहीं किए जाने के कारण बकाया राशि बढ़कर 223 करोड़ रुपये हो गई। इस मामले में न्यायालय ने टाटा स्टील के पक्ष में फैसला सुनाते हुए बकाया भुगतान को लेकर आदेश दिया था। पीएम मॉल को 15 दिनों के भीतर राशि जमा करने का निर्देश दिया गया था।

    निर्धारित समय सीमा पूरी होने के बाद अब जमीन की मापी और अन्य कार्रवाई शुरू की गई है। यदि बकाया राशि का भुगतान नहीं होता है, तो आने वाले दिनों में पीएम मॉल के संचालन पर भी असर पड़ सकता है। हालांकि, इस संबंध में अधिकारियों की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

    कार्रवाई के दौरान टाटा स्टील के लैंड डिपार्टमेंट से जुड़े सुनील सिंह सहित संबंधित अधिकारियों की मौजूदगी बताई गई। हालांकि, मौके पर मौजूद कोई भी अधिकारी कैमरे के सामने पूरे मामले पर खुलकर बयान देने को तैयार नहीं हुआ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसफाई कर्मियों की मांगों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन
    Next Article केनरा बैंक डकैती के पांच अपराधियों पर दो-दो लाख का इनाम, पुलिस ने जारी किया वीडियो

    Related Posts

    *नियोजन के लिए चयनित युवाओं को काम से रोकने पर तनाव, ग्रामीणों का प्रदर्शन

    November 24, 2026

    बहरागोड़ा सीएचसी में 30 यूनिट रक्त संग्रह

    November 24, 2026

    चार लाख मेहमानों के भोजन की व्यवस्था, घुड़दौर की तैयारी पुरी, ऐसे हो रही शिवांगी की शादी!

    November 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    *नियोजन के लिए चयनित युवाओं को काम से रोकने पर तनाव, ग्रामीणों का प्रदर्शन

    बहरागोड़ा सीएचसी में 30 यूनिट रक्त संग्रह

    चार लाख मेहमानों के भोजन की व्यवस्था, घुड़दौर की तैयारी पुरी, ऐसे हो रही शिवांगी की शादी!

    जिले में 49 और परिवारों ने नए आवास में किया गृह प्रवेश

    भाजपा को संविधान गौरव दिवस मनाने का नैतिक अधिकार नहीं : विजय शंकर नायक

    सायरा मुंडा के निधन पर मुखिया संघ ने जताया शोक

    राहुल गांधी खूंटी में ग्रामसभा प्रधानों से करेंगे संवाद, पेसा कानून के क्रियान्वयन की तैयारी तेज

    वरिष्ठता की अनदेखी पर हाईकोर्ट सख्त

    झारखंड में अफीम की अवैध खेती और कारोबार के आरोप में एसपीओ समेत दो गिरफ्तार

    नरवा पुलिया पर जाली लगाने की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.