ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर दरभंगा में विपक्ष का प्रदर्शन, पुलिस से हुई धक्का-मुक्की, महिलाओं ने लगाई दुव्यवहार का पुलिस पर गंभीर आरोप
राष्ट्र संवाद संवाददाता

दरभंगा में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और बिहार विधानसभा चुनाव रद्द कर दोबारा मतदान कराने की मांग को लेकर विपक्षी दलों ने प्रदर्शन किया। पोलो मैदान से लहेरियासराय टावर तक पैदल मार्च के बाद प्रदर्शनकारी समाहरणालय की ओर बढ़ने लगे, लेकिन पुलिस ने तीन लेयर की बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोक दिया।
इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच जमकर धक्का-मुक्की और खींचतान हुई। महिला प्रदर्शनकारियों ने महिला पुलिसकर्मियों पर दुर्व्यवहार और कपड़े खींचने का आरोप लगाया। वहीं, पुलिस ने करीब 15 नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर लहेरियासराय थाना पहुंचाया। करीब 45 मिनट बाद सभी को पीआर बॉन्ड पर छोड़ दिया गया

