Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा जमशेदपुर महानगर में संगठन पर्व के तहत नामांकन प्रक्रिया हुई संपन्न, जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने किया जिलाध्यक्ष पद के लिए एकमात्र नामांकन, शनिवार को होगी औपचारिक घोषणा
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    भाजपा जमशेदपुर महानगर में संगठन पर्व के तहत नामांकन प्रक्रिया हुई संपन्न, जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने किया जिलाध्यक्ष पद के लिए एकमात्र नामांकन, शनिवार को होगी औपचारिक घोषणा

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 9, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा जमशेदपुर महानगर में संगठन पर्व के तहत नामांकन प्रक्रिया हुई संपन्न, जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने किया जिलाध्यक्ष पद के लिए एकमात्र नामांकन, शनिवार को होगी औपचारिक घोषणा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर के साकची स्थित जिला कार्यालय में शुक्रवार को संगठन पर्व के तहत महानगर जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश परिषद प्रतिनिधियों के निर्वाचन की नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।

    इस दौरान जमशेदपुर महानगर के जिलाध्यक्ष पद के लिए जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने एकमात्र नामांकन दाखिल किया। वहीं, प्रदेश परिषद प्रतिनिधि के रूप में पूर्व सांसद आभा महतो, पूर्व विधायक मेनका सरदार, प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, पूर्व जिलाध्यक्ष बिनोद सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज सिंह एवं किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मुचिराम बाउरी ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। नामांकन की संपूर्ण प्रक्रिया जिला चुनाव अधिकारी सह प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह एवं चुनाव पर्यवेक्षक सह पूर्व विधायक बिरंची नारायण की देखरेख में संपन्न हुई। इस अवसर पर जमशेदपुर महानगर के वर्तमान जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा, वरिष्ठ नेता, जिला पदाधिकारी, नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष एवं मंडल प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

     

    नामांकन प्रक्रिया के पश्चात जिला चुनाव अधिकारी मनोज सिंह ने बताया कि संगठन पर्व के अंतर्गत जमशेदपुर महानगर में जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश परिषद प्रतिनिधियों के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार सभी मंडल अध्यक्षों एवं मंडल प्रतिनिधियों की उपस्थिति में यह प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता, अनुशासन और उत्साह के साथ संपन्न हुई। उन्होंने यह भी बताया कि पूर्व में मंडल अध्यक्षों एवं मंडल प्रतिनिधियों की घोषणा के बाद जिलाध्यक्ष पद के लिए रायशुमारी की गई थी।

    वहीं, वर्तमान जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने जानकारी दी कि शनिवार को दोपहर 1 बजे साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में जिला चुनाव अधिकारी मनोज सिंह एवं चुनाव पर्यवेक्षक बिरंची नारायण द्वारा नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश परिषद प्रतिनिधियों की औपचारिक घोषणा कार्यकर्ताओं के समक्ष की जाएगी

    जिला उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने किया जिलाध्यक्ष पद के लिए एकमात्र नामांकन भाजपा जमशेदपुर महानगर में संगठन पर्व के तहत नामांकन प्रक्रिया हुई संपन्न शनिवार को होगी औपचारिक घोषणा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का प्रथम दिवस संपन्न, एआई और सतत प्रौद्योगिकी पर हुआ मंथन
    Next Article मंत्रिपरिषद की बैठक में कई अहम फैसले, सड़क–स्वास्थ्य–शिक्षा और प्रशासनिक सुधारों को मिली मंजूरी

    Related Posts

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    प्रणव झा: कांग्रेस का ‘संगठन’ दांव झारखंड राज्यसभा में

    June 6, 2026

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    प्रणव झा: कांग्रेस का ‘संगठन’ दांव झारखंड राज्यसभा में

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष समारोह में 7-8 जून को पंडित विजय शंकर मेहता का प्रेरणादायी व्याख्यान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.