अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का प्रथम दिवस संपन्न, एआई और सतत प्रौद्योगिकी पर हुआ मंथन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर: इंस्टीट्यूट फॉर एजुकेशन महाविद्यालय में 9 जनवरी 2025 को दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। सम्मेलन का विषय “कृत्रिम बुद्धिमत्ता और सतत प्रौद्योगिकी में उभरते क्षेत्र” रहा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मलेशिया की प्रो. डॉ. मजलिना अब्दुल माजिद तथा विशिष्ट अतिथि खरसावां विधायक दशरथ गागरई उपस्थित रहे।
सम्मेलन का उद्घाटन दीप प्रज्वलन व पारंपरिक संगीत-नृत्य के साथ हुआ। महाविद्यालय के निदेशक आर.एन. महान्ती ने स्वागत भाषण दिया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा से जुड़ी दो पुस्तकों का विमोचन किया गया।
मुख्य अतिथि प्रो. डॉ. मजलिना अब्दुल माजिद ने इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) के वैश्विक उपयोग, लाभ और चुनौतियों पर व्याख्यान दिया। सम्मेलन में देश-विदेश के शिक्षाविदों व शोधार्थियों ने एआई, शिक्षा और तकनीक से जुड़े शोध पत्र प्रस्तुत किए। प्रथम दिवस का समापन सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ।

