नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज, आदित्यपुर में एमबीबीएस प्रथम बैच का शुभारंभ, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन हुए शामिल
राष्ट्र संवाद संवाददाता
आदित्यपुर स्थित नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एमबीबीएस पाठ्यक्रम के प्रथम बैच के शुभारंभ समारोह में मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य में नए मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल खुलने से गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का मार्ग प्रशस्त हो रहा है, जिसका सीधा लाभ आम जनता को मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने एमबीबीएस में नामांकित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए भरोसा जताया कि वे बेहतर चिकित्सक बनकर समाज की सेवा करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार राज्य के हेल्थ इको-सिस्टम को मजबूत करने की दिशा में लगातार काम कर रही है और अगले पांच वर्षों में मेडिकल कॉलेजों की संख्या 25 से 30 तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।
उन्होंने यह भी कहा कि चुनौतियां आने पर ही काम करने का आनंद मिलता है और राज्य में अधिक से अधिक अच्छे मेडिकल कॉलेज, अस्पताल, डायग्नोस्टिक सेंटर एवं चिकित्सकों को लाने के लिए स्वास्थ्य संरचना को पूरी क्षमता से सुदृढ़ किया जा रहा है।
इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज प्रबंधन के सदस्य उपस्थित

