Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आंदोलन शांतिपूर्ण है, इसे कमजोरी न समझे रेलवे; जरूरत पड़ी तो ट्रैक पर भी बैठेंगे : सरयू राय
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    आंदोलन शांतिपूर्ण है, इसे कमजोरी न समझे रेलवे; जरूरत पड़ी तो ट्रैक पर भी बैठेंगे : सरयू राय

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMay 17, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आंदोलन शांतिपूर्ण है, इसे कमजोरी न समझे रेलवे; जरूरत पड़ी तो ट्रैक पर भी बैठेंगे : सरयू राय

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर : टाटानगर और आसपास के क्षेत्रों में ट्रेनों की लगातार लेटलतीफी के विरोध में रेल यात्री संघर्ष समिति द्वारा रविवार को साकची गोलचक्कर पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस अभियान में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने रेलवे प्रशासन पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि समिति का आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण है, लेकिन इसे रेलवे कमजोरी न समझे। यदि आवश्यक हुआ तो आंदोलनकारी रेल ट्रैक पर बैठने से भी पीछे नहीं हटेंगे।

    सरयू राय ने आरोप लगाया कि रेलवे नियम-कानूनों को ठेंगा दिखाते हुए यात्री ट्रेनों को रोककर मालगाड़ियों को प्राथमिकता दे रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर किसके आदेश पर पैसेंजर ट्रेनों को घंटों खड़ा कर मालगाड़ियों को पास कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देशभर में रेलवे का बुनियादी ढांचा विकसित हुआ है, लेकिन टाटानगर की उपेक्षा की जा रही है।

    रेल यात्री संघर्ष समिति के संयोजक शिव शंकर सिंह ने बताया कि आंदोलन को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। उन्होंने घोषणा की कि 18 मई को बर्मामाइंस, 19 मई को मानगो और 24 मई को घाटशिला में हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर रेल मंत्री से भी सीधे मिलकर समस्या उठाई जाएगी।

    कार्यक्रम में सुबोध श्रीवास्तव, कन्हैया सिंह, सतीश सिंह, अजय कुमार, उषा यादव और कुलविंदर सिंह पन्नू सहित कई वक्ताओं ने ट्रेनों की लेटलतीफी को आम यात्रियों के लिए गंभीर समस्या बताया और रेलवे से यात्री ट्रेनों को समय पर चलाने की मांग की।

    इस दौरान विधायक सरयू राय सहित अन्य सदस्यों ने राहगीरों के बीच पर्चे वितरित किए और क्यूआर कोड स्कैन कर अपनी शिकायत दर्ज कराने की अपील की। कार्यक्रम के सफल आयोजन में नीरज सिंह और सुनील सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जबकि धन्यवाद ज्ञापन विवेक पांडेय ने किया।

    आंदोलन शांतिपूर्ण है इसे कमजोरी न समझे रेलवे; जरूरत पड़ी तो ट्रैक पर भी बैठेंगे : सरयू राय
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतुलसी भवन में लोकमंच के अन्तर्गत बहुभाषी काव्य गोष्ठी का आयोजन 
    Next Article मानगो पेयजल परियोजना की अद्यतन स्थिति सार्वजनिक करें उप नगर आयुक्त : सरयू राय

    Related Posts

    हत्या पर राजनीति नहीं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए आज बंद : सरयू राय

    July 2, 2026

    स्वर्गीय हिमांशु के ससुराल मानगो में मातम। 21 वर्षीय रिचा के लिए सजाया हुआ सपना टूटा -राजू सिंह ( पिता)

    July 2, 2026

    बढ़ते अपराध पर सिंहभूम चैंबर सख्त, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

    July 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हत्या पर राजनीति नहीं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए आज बंद : सरयू राय

    स्वर्गीय हिमांशु के ससुराल मानगो में मातम। 21 वर्षीय रिचा के लिए सजाया हुआ सपना टूटा -राजू सिंह ( पिता)

    बढ़ते अपराध पर सिंहभूम चैंबर सख्त, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

    हिमांशु हत्याकांड, बढ़ते अपराध, प्रशासनिक विफलता और बिगड़ती कानून-व्यवस्था के खिलाफ सड़कों पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता

    सरयू राय के नेतृत्व में बिष्टुपुर में निकला मशाल जुलूस

    तीन भारत-पाक युद्धों के दौरान परिवार की बनीं मजबूत आधारशिला, श्रीमती किस्मत देवी पंचतत्व में विलीन

    पोटका विधानसभा को बचाने के लिए अब जनजागरण और जनआंदोलन की आवश्यकता है::दुखनी सोरेन

    अंचल कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में कांग्रेस ने निकाला जन आक्रोश रैली, किया धरना प्रदर्शन

    विद्या ज्योति स्कूल गम्हरिया में इंटर स्कूल भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

    पहली बारिश में यूसील कॉलोनी में पानी भरा यूसील कॉलोनी के साफ सफाई नाली सफाई की पोल खुली ठेकेदार अधिकारियों के मिली भगत से यूसिल को लग रहा है चुना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.