Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मानगो पेयजल परियोजना की अद्यतन स्थिति सार्वजनिक करें उप नगर आयुक्त : सरयू राय
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    मानगो पेयजल परियोजना की अद्यतन स्थिति सार्वजनिक करें उप नगर आयुक्त : सरयू राय

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMay 17, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मानगो पेयजल परियोजना की अद्यतन स्थिति सार्वजनिक करें उप नगर आयुक्त : सरयू राय

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मानगो नगर निगम के उप नगर आयुक्त को पत्र लिखकर मानगो पेयजल परियोजना और क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति की वर्तमान स्थिति सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि परियोजना की वास्तविक स्थिति सामने आने से तकनीकी व परिचालन संबंधी त्रुटियों को दूर कर जलापूर्ति को नियमित करने के लिए ठोस कदम उठाए जा सकेंगे।

    पत्र में सरयू राय ने बताया कि नवंबर 2024 में पुनः विधायक निर्वाचित होने के बाद उन्होंने मानगो नगर निगम, जिला प्रशासन, नगर विकास विभाग तथा पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अधिकारियों के साथ बैठकें कर परियोजना क्षेत्र का निरीक्षण किया था। इस दौरान पाया गया कि इंटेकवेल, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, जलमीनारों तथा वितरण व्यवस्था की स्थिति अत्यंत खराब और असंतोषजनक है।

    उन्होंने कहा कि पिछले पांच-छह वर्षों में परियोजना के विभिन्न घटकों की स्थिति में काफी गिरावट आई है। इंटेकवेल में छह से आठ फीट तक बालू जमा हो गया है, जिससे मशीनों के संचालन पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। इसकी सफाई तथा इंटेकवेल के दोनों ओर सुरक्षात्मक दीवार निर्माण के लिए उन्होंने विधायक निधि से राशि उपलब्ध कराई थी। साथ ही जल शोधन संयंत्र और जलमीनारों के सुचारू संचालन के लिए विभिन्न क्षमता के मोटर पंप भी खरीदे गए।

    इसके बावजूद मानगो के कई इलाकों में पानी या तो पहुंच ही नहीं रहा है, या मात्र पांच से दस मिनट के लिए आता है। अधिकांश क्षेत्रों में आधी रात 12 बजे से 2 बजे के बीच जलापूर्ति हो रही है, जिसे सरयू राय ने चिंताजनक और हास्यास्पद स्थिति बताया।

    उन्होंने कहा कि नगर निगम के निर्वाचित प्रतिनिधियों द्वारा इस विषय पर लगातार बयान दिए जा रहे हैं। ऐसे में उप नगर आयुक्त को चाहिए कि वे पेयजल परियोजना और जलापूर्ति की अद्यतन स्थिति सार्वजनिक करें, ताकि समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

    मानगो पेयजल परियोजना की अद्यतन स्थिति सार्वजनिक करें उप नगर आयुक्त : सरयू राय
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआंदोलन शांतिपूर्ण है, इसे कमजोरी न समझे रेलवे; जरूरत पड़ी तो ट्रैक पर भी बैठेंगे : सरयू राय
    Next Article लोकगीतों और लोकसंस्कृति की गूंज से सजा “स्वर लोकमंथन के” कार्यक्रम

    Related Posts

    विद्या ज्योति स्कूल गम्हरिया में इंटर स्कूल भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

    July 2, 2026

    पहली बारिश में यूसील कॉलोनी में पानी भरा यूसील कॉलोनी के साफ सफाई नाली सफाई की पोल खुली ठेकेदार अधिकारियों के मिली भगत से यूसिल को लग रहा है चुना

    July 2, 2026

    सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र में हुआ ट्राय थनल कार्यक्रम

    July 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    विद्या ज्योति स्कूल गम्हरिया में इंटर स्कूल भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

    पहली बारिश में यूसील कॉलोनी में पानी भरा यूसील कॉलोनी के साफ सफाई नाली सफाई की पोल खुली ठेकेदार अधिकारियों के मिली भगत से यूसिल को लग रहा है चुना

    सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र में हुआ ट्राय थनल कार्यक्रम

    सरायकेला-खरसावाँ में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई

    हिमांशु सिंह हत्याकांड और बढ़ते अपराध के विरोध में भाजपा का मशाल जुलूस, 3 जुलाई के जमशेदपुर बंद को सफल बनाने की अपील

    बढ़ते अपराध पर सिंहभूम चैंबर सख्त, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

    बोकारो के पेटरवार प्रखंड का प्रधान सहायक रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, ACB ने 8000 रुपए के साथ केमिकल लगे नोटों के साथ रंगे हाथ पकड़ा

    जमशेदपुर बंद आज: पुलिस हाई अलर्ट पर, शहरभर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

    डीडी बार हत्याकांड: हिमांशु सिंह के परिजनों से मिले एडीजी-डीआईजी-एसएसपी, जल्द गिरफ्तारी का भरोसा

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने , आज स्वयं भरा एसआईआर(SIR) प्रपत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.