Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तुलसी भवन में नगर के बुद्धिजीवियों एवं साहित्यकारों ने पहलगाम की घटना पर रोष प्रकट किया दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी’
    Breaking News कारोबार चाईबासा जमशेदपुर झारखंड शिक्षा सरायकेला-खरसावां

    तुलसी भवन में नगर के बुद्धिजीवियों एवं साहित्यकारों ने पहलगाम की घटना पर रोष प्रकट किया दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी’

    Aman KumarBy Aman KumarApril 27, 2025Updated:April 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ‘तुलसी भवन में नगर के बुद्धिजीवियों एवं साहित्यकारों ने पहलगाम की घटना पर रोष प्रकट किया दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी’

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन द्वारा संस्थान के प्रयाग कक्ष में मासिक “कथा मंजरी” सह साहित्यकार अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’ जयंती समारोह आयोजित किया गया ।
    कार्यक्रम की अध्यक्षता तुलसी भवन के अध्यक्ष श्री सुभाष चन्द्र मुनका तथा संचालन साहित्य समिति के राजेन्द्र साह ‘राज’ ने की ।
    दीप प्रज्वलन के साथ समारोह की शुरुआत हुई । सरस्वती वंदना डाॅ० वीणा पाण्डेय ‘भारती’ ने प्रस्तुत किया । स्वागत वक्तव्य तुलसी भवन के मानद महासचिव डाॅ० प्रसेनजित तिवारी ने दिया । तदनुपरान्त हरिऔध जी का संक्षिप्त साहित्यिक जीवन परिचय अशोक पाठक ‘स्नेही’ एवं डाॅ० अरुण सज्जन ने प्रस्तुत किया ।
    कार्यक्रम के दुसरे सत्र ‘कथा मंजरी’ के मौके पर विभिन्न विषयों को स्पर्श करती हुई कुल १६ कहानियों का पाठ किया गया, जिसकी समीक्षात्मक टिप्पणी कथा पाठ के उपरान्त श्री अरुण कुमार तिवारी ने अपने धन्यवाद ज्ञापन के दौरान की ।

    इस अवसर पर मुख्य रुप से सर्वश्री / श्रीमती अरुण कुमार तिवारी, यमुना तिवारी ‘व्यथित’, डाॅ० अजय कुमार ओझा, कैलाश नाथ शर्मा ‘गाजीपुरी’, नीता सागर चौधरी, वसंत जमशेदपुरी, वीणा पाण्डेय ‘भारती’, माधुरी मिश्रा, हरभजन सिंह रहबर, दिनेश चन्द्र पाण्डेय, कन्हैया लाल अग्रवाल, अनिता निधि, बलविन्दर सिंह , राजेन्द्र साह ‘राज’, विद्या शंकर विद्यार्थी , जितेश कुमार तिवारी , अजय प्रजापति , कवलेश्वर पाण्डेय सहित अनेक साहित्यकारों की उपस्थिति रही।
    कार्यक्रम के अंत में गत २२ अप्रैल को कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम कस्बे में आतंकवादियो द्वारा हिन्दु पर्यटकों की हत्या का घोर निंदा करते हुए दिवंगत आत्माओं की चिरशांति हेतु दो मिनट की मौन प्रार्थना की गई ।

    तुलसी भवन में नगर के बुद्धिजीवियों एवं साहित्यकारों ने पहलगाम की घटना पर रोष प्रकट किया दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी'
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअहिल्याबाई होलकर जी की 300वीं जयंती पर भव्य समारोह स्त्री राष्ट्र की आधार शक्ति द्वारा होगा आयोजन
    Next Article “नमन” को सम्मान देने हेतु आदरणीय प्रधानमंत्री जी का हृदय से आभार। “नमन परिवार” राष्ट्र गौरव के लिए सदैव समर्पित – अमरप्रीत सिंह काले”

    Related Posts

    विकसित भारत की राह में जनसंख्या संतुलन का प्रश्न: ललित गर्ग का विशेष विश्लेषण

    July 12, 2026

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    July 12, 2026

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    विकसित भारत की राह में जनसंख्या संतुलन का प्रश्न: ललित गर्ग का विशेष विश्लेषण

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है? जानें इसके गंभीर परिणाम

    सत्ता का संघर्ष: क्या राजनीतिक दलों के भीतर का असंतोष लोकतंत्र को कमजोर कर रहा है?

    जामताड़ा पार्ट-2 बनता घाटशिला! जंगल, ढाबों और हाईवे से चल रहा साइबर ठगी का काला कारोबार

    रंगाटांड़ के मजदूर की चेन्नई में मौत, पसरा मातम, शव के पहुंचते ही रांगाटांड़ गांव में ग्रामीणों की भीड़

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    13 करोड़ की योजनाओं का क्रियान्वयन हफ्ते भर में शुरु करवाएं अपर नगर आयुक्तःसरयू राय

    गोलमुरी में सड़क हादसों पर रोक की मांग, जेडीयू ने जुस्को महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.