Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » “नमन” को सम्मान देने हेतु आदरणीय प्रधानमंत्री जी का हृदय से आभार। “नमन परिवार” राष्ट्र गौरव के लिए सदैव समर्पित – अमरप्रीत सिंह काले”
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    “नमन” को सम्मान देने हेतु आदरणीय प्रधानमंत्री जी का हृदय से आभार। “नमन परिवार” राष्ट्र गौरव के लिए सदैव समर्पित – अमरप्रीत सिंह काले”

    Aman KumarBy Aman KumarApril 27, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    “नमन” को सम्मान देने हेतु आदरणीय प्रधानमंत्री जी का हृदय से आभार। “नमन परिवार” राष्ट्र गौरव के लिए सदैव समर्पित – अमरप्रीत सिंह काले”

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 121वें संस्करण से आज पूरे झारखंड में केवल जमशेदपुर के “नमन” संस्था को प्रत्यक्ष रूप से जुड़ने का गौरव प्राप्त हुआ। इस विशेष आयोजन में शहीद परिवारों और पूर्व सैनिकों को सीधे प्रधानमंत्री से जुड़ने और उनके विचार सुनने का अवसर मिला। आयोजन का उद्देश्य देश के लिए बलिदान देने वाले परिवारों के अदम्य साहस को सम्मानित करना और राष्ट्रीय एकता व गौरव की भावना को सशक्त करना था।

    कार्यक्रम का आयोजन “नमन” संस्था के तत्वावधान में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत में “नमन” के संस्थापक श्री अमरप्रीत सिंह काले ने उपस्थित सभी वीर नारियों, पूर्व सैनिकों और विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया। श्री काले ने बताया कि झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल सहित पूरे पूर्वी भारत से केवल “नमन” का चयन ‘मन की बात’ से प्रत्यक्ष जुड़ने के लिए हुआ, जो जमशेदपुर और पूरे राज्य के लिए गर्व का विषय है।

    कार्यक्रम के दौरान हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करके श्री काले ने कहा कि इस दर्दनाक घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है। उन्होंने शहीदों के बलिदान को नमन करते हुए कहा कि उनकी शहादत हमारे संकल्प को और मजबूत बनाती है और देश के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाने की प्रेरणा देती है।

    ‘मन की बात’ के बाद आयोजित सम्मान समारोह में वीर नारी दुर्गावती देवी, सुनीता शर्मा, पद्मजा, सीमा देवी, हवलदार दलवीर सिंह, सूबेदार रामभवन राम, हवलदार माणिक वर्धा, हवलदार जसबीर सिंह, हवलदार सत्येंद्र सिंह, हवलदार मोहन दुबे, सूबेदार के. एम. सिंह, नायक गौतम लाल, सार्जेंट दीपक शर्मा, हवलदार विजय कुमार, हवलदार विनय कुमार यादव सहित अन्य शहीद परिवारों और पूर्व सैनिकों को उनके अमूल्य योगदान के लिए विशेष सम्मान प्रदान किया गया। सम्मान समारोह में शामिल शहीद परिवारों ने अपने भावनात्मक अनुभव साझा किए और प्रधानमंत्री द्वारा ‘मन की बात’ में व्यक्त विचारों से प्रेरित होकर देशभक्ति के संकल्प को और प्रगाढ़ किया।

    “नमन” संस्था ने भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और सेवा भाव को प्रोत्साहित करते रहने का संकल्प दोहराया।

    इस अवसर पर जमशेदपुर पूर्व की पूर्व विधायक श्रीमती पूर्णिमा दास साहू, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक परिषद के संस्थापक वरुण कुमार, महामंत्री जितेंद्र सिंह, सुखविंदर सिंह, सतिंदर कुमार सिंह, उमेश शर्मा, राजीव कुमार, विश्वजीत, अजय सिंह, पंकज शर्मा, अजय कुमार तिवारी, अनुपम शर्मा एवं अन्य पूर्व सैनिक परिवार के सदस्यगण मौजूद रहे।

    कार्यक्रम में नमन के संरक्षक बृजभूषण सिंह, वरिष्ठ पत्रकार जयप्रकाश राय, भाजपा महानगर जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा, संजीव सिंह , जितेंद्र चावला, राघवेंद्र शर्मा, साहित्यकार बलविंदर सिंह, बिमल बिरोडकर, राजपति देवी, नीरू सिंह तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतुलसी भवन में नगर के बुद्धिजीवियों एवं साहित्यकारों ने पहलगाम की घटना पर रोष प्रकट किया दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी’
    Next Article श्री शिवाजी क्रांति जी को क्षेत्रीय संगठन मंत्री नियुक्त किए जाने पर स्नेह मिलन सह अभिनंदन समारोह का भव्य आयोजन

    Related Posts

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक का सहारा, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    May 27, 2026

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक का सहारा, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    May 27, 2026

    गिरिडीह खटिया बनी एंबुलेंस, सड़क के बिना तड़पती रही गर्भवती, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के विधानसभा क्षेत्र में विकास की खुली पोल

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक का सहारा, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक का सहारा, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    गिरिडीह खटिया बनी एंबुलेंस, सड़क के बिना तड़पती रही गर्भवती, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के विधानसभा क्षेत्र में विकास की खुली पोल

    जमशेदपुर में बिगड़ती कानून व्यवस्था चिंता का विषय : दिनेश कुमार

    समस्तीपुर विवाद में न्याय नहीं मिला तो टावर पर चढ़कर किया हाई वोल्टेज

    सुत्रो की मुताबिक करीब 14 से 15 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला है

    धनबाद के बैंक मोड़ में भीषण आग, चौधरी स्वीट्स जलकर राख, लाखों का नुकसान

    जमशेदपुर के गोलमुरी में पांच घंटे के भीतर दो स्थानों पर फायरिंग, रंगदारी नहीं देने पर 20 लाख की धमकी; इलाके में दहशत

    गोलमुरी के नामदा बस्ती में फायरिंग से दहशत, युवक ने पड़ोसी पर लगाया जानलेवा हमले का आरोप

    भीषण गर्मी को देखते हुए शहर में पियाऊ की व्यवस्था, प्रशासन अलर्ट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.