अष्टम सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार का भव्य आयोजन, 41 बटुकों का जनेऊ सम्पन्न
सांसद कालीचरण सिंह, पूर्व सांसद रविंद्र राय एवं लक्ष्मण प्रसाद की उपस्थिति ने कार्यक्रम को बनाया भव्य
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर : ब्रह्मर्षि विकास मंच द्वारा आयोजित अष्टम सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार का दो दिवसीय कार्यक्रम बड़े ही श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। 19 एवं 20 अप्रैल 2026 को आयोजित इस धार्मिक आयोजन में कुल 41 बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार विधिवत सम्पन्न कराया गया। कार्यक्रम में ब्रह्मर्षि समाज के हजारों लोगों की सहभागिता रही।
कार्यक्रम के प्रथम दिन 19 अप्रैल को मड़वा, मटकोड़ एवं सत्यनारायण कथा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनेऊ संस्कार में शामिल बच्चों के परिजन एवं समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कोडरमा के पूर्व सांसद रविंद्र राय, राम प्रकाश पाण्डेय, रामनारायण शर्मा एवं टाटा स्टील के पूर्व अधिकारी प्रभात शर्मा सहित कई गणमान्य लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। अतिथियों ने भगवान परशुराम एवं स्वामी सहजानंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
पूर्व सांसद रविंद्र राय ने अक्षय तृतीया के अवसर पर भगवान परशुराम को नमन करते हुए ब्रह्मर्षि समाज के गौरवशाली इतिहास को याद किया। उन्होंने बैकुंठ शुक्ल एवं डॉ. श्रीकृष्ण सिंह जैसे महान विभूतियों के योगदान को रेखांकित करते हुए मंच के इस आयोजन की सराहना की। प्रभात शर्मा ने भी ऐसे आयोजनों को निरंतर बढ़ाने की आवश्यकता बताई।
दूसरे दिन 20 अप्रैल को प्रातः 6 बजे से यज्ञोपवीत संस्कार की विधियां प्रारंभ हुईं, जिसमें घृतधारी, मुंडन, भिक्षाटन आदि संस्कार सम्पन्न हुए। संध्या में प्रवचन एवं आरती का आयोजन किया गया। इस दिन चतरा के सांसद कालीचरण सिंह, पूर्व आईजी लक्ष्मण प्रसाद, संरक्षक राम प्रकाश पाण्डेय, अध्यक्ष रामनारायण शर्मा, अंगद तिवारी एवं प्रभाकर शर्मा सहित कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।
सांसद कालीचरण सिंह ने भगवान परशुराम एवं स्वामी सहजानंद को नमन करते हुए यज्ञोपवीत संस्कार के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बैकुंठ शुक्ल, श्रीकृष्ण सिंह, योगेंद्र शुक्ल, रजत शर्मा एवं कलाकार पंकज त्रिपाठी जैसे व्यक्तित्वों को स्मरण करते हुए समाज के योगदान को सराहा। वहीं लक्ष्मण प्रसाद ने समाज की अनुशासन एवं कर्मठता की प्रशंसा की।
दोनों दिनों के कार्यक्रम में मातृ शक्ति की उल्लेखनीय भागीदारी रही, जिन्होंने मंगल गीतों के माध्यम से वातावरण को भक्तिमय बनाए रखा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में महासचिव मुकेश शर्मा के नेतृत्व में संरक्षक हरेंद्र पांडे, रमेश कुंवर, निशांत कुमार, प्रमोद ठाकुर, मनोज ठाकुर, कुंदन, संजीव ओझा, विजय नारायण, सुधीर सिंह, गोपाल ठाकुर, रविंद्र पांडे, संजय सिंह, नवीन कुमार, राजेश कुमार सिंह, प्रभाकर शर्मा, कृष्णकांत पाण्डेय, राजीव सिंह, श्रीनिवास ठाकुर, धर्मेन्द्र कुमार सिंह, कामेश्वर तिवारी, महेश तिवारी, शंभू शर्मा, बलिराम पांडे, सुनील पांडे, चंदन सिंह, मृत्युंजय सिंह, मुकेश सिंह, झूलन ठाकुर, शशि चौधरी, कुंदन दीक्षित, आयुष, अमरेंद्र कुमार सिंह, राजेश सिंह, अमरेंद्र शर्मा, पंकज चौधरी, पवन सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।
इस दो दिवसीय आयोजन को सांसद कालीचरण सिंह, पूर्व सांसद रविंद्र राय एवं पूर्व पुलिस पदाधिकारी सह भाजपा नेता लक्ष्मण प्रसाद की गरिमामयी उपस्थिति ने और भी भव्य बना दिया।

