कबरा में दो नए ट्रांसफार्मर स्थापित, ग्रामीणों में खुशी
राष्ट्र संवाद संवाददाता
चतरा: टंडवा प्रखंड के ग्राम कबरा में दस दिनों से बिजली संकट झेल रहे ग्रामीणों को राहत मिली है। चतरा सांसद काली चरण सिंह के निर्देश पर खराब पड़े दोनों ट्रांसफार्मरों की जगह 25-25 केवीए के दो नए ट्रांसफार्मर लगाए गए। टंडवा प्रखंड सांसद प्रतिनिधि ईश्वर दयाल पांडेय ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। इस मौके पर ईश्वर दयाल पांडेय ने कहा कि क्षेत्र के किसी भी गांव-टोले में अंधेरा न रहे, इसके लिए सांसद सदैव तत्पर हैं। ग्रामीणों ने त्वरित कार्रवाई के लिए सांसद, विधायक, सांसद प्रतिनिधि और बिजली विभाग के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम में प्रमोद सिंह, संजीव पांडेय, रमेश राणा, राजन कुमार सिंह, सुधीर कुमार सिंह समेत कई लोग मौजूद थे।

