बरही में नमो फुटबॉल नॉकआउट मैच का भव्य आगाज, 50 टीमों ने लिया हिस्सा
राष्ट्र संवाद संवाददाता
हजारीबाग। सांसद मनीष जायसवाल की पहल पर सांसद खेल महोत्सव-2026 के तहत बरही प्रखंड मैदान में मंगलवार को नमो फुटबॉल नॉकआउट मैच का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में बरही क्षेत्र की 50 टीमों ने पंजीकरण कराया है। विधायक मनोज कुमार यादव ने मशाल जलाकर और फुटबॉल में किक मारकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट के साथ सामूहिक रूप से नशामुक्ति का संकल्प भी लिया।
उद्घाटन मैच में अंबेडकर क्लब बाराटांड़ ने एफसी बुल 11 क्लब छोटकी केवाल को 1-0 से हराया। विधायक मनोज कुमार यादव ने कहा कि खेल महोत्सव का उद्देश्य युवाओं को खेल से जोड़ना, प्रतिभाओं को मंच देना और नशामुक्त समाज का निर्माण करना है। कार्यक्रम में किशुन यादव, मुकुंद साव, बंटी तिवारी, गुरुदेव गुप्ता, मणिलाल यादव, भगवान केशरी, मोतीलाल चौधरी, विजय यादव, नागेश्वर रजक, आकाश जायसवाल समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता, खिलाड़ी और खेलप्रेमी मौजूद रहे।

