प्रेम प्रसंग को लेकर टंडवा के सिद्पा में झड़प, पुलिस ने भीड़ हटाने के लिए की हवाई फायरिंग
राष्ट्र संवाद संवाददाता
चतरा: टंडवा थाना क्षेत्र के सिद्पा गांव में प्रेम प्रसंग के एक मामले को लेकर झड़प हो गई, जिसके बाद इलाके में तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और स्थिति बिगड़ने लगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि उग्र भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन ने क्षेत्र के लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने तथा किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और स्थिति को सामान्य करने का प्रयास जारी है।

