Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ‘वीडियो पर जेल’ चेतावनी विवाद: अंकित आनंद ने उठाए संवैधानिक सवाल, मामला विधान समिति तक पहुंचा
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    ‘वीडियो पर जेल’ चेतावनी विवाद: अंकित आनंद ने उठाए संवैधानिक सवाल, मामला विधान समिति तक पहुंचा

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarApril 20, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ‘वीडियो पर जेल’ चेतावनी विवाद: अंकित आनंद ने उठाए संवैधानिक सवाल, मामला विधान समिति तक पहुंचा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर में ट्रैफिक पुलिस चेकपोस्ट के वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने पर कार्रवाई और जेल की चेतावनी से जुड़ा मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। इस मुद्दे को लेकर भाजपा के पूर्व जिला प्रवक्ता सह व्हिसलब्लोअर एवं आरटीआई कार्यकर्ता अंकित आनंद ने झारखंड विधानसभा की प्रत्यायुक्त विधान समिति के सभापति को आवेदन भेजकर पूरे प्रकरण की जांच और स्पष्ट दिशा-निर्देश की मांग की है। पत्र की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, डीजीपी समेत जिले के एसएसपी को भी ईमेल द्वारा भेजी गई है।

    आवेदन में भाजपा नेता ने बताया है कि 20 अप्रैल 2026 को प्रकाशित एक स्थानीय दैनिक के समाचार में ट्रैफिक डीएसपी के बयान के आधार पर यह संकेत दिया गया कि पुलिस चेकिंग प्वाइंट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा करने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई, यहां तक कि कारावास, हो सकता है।

    इस पर सवाल उठाते हुए अंकित आनंद ने पूछा है कि क्या ऐसा कोई आदेश राज्य सरकार द्वारा विधिवत अधिसूचित किया गया है और यदि हां, तो उसका स्पष्ट कानूनी आधार क्या है। उन्होंने यह भी जानना चाहा है कि क्या यह निर्देश भारतीय संविधान के अनुच्छेद 19(1)(a) के तहत प्रदत्त अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का उल्लंघन नहीं है।

    आवेदन में आगे मांग की गई है कि यदि वीडियो बनाना या साझा करना अपराध की श्रेणी में आता है, तो इसके लिए भारतीय दंड संहिता, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम या अन्य प्रासंगिक कानूनों की कौन-कौन सी धाराएं लागू होती हैं, इसका स्पष्ट विवरण सार्वजनिक किया जाए। साथ ही यह भी पूछा गया है कि क्या यह आदेश प्रत्यायुक्त विधान के अंतर्गत आता है और क्या इसे विधिवत रूप से विधानसभा के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

    अंत में उन्होंने समिति से आग्रह किया है कि यदि यह आदेश विधिक रूप से निराधार पाया जाता है, तो राज्य सरकार एवं संबंधित अधिकारियों को इसका तत्काल खंडन करने का निर्देश दिया जाए, ताकि आम जनता के मौलिक अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित हो सके।

    ‘वीडियो पर जेल’ चेतावनी विवाद: अंकित आनंद ने उठाए संवैधानिक सवाल मामला विधान समिति तक पहुंचा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअष्टम सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार का भव्य आयोजन, 41 बटुकों का जनेऊ सम्पन्न।
    Next Article दलमा में सेंदरा पर्व को लेकर सख्ती, शिकार पर पूर्ण प्रतिबंध

    Related Posts

    सांसद कालीचरण सिंह की पहल रंग लाई, चतरा में रेलवे टिकट काउंटर बंद नहीं होगा

    April 20, 2026

    सुवर्णरेखा किनारे 227 किलो का विश्वयुद्धकालीन बम मिला, सेना ने संभाला मोर्चा

    April 20, 2026

    सेंदरा पर्व पर टकराव: वन विभाग की रोक बनाम दलमा राजा की परंपरा, विवाद गहराया

    April 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सांसद कालीचरण सिंह की पहल रंग लाई, चतरा में रेलवे टिकट काउंटर बंद नहीं होगा

    सुवर्णरेखा किनारे 227 किलो का विश्वयुद्धकालीन बम मिला, सेना ने संभाला मोर्चा

    सेंदरा पर्व पर टकराव: वन विभाग की रोक बनाम दलमा राजा की परंपरा, विवाद गहराया

    जमशेदपुर में मछुआ बस्ती के लोगों का प्रदर्शन, सामुदायिक भवन पर कब्जे का आरोप

    डिमना के पास खुला झारखंड का पहला हाथी रेस्क्यू सेंटर, वन्यजीव संरक्षण को बड़ी ताकत

    गोपिबल्लवपुर में चुनावी रणनीति को धार, बाकड़ा अंचल में जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण भागीदारी।

    जमशेदपुर में सियासी घमासान: मेयर पर विधायक सरयू राय का हमला, डीसी को लिखा पत्र

    बांग्ला नववर्ष पर दी मिलानी ने प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन को किया सम्मानित

    कुणाल षाड़ंगी के ट्वीट पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिया संज्ञान, त्वरित सहायता के दिए निर्देश

    बंगाल चुनाव: स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान की चुनाव आयोग की गारंटी | राष्ट्र संवाद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.