धालभूमगढ़ एयरपोर्ट को लेकर सांसद विद्युत महतो ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात
राष्ट्र संवाद संवाददाता
नई दिल्ली। सांसद विद्युत वरण महतो ने केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात कर धालभूमगढ़ एयरपोर्ट परियोजना पर चर्चा की। सांसद ने बताया कि दस्तावेजों की कमी के कारण प्रस्ताव करीब 11 माह पहले राज्य सरकार को लौटाया गया था। उन्होंने आग्रह किया कि कमी होने पर प्रस्ताव वापस भेजने के बजाय राज्य से सीधे दस्तावेज मंगाए जाएं। मंत्री ने शीघ्र एनओसी प्रक्रिया पूरी करने का आश्वासन दिया।
बैठक में चाकुलिया के हाथी कॉरिडोर और मानव-हाथी संघर्ष पर भी चर्चा हुई। चार राज्यों झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ के अधिकारियों की जल्द बैठक होगी। केंद्रीय मंत्री ने हाथी संरक्षण के लिए करीब 500 करोड़ रुपये की योजना तैयार किए जाने की जानकारी दी।

