Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिंदगी की डोर तोड़ रहा टूटे खिलौनों को जोड़ने वाला केमिकल सुलेशन,आसानी से कहीं भी मिल जाता यह जानलेवा केमिकल,20 रुपये से शुरू होती सुलेशन पाउच की कीमत।
    Breaking News बिहार

    जिंदगी की डोर तोड़ रहा टूटे खिलौनों को जोड़ने वाला केमिकल सुलेशन,आसानी से कहीं भी मिल जाता यह जानलेवा केमिकल,20 रुपये से शुरू होती सुलेशन पाउच की कीमत।

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadAugust 19, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    ऋषभ कुमार की रिपोर्ट
    रजौली ,नवादा :प्रखंड मुख्यालय क्षेत्र में इन दिनों खिलौनों से खेलने की उम्र में उसी को जोड़ने में काम आने वाला केमिकल बच्चों और किशोरों के जीवन की डोर तोड़ रहा है। इस सस्ते और घातक नशे की गिरफ्त में अधिकतर कूड़ा चुनने वाले हैं।
    स्थिति इस कदर भयावह हो चली है कि इस वर्ग के बच्चे हर टोले, मोहल्ले व चौक, चौराहे पर रूमाल या प्लास्टिक में केमिकल छिड़क उसे सूंघते दिखने लगे हैं।
    स्टेशनरी से लेकर किराना दुकान, साइकिल दुकान और गुमटी चलाने वाले व्यवसाई चंद रुपयों की लालच में किसी को सुलेशन व फेविकोल बेच दे रहे हैं। कम से कम 10 रुपये में नशे का यह साधन उपलब्ध है। रजौली बजरंगबली चौक के दुकानदार अमित कुमार की मानें तो यह सुलेशन प्लास्टिक के सामान व टूटे-फूटे पार्ट पूर्जे को जोड़ने के साथ कागज चिपकाने में काम आता है। वाहनों के ट्यूब पंक्चर बनाने में भी इसका प्रयोग होता है।

    इस तरह होता है इस्तेमाल

    संबंधित केमिकल के एक पैकेट को खरीद कर कहीं अकेले में बैठ कर प्लास्टिक की पन्नी पर उसे पहले निचोड़ देते हैं।उसके बाद हथेली में बंद कर नाक के पास ले जाकर सांस खींचते हैं।पांच मिनट बाद उन पर नशा हावी होने लगता है।नशे का प्रभाव चार से पांच घंटे तक रहता है।इस तरह दिन में दो बार और कभी कभी शाम में भी इसकी एक डोज लेते हैं।यह नशा शरीर को सुन्न कर देता है।

    केमिकल से शरीर पर ये दुष्प्रभाव

    अनुमंडलीय अस्पताल रजौली के प्रभारी उपाधीक्षक सह चिकित्सक दिलीप कुमार बताते हैं कि सभी केमिकल हानिकारक हैं।फेफड़े में सूजन आ जाती है व हृदय,श्वास नली पर इसका सीधा दुष्प्रभाव होता है।समय पर इसका उपचार नहीं हुआ तो मौत भी हो सकती है।नशा करने के बाद किशोर कहीं भी घंटों निढाल बैठे रहते हैं।चार-पांच बच्चे अगर एक जगह बैठे रहते हैं,तो आपस में बात तक नहीं करते। खुद में सिमटे रहते हैं। चिकित्सक ने बताया कि नशा सेवन करने वाले का शरीर शिथिल कर देता है। सोचने समझने की शक्ति क्षीण हो जाती है। ऐसे में वह अनजाने में कोई अपराध भी कर सकता है।

    नशा करने का यहां है ठिकाना

    नदी का किनारा,मैदान, पान की दुकान के आसपास बच्चों को भूख नहीं लगती है।थकान भी मिट जाती है।नशा सेवन करने वाले कुछ बच्चों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि माता-पिता के सिर से साया उठ जाने के बाद कोई देखने वाला नहीं है। कूड़ा-कचरा चुनकर जीवन यापन करते हैं। अब तो लोग भीख देना भी बंद कर दिए हैं। कूड़े की ढेर में कुछ उपयोगी वस्तुएं मिल गईं, तो उसे बेचकर भोजन करते हैं।

    10 से 15 रुपये में मिलने वाले सुलेशन सूंघने से कई घंटे तक भूख नहीं लगती

    थकान भी मिट जाती है।एक किशोर ने पूछने पर बताया कि तेजी से केमिकल सुंघने के बाद शरीर हल्का हो जाता है। बच्चों से कोई हुनर सीख जीवन यापन करने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने चुप्पी साध ली।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्र संवाद हेडलाइंस
    Next Article नये लुक में दिखेगा लोमष ऋषि पहाड़ी

    Related Posts

    नीतीश कुमार को निपटा दिया भाजपा ने : सुधीर कुमार पप्पू

    March 6, 2026

    सोनारी के पंचवटी नगर में बदमाशों का उत्पात, तलवार-लाठी से लैस होकर की तोड़फोड़ और पथराव

    March 6, 2026

    जमशेदपुर में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 17 थाना प्रभारियों का तबादला

    March 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कांड्रा में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल, एक पैर टूटा

    स्वर्णरेखा प्रोजेक्ट के खंडहर भवन में पुलिस की छापेमारी, 27 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार

    नक्सलियों के खिलाफ निर्णायक अभियान तेज करने चाईबासा पहुंचे सीआरपीएफ डीजी, सुरक्षा रणनीति पर हुई उच्चस्तरीय समीक्षा

    जन शिकायत निवारण दिवस पर उप विकास आयुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान

    होली के जश्न में चली गोली, बरमसिया फुटबॉल ग्राउंड फायरिंग मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

    शिव काली मंदिर में नव निर्वाचित मेयर संजय सरदार का नागरिक अभिनंदन, वार्ड 17 की समस्याओं पर हुई चर्चा

    आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में बिना शिलान्यास बने सड़क-नाली पर सवाल, शपथ से पहले भुगतान लेने की चर्चा तेज

    नीतीश कुमार को निपटा दिया भाजपा ने : सुधीर कुमार पप्पू

    सोनारी के पंचवटी नगर में बदमाशों का उत्पात, तलवार-लाठी से लैस होकर की तोड़फोड़ और पथराव

    जमशेदपुर में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 17 थाना प्रभारियों का तबादला

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.