Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा जमशेदपुर महानगर ने श्रद्धाभाव से मनाई धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि, श्रद्धासुमन अर्पित कर कार्यकर्ताओं ने किया नमन
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    भाजपा जमशेदपुर महानगर ने श्रद्धाभाव से मनाई धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि, श्रद्धासुमन अर्पित कर कार्यकर्ताओं ने किया नमन

    Aman KumarBy Aman KumarJune 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा जमशेदपुर महानगर ने श्रद्धाभाव से मनाई धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि, श्रद्धासुमन अर्पित कर कार्यकर्ताओं ने किया नमन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। आजादी के जंग के नायक, धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि को भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा श्रद्धाभाव से मनाया गया। सोमवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर उपाध्यक्ष संजीव सिन्हा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने साकची गोलचक्कर स्थित बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस दौरान झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी मुख्यरूप से मौजूद रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिरसा मुंडा अमर रहे और भारत माता की जय के नारे लगाकर उनके त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद किया। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने अमर क्रांतिवीर भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा युवाओं के आदर्श हैं। उन्होंने युवाओं को संगठित कर अंग्रेजी हुकुमत के खिलाफ सशस्त्र संग्राम किया था। उनकी वीरता की गाथायें झारखंड के गांवों में श्रद्धा एवं गौरव के साथ सुनाये जाते हैं। कहा कि धरती आबा बिरसा मुंडा युवाओं के दिलों में बसते हैं। धरती आबा बिरसा मुंडा का जीवन संघर्ष, आत्मबल और अद्वितीय नेतृत्व के प्रतीक है।

    इससे पहले, भाजपा कार्यकर्ताओं ने साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया। इस दौरान सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी मुख्यरूप से मौजूद रहे। इस अवसर पर सांसद विद्युत महतो ने कहा कि अंग्रेजी हुकूमत और विदेशी धर्म के खिलाफ उलगुलान करनेवाले स्वाधीनता की लड़ाई के महानायक धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का बलिदान पूरे देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे। 25 वर्ष की अल्प आयु में आदिवासी अस्मिता, अधिकार और अस्तित्व की लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाने वाले बिरसा मुंडा की शहादत आज भी जन-जन के हृदय में अमिट छाप छोड़ती है।

    इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, दिनेश कुमार, कुलवंत सिंह बंटी, रमेश हांसदा, कल्याणी शरण, संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, रेणु शर्मा, अनिल मोदी, पप्पू सिंह, जितेंद्र राय, सुबोध झा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष रमेश बास्के, नीतीश कुशवाहा, पोरेश मुखी, धर्मेंद्र प्रसाद, अमरजीत सिंह राजा, अमित सिंह, किशोर ओझा, राम सिंह मुंडा, बिनोद राय, हन्नु जैन, दीपक झा, काजू शांडिल, संजय मुंडा, विजय सोय, विनोद ओमंग, बिरेन मुर्मू, दीपक सुंडी, गणेश मुंडा, निर्मल हेंब्रम, विनोद माझी, प्रकाश शांडिल, चिंटू सिंह, विनय खुराना व अन्य मौजूद रहे।

    भाजपा जमशेदपुर महानगर ने मनाई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धासुमन अर्पित कर कार्यकर्ताओं ने किया नमन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड शर्मिंदा है, मुख्यमंत्री के क्षेत्र में आदिवासी नाबालिग युवती से गैंगरेप पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बोला तीखा हमला, पूछा- किसके इशारे पर घटना को दबाने की कोशिश हुई, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की चुप्पी पर उठाए सवाल
    Next Article उउवि शंकरदा में मैट्रिक के वन टू टेन स्थान लाने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया

    Related Posts

    के. सी. मालू: राजस्थानी संस्कृति के अमर साधक को श्रद्धांजलि

    July 14, 2026

    के. सी. मालू: राजस्थानी संस्कृति के अमर साधक का अवसान

    July 14, 2026

    के. सी. मालू: राजस्थानी संस्कृति के अमर साधक का अवसान

    July 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    के. सी. मालू: राजस्थानी संस्कृति के अमर साधक को श्रद्धांजलि

    के. सी. मालू: राजस्थानी संस्कृति के अमर साधक का अवसान

    के. सी. मालू: राजस्थानी संस्कृति के अमर साधक का अवसान

    गोवंडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्वास्थ्य बीमा के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले 12 शातिर गिरफ्तार

    लुटता अंतिम जन: डिजिटल भारत की अधूरी सुरक्षा का कड़वा सच

    चढ़ावे में हेराफेरी: आस्था के धन पर सवाल, पारदर्शी व्यवस्था की जरूरत

    केवट समाज वेलफेयर एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ, दिनेश कुमार ने दिलाई शपथ

    जगन्नाथ रथ यात्रा जमशेदपुर: 16 जुलाई को ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी, कई मार्ग बंद

    जेएनएसी में नमस्ते दिवस का आयोजन: स्वच्छता कर्मियों को किया गया सम्मानित

    दिनेश कुमार को पश्चिम बंगाल भाजपा नेतृत्व से मिला सम्मान पत्र, संगठनात्मक योगदान की सराहना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.