Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड शर्मिंदा है, मुख्यमंत्री के क्षेत्र में आदिवासी नाबालिग युवती से गैंगरेप पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बोला तीखा हमला, पूछा- किसके इशारे पर घटना को दबाने की कोशिश हुई, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की चुप्पी पर उठाए सवाल
    Breaking News Headlines अपराध चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    झारखंड शर्मिंदा है, मुख्यमंत्री के क्षेत्र में आदिवासी नाबालिग युवती से गैंगरेप पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बोला तीखा हमला, पूछा- किसके इशारे पर घटना को दबाने की कोशिश हुई, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की चुप्पी पर उठाए सवाल

    News DeskBy News DeskJune 9, 2025Updated:June 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड शर्मिंदा है, मुख्यमंत्री के क्षेत्र में आदिवासी नाबालिग युवती से गैंगरेप पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बोला तीखा हमला, पूछा- किसके इशारे पर घटना को दबाने की कोशिश हुई, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की चुप्पी पर उठाए सवाल

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। झारखंड एक बार फिर शर्मसार हुई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के गृह विधानसभा बरहेट के सुंदरपहाड़ी क्षेत्र (गोड्डा जिला) में नाबालिग आदिवासी लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। इस मामले पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए सरकार की चुप्पी पर सवाल खड़े किए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि यह झारखंड की जनता का दुर्भाग्य है कि एक आदिवासी मुख्यमंत्री के शासन में ही आदिवासी बेटियां सबसे ज्यादा असुरक्षित हैं। यह कोई पहली घटना नहीं है, पूरे राज्य में महिला अत्याचार की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं और सरकार केवल मूकदर्शक बनी हुई है।

    पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सरकार पर आरोप लगाया कि इस जघन्य घटना को आखिर किसके इशारे पर दबाने की कोशिश हुई। रघुवर दास ने यह भी कहा कि जब मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं, तो बाकी जिलों का क्या हाल होगा इसका अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है।

    श्री दास ने झारखंड के अलग-अलग जिलों की हालिया घटनाओं का ज़िक्र करते हुए कहा कि बोकारो के ललपनिया में आदिवासी महिला से दुष्कर्म की कोशिश, विरोध करने के बाद गांववालों ने बचाया, साहिबगंज में रुबिका पहाड़िया की निर्मम हत्या हुई। कहा कि सिमडेगा, गुमला, गोड्डा, खूंटी समेत राजधानी रांची हर जगह महिलाओं और बच्चियों के साथ आए दिन दुष्कर्म और हत्या की घटनाएं अब आम हो गई हैं।

    पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सरकार से मांग की है कि ऐसे मामले की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई हो और दोषियों को कठोरतम सजा दी जाए। साथ ही, पीड़िता को सीआरपीसी की धारा 357A और झारखंड पीड़ित सहायता योजना 2012 के तहत अविलंब 4 लाख के आर्थिक मुआवजा दिए जाएं।

    श्री दास ने कहा कि नारी शक्ति समाज, राज्य और राष्ट्र की ताकत है। यदि वे ही सुरक्षित नहीं हैं, तो पूरी व्यवस्था की विफलता है। मुख्यमंत्री अब तो मुंह खोलें और बताएं कि वे किसके दबाव में चुप हैं।

     

    झारखंड शर्मिंदा है पूछा- किसके इशारे पर घटना को दबाने की कोशिश हुई मुख्यमंत्री के क्षेत्र में आदिवासी नाबालिग युवती से गैंगरेप पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बोला तीखा हमला मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड दुर्गा पूजा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसोशल मीडिया बच्चों को हिंसक एवं बीमार बना रहा है
    Next Article भाजपा जमशेदपुर महानगर ने श्रद्धाभाव से मनाई धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि, श्रद्धासुमन अर्पित कर कार्यकर्ताओं ने किया नमन

    Related Posts

    जनजाति गौरव दिवस को लेकर भाजपा ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस

    November 13, 2025

    धान अधिप्राप्ति को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक संपन्न

    November 13, 2025

    गरीब और मेधावी छात्रों को समाजसेवियों ने दी आर्थिक सहायता

    November 13, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जनजाति गौरव दिवस को लेकर भाजपा ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस

    धान अधिप्राप्ति को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक संपन्न

    गरीब और मेधावी छात्रों को समाजसेवियों ने दी आर्थिक सहायता

    हजारों नम आंखों ने दी अंतिम विदाई, रिटायर्ड शिक्षक मो नासिरुद्दीन को उनके पैतृक गांव खिजुरिया में किया गया सुपुर्द-ए-ख़ाक

    झारखंड स्थापना दिवस पर कोरंगापारा में अमृत सरोवर परिसर में कलश यात्रा व पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न

    कृषि एवं सहकारिता विभाग की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न

    तकनीकी विभागों की समीक्षा बैठक संपन्न, पॉलीटेक्निक कॉलेज शुरू करने के निर्देश

    लायंस क्लब भारत ने किया “पीस पोस्टर” प्रतियोगिता का आयोजन

    ताजपोसी की करो तैयारी आ रहा है लालटेनधारी : सुधीर कुमार पप्पू 

    राष्ट्र संवाद नजरिया:डॉक्टर जब मौत के औजार थाम ले, तब समाज को अपने नैतिक मूल्यों का पुनर्जन्म करना पड़ता है

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.