Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी से बिहार में सियासी भूचाल
    Breaking News Headlines बिहार राजनीति राष्ट्रीय

    प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी से बिहार में सियासी भूचाल

    News DeskBy News DeskDecember 31, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी से बिहार में सियासी भूचाल

     

    बिहार:चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार की यात्रा को लेकर भविष्यवाणी की है। प्रशांत किशोर ने कहा है कि अगर नीतीश कुमार यात्रा करेंगे तो उस यात्रा में सारे सरकारी अमला और सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद अप्रिय घटना देखने-सुनने को मिलेगी। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि आपलोग इस बात को एडवांस में लिख कर रख लीजिए। प्रशांत किशोर ने तर्क देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जहरीली शराब से हुए मौतों का जिस प्रकार से माखौल उड़ाया है, उसको लेकर जनता के अंदर उनके खिलाफ रोष है। पीके ने आगे कहा कि मैं आज राजनीतिक विश्लेषक होने के नाते यह कह रहा हूं कि जेडीयू डूबती हुई नाव है। जो हालात 2002 में आरजेडी के खिलाफ था, वही हालत आज जदयू की है।

    प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी

    प्रशांत किशोर ने कहा कि मेरे विरोधी बार-बार सवाल कर रहे हैं कि मैं इस पदयात्रा में हो रहा खर्च कहां से ला रहा हूं? तो मैं बता दूं कि मैंने अपने जीवन में जिन छह राज्यों में मुख्यमंत्री बनाने में कंधा लगाया है, परिश्रम किया है, वो लोग मेरी मदद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं पत्रकार साथियों के माध्यम से पूछता हूं कि क्या आपने कभी तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार से सवाल किया है कि बिहार में वो किन लोगों से पैसा लेकर अपनी इतनी बड़ी पार्टी चला रहे हैं। आप जब राजद के नेता से मिलेंगे तो एक बार जरूर पूछियेगा कि तेजस्वी यादव जो बर्थडे अपना चार्टर्ड प्लेन में मनाते हैं, वो पैसा कहां से आता है? जो लोग और जिनके नेता भ्रष्टाचार के केस में सजायाफ्ता हैं, वो सवाल आज मुझसे कर रहे हैं।

    प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना में भ्रष्टाचार

    प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना में हो रहे भ्रष्टाचार पर प्रशांत किशोर ने कहा कि ज्यादातर लोगों को पांच किलो अनाज नहीं मिलता है, उन्हें चार या साढ़े चार किलो हीं अनाज मिलता है। व्यवस्थित तरीके से 40 रुपया प्रति क्विंटल के हिसाब से विधायक से लेकर अफसर और जनप्रतिनिधि तक व्यवस्थित तरीके से गरीब जनता से पीसी काट रहे हैं। मौजूदा समय में सरकार की दो योजनाएं चल रही। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना जिसमें भाजपा विधायक समेत जनप्रतिनिधि और अफसर मिलकर 40 रुपया प्रति क्विंटल पीसी ले रहे है जिसकी वजह से लाभार्थियों को पांच के बजाए चार साढे चार किलो ही अनाज मिल रहा है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना में भाजपा के ज्यादातर विधायक भी भ्रष्टाचार में शामिल हैं

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशिव को प्रिय है रुद्राक्ष, धारण करने से मिलते हैं कई लाभः वृजनंदन शास्त्री
    Next Article राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    Related Posts

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    July 5, 2026

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    July 5, 2026

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    July 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    50 साल पुराना यूसीआईएल साप्ताहिक हाट बदहाल: टूटे शेड, कीचड़ और बदइंतजामी के बीच जूझ रही हजारों लोगों की रोजी-रोटी

    INTUC के राष्ट्रीय मंच से दहली UCIL की बदहाली: जादूगोड़ा लेबर यूनियन ने रखीं 5 बड़ी मांगें, स्वास्थ्य सेवा को बताया “चरमरा गई व्यवस्था”

    रेल विकास परियोजनाओं की सांसद बिद्युत बरण महतो ने की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

    खरकई नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    उत्पाद अधीक्षक ने गम्हरिया एवं आदित्यपुर क्षेत्र के बार एवं रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण, नियमों के कड़ाई से अनुपालन का दिया निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.