Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शिव को प्रिय है रुद्राक्ष, धारण करने से मिलते हैं कई लाभः वृजनंदन शास्त्री
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड धर्म राजनीति

    शिव को प्रिय है रुद्राक्ष, धारण करने से मिलते हैं कई लाभः वृजनंदन शास्त्री

    News DeskBy News DeskDecember 31, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मानगो वसुन्धरा एस्टेट में श्रीमद् भागवत और शिवकथा महोत्सव का छठवां दिन

    शिव को प्रिय है रुद्राक्ष, धारण करने से मिलते हैं कई लाभः वृजनंदन शास्त्री

    जमशेदपुर। मानगो एनएच 33 स्थित वसुन्धरा एस्टेट में चल रहे श्रीमद् भागवत और श्री पाशुपात्य व्रत शिवकथा महोत्सव ज्ञान यज्ञ के छठवें दिन शनिवार को कथा वाचक स्वामी वृजनंदन शास्त्री महाराज ने कहा कि भगवान शिव को सबसे प्रिय रूद्राक्ष हैं। रुद्राक्ष धारण करने से कई लाभ मिलते हैं, क्योंकि रुद्राक्ष को भगवान शिव का वरदान ही कहा जाता है। रुद्राक्ष का शाब्दिक अर्थ भी यही है-रुद्र और अक्ष अर्थात रुद्राक्ष। रुद्राक्ष मानसिक तनाव से मुक्ति देता है। यह शरीर, मन और आत्मा के लाभ के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होता है। रुद्राक्ष मानव शरीर के अंदर के साथ-साथ शरीर के बाहर की वायु में भी जीवाणुओं का नाश करता है।

     

    महाराज ने अपनी सुमधुर वाणी से भगवान शिव की महिमा का गुणागान करते हुए आगे कहा कि स्वार्थ छोड़कर निःस्वार्थ भाव से जल, तन और धन का दान करना चाहिए। महाराज जी ने कथा के माध्यम से भगवान श्री शिव के अलग-अलग रूपों की जीवंत झांकियों का दर्शन कराया। शिव कथा के दौरान हुए भजन संगीत कार्यक्रम एवं धार्मिक धुन पर श्रद्धालुओं ने नृत्य किया। आज के यजमान किरण-उमाशंकर शर्मा थे। रविवार को हवन एवं भंडारा के साथ कथा का विश्राम होगा। आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में कृष्ण शर्मा काली,

    जयप्रकाश शर्मा, गोविन्दा शर्मा, राखी शर्मा, रवि शर्मा, चंदन शर्मा, शत्रुधन शर्मा, श्रवण शर्मा सहित पूरे शर्मा परिवार का योगदान रहा।
    शनिवार को विभिन्न राजनीतिक एंव सामाजिक संगठन के गणमान्य आदिवासी कल्याण केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, उनकी पत्नी मीरा मुंडा, झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, उनकी पत्नी सुधा गुप्ता, पूर्व विधायक मेनका सरदार, पूर्व जिला परिषद सदस्य राणा डे, टिनंप्लेट के पदाधिकारी सुशील, ज़ेवियर स्कूल के डायरेक्टर अखि़लेश सिंह, भाजपा नेता लक्षमण टुडू, विनोद सिंह, अभिषेक मुंडा, चितरंजन वर्मा, शैलेश गुप्ता, स्वेता कुमारी,

    अजय श्रीवास्तव, सदानंद कृपा सिंधु, श्यामा तिवारी, दिनेश साहू, बंटी सिंह, नवजोत सिंह, नित्यानन्द, हरेंद्र पांडेय, मुकुल मिश्रा, सतवीर सिंह सुमो, राजन सिंह, अनिल सिंह, राकेश मिश्रा, काजू शांडिल्य, दिनेश कुमार, अशोक सामंत, डॉ अनिल, अनमोल वर्मा, विशाल जवानपुरिया आदि ने शिव और बांके बिहारी के दरबार में हाजरी लगायी और कथा का आनन्द लिया। साथ ही स्वामी वृजनंदन शास्त्री से आर्शीवाद लिया और झारखंड के विकास की प्रार्थना की।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपोटका : आमने-सामने टकराई बाइक दो युवकों की दर्दनाक मौत
    Next Article प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी से बिहार में सियासी भूचाल

    Related Posts

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    June 24, 2026

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    स्मार्टफोन की लत: डिजिटल युग की वैश्विक चुनौती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.