Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब विवाद का पटाक्षेप प्रबंधकों पर बरसे जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह इंदरजीत सिंह की कमेटी कार्य करेगी
    Breaking News जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड धर्म बिहार रांची

    तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब विवाद का पटाक्षेप प्रबंधकों पर बरसे जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह इंदरजीत सिंह की कमेटी कार्य करेगी

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 7, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब विवाद का पटाक्षेप
    प्रबंधकों पर बरसे जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह
    इंदरजीत सिंह की कमेटी कार्य करेगी

    15 जनवरी से पहले प्रधान पद का होगा चुनाव
    ज्ञानी इकबाल सिंह को पंथिक मर्यादा निभाने का अधिकारी नहीं
    मुख्य ग्रंथी बलदेव सिंह करेंगे जपुजी पाठ, बनेगी वीडियो
    पांच सदस्यीय समिति बनी, एसजीपीसी महासचिव को मिली जगह
    जमशेदपुर। सिखों की महान पावन एवं पवित्र गुरु गोविंद सिंह जी की जन्म भूमि तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब प्रबंधन कमेटी एवं जत्थेदार के विवाद का पटाक्षेप मंगलवार को सिखों की शीर्ष धार्मिक पीठ श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार सिंह साहब ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने मंगलवार को कर दिया।

     

    प्रबंधकों पर बरसते हुए ज्ञानी हरप्रीत सिंह जी ने इस शर्मनाक बताया कि प्रबंधकीय कब्जे के लिए आपस में लड़ रहे हैं और जत्थेदार पर छोटा नहीं बल्कि बड़ा गंभीर दोष लगा है। सभी पक्षों के सुनने के बाद पांच प्यारों का फैसला श्री अकाल तख्त साहिब से देते हुए ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि पुरानी कमेटी काम करेगी और 15 जनवरी से पहले पदाधिकारियों का चुनाव करवा देगी। महासचिव सरदार इंद्रजीत सिंह को कहा गया कि वह अगले पांच दिनों तक पटना साहिब में एक घंटे जोड़ें और एक घंटे बर्तन होने की सेवा करेंगे तथा ₹501 का प्रसाद करवाएंगे। महेंद्र पाल सिंह ढिल्लों एवं राजा सिंह ने जो भी फैसला लिये हैं उनकी समीक्षा कर सही कदम उठाएंगे।

     

    वही पटना के पांच प्यारों को कहा गया है कि वे हेड ग्रंथी बलदेव सिंह से मुंहजुबानी जपुजी साहब का पाठ सुने और इसकी वीडियोग्राफी कर श्री अकाल तख्त साहिब भेजें। यदि वे ऐसा नहीं करते हैं तो उन्हें पांच प्यारों में शामिल होने का अधिकार नहीं रहेगा। इसके साथ ही यह भी हुकुम जत्थेदार ने दिया कि यदि बलदेव सिंह मर्यादा अनुसार नहीं चलते तो उन्हें फौरन हटा दिया जाए और किसी दूसरे योग्य ग्रंथी को सेवा सौंप दी जाए। इसके साथ ही ग्रंथी गुरुदयाल सिंह की सेवा भी तख्त साहब से बदल दी जाए। इसके अतिरिक्त सिंह साहब ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने 5 सदस्य समिति का गठन किया है

     

    और इसमें बाबा मेजर सिंह सोढ़ी, सेवा मुखी दशमेश तरना दल, सरदार सूरज सिंह नलवा, महाराजा सिंह एसोसिएट मेंबर, सरदार गुरुचरण सिंह महासचिव एसजीपीसी अजीत सिंह को रखा गया है तथा दो अन्य सदस्यों को शामिल करने का अधिकार इन्हें दिया गया। पक्की प्रबंधन मामले को चुनी हुई कमेटी करेगी। वहीं रंजीत सिंह गौहर ए मसकीन की सेवा खत्म करने की बात कही वहीं उनके खिलाफ चलने वाले जांच को जारी रखने तथा जांच रिपोर्ट

     

    श्री अकाल तख्त में जमा करने का निर्देश भी दिया।
    वही यह भी तय हुआ कि 17 मई 2020 को पांच प्यारों द्वारा दिए गए फैसले के अनुसार तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब के सभी कर्मचारियों के दांत एवं स्वास्थ्य की जांच होगी। पांच प्यारों में जत्थेदार सिंह साहब ज्ञानी हरप्रीत सिंह के साथ ही श्री केशगढ़ साहिब के जत्थेदार सिंह साहब ज्ञानी रघुवीर सिंह, ग्रंथी भाई सुल्तान सिंह, पांच प्यारा भाई मंगल सिंह, ग्रंथी मलकीत सिंह शामिल थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी संजय कुमार से भाजपा के वरिष्ठ नेता अप्पा राव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने किया शिष्टाचार मुलाकात
    Next Article यह भारत जोड़ो नहीं, अन्नदाताओं पर लाठी बरसाओ यात्रा : शेखावत

    Related Posts

    लोहरदगा में तेज रफ्तार ट्रक ने एक परिवार की खुशियों को कुचला,दो बहन समेत तीन की मौत,खत्म हुआ परिवार के युवा

    June 20, 2026

    धनबाद में पुलिस का लक्ष्यदक्षता अभियान शुरू, 2,586 जवान देंगे निशानेबाजी की परीक्षा

    June 20, 2026

    चाईबासा में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 7 बाइक बरामद; 3 गिरफ्तार, 3 किशोर निरुद्ध

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लोहरदगा में तेज रफ्तार ट्रक ने एक परिवार की खुशियों को कुचला,दो बहन समेत तीन की मौत,खत्म हुआ परिवार के युवा

    धनबाद में पुलिस का लक्ष्यदक्षता अभियान शुरू, 2,586 जवान देंगे निशानेबाजी की परीक्षा

    चाईबासा में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 7 बाइक बरामद; 3 गिरफ्तार, 3 किशोर निरुद्ध

    गुमला के पालकोट में दर्दनाक हादसा, बारातियों से भरी गाड़ी पेड़ से टकराई; दो की मौत, तीन घायल

    चतरा में आधी रात पुलिस-अपराधी मुठभेड़; फिरौती के लिए अपहृत 6 ग्रामीण सकुशल मुक्त, हथियारों के साथ 5 शातिर गिरफ्तार

    गिरिडीह के बेलाटांड़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

    पलामू जमीन विवाद में ठेकेदार और कारोबारी को मारी गोली, भतीजे पर लगा आरोप |

    बैंक ऑफ़ इंडिया बादम शाखा की पहल: मृतक मजदूर की पत्नी को मिला ₹2 लाख का प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा लाभ

    जमशेदपुर में नीट परीक्षा की तैयारी पूरी, 8 केंद्रों पर 21 जून को शामिल होंगे करीब 4 हजार परीक्षार्थी

    विश्व योग दिवस की पूर्व संध्या पर गोपबंधु विद्यापीठ में विशेष योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.