Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार से पूछा: टैंकर माफिया और पानी की बर्बादी पर क्या एक्शन लिया
    Breaking News Headlines राजनीति

    सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार से पूछा: टैंकर माफिया और पानी की बर्बादी पर क्या एक्शन लिया

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 12, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार से पूछा: टैंकर माफिया और पानी की बर्बादी पर क्या एक्शन लिया
    नई दिल्ली. दिल्ली जल संकट को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार द्वारा दायर याचिका पर बुधवार को सुनवाई की। इस याचिका में हरियाणा राज्य को बचे हुए पानी को छोड़ने के संबंध में निर्देश देने की मांग की गई है। मामले की सुनवाई कर रही जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा और पीबी वराले की पीठ ने इस दौरान दिल्ली सरकार से सवाल-जवाब किए।

     

     

    इस दौरान कोर्ट ने दिल्ली सरकार से पूछा कि दिल्ली में टैंकर माफिया काम कर रहा है और आप कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं और अगर दिल्ली सरकार कार्रवाई नहीं कर सकती है तो हम दिल्ली पुलिस से कार्रवाई करने के लिए कह सकते हैं। वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा, हम समाधान खोजने के लिए यहां आए हैं। कृपया हिमाचल प्रदेश के हलफनामे और दिल्ली सरकार द्वारा दायर स्थिति रिपोर्ट देखें। इस पर खंडपीठ ने कहा कि ‘सचिव हलफनामे क्यों नहीं दाखिल कर रहे हैं, मंत्री हलफनामे क्यों दाखिल कर रहे हैं। हिमाचल का कहना है कि उन्होंने पहले ही अतिरिक्त पानी छोड़ दिया है। अब हिमाचल का कहना है कि उनके पास कोई अतिरिक्त पानी नहीं है। बोर्ड को क्यों नहीं बताया गया?’

     

     

    पीठ ने पूछा कि आखिर कोर्ट में झूठे जवाब क्यों दिए जा रहे है? अगर पानी हिमाचल से आ रहा है तो दिल्ली में पानी कहां जा रहा हैं? कोर्ट ने कहा कि दिल्ली में कहा जाता है टैंकर माफिया काम कर रहा है। अगर आप इस पर कार्रवाई नहीं करते तो हम ये मामला दिल्ली पुलिस को दे देंगे। कोर्ट ने पूछा कि 2023 में पानी की बरबादी को रोकने के लिए क्या कदम उठाए गए हैं? क्या किसी टैंकर माफिया के खिलाफ कोई कार्रवाई आपने की है? एक भी FIR आपने दर्ज कराई है?

     

     

    सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हम गुरुवार को मामले की सुनवाई विस्तार से करेंगे। अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि तब तक कुछ हमारी बात भी सुन लीजिए। अदालत ने कहा ठीक है सुनाइए लेकिन सारगर्भित। सिंघवी की दलील सुनने के बाद कोर्ट ने दिल्ली सरकार से पूछा कि आपने हलफनामे में कहा है कि आपको पानी मिल रहा है। सिंघवी ने कहा नहीं, अतिरिक्त पानी नहीं मिल रहा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleT20 World Cup: पाकिस्‍तान ने कनाडा को सात विकेट से शिकस्‍त दी
    Next Article सरकारी पानी कनेक्शन को लेकर व्यक्ति की कुल्हाड़ी मार कर हत्या,आरोपी फरार

    Related Posts

    चतरा में शादी की खुशियां मातम में बदली, डीजे वाहन पलटने से एक की मौत, तीन गंभीर घायल

    June 28, 2026

    दिनदहाड़े महिला से सोने की चेन झपटकर फरार बदमाश

    June 28, 2026

    शराब के नशे में चाचा बना हैवान, बहू और 10 वर्षीय भतीजी की कुल्हाड़ी से हत्या

    June 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चतरा में शादी की खुशियां मातम में बदली, डीजे वाहन पलटने से एक की मौत, तीन गंभीर घायल

    दिनदहाड़े महिला से सोने की चेन झपटकर फरार बदमाश

    शराब के नशे में चाचा बना हैवान, बहू और 10 वर्षीय भतीजी की कुल्हाड़ी से हत्या

    जमशेदपुर: डबल डाउन बार के बाहर चाकूबाजी का CCTV आया सामने, पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

    चाईबासा के टेकराहातू गांव में ग्रामीणों संग नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सुनी पीएम मोदी की ‘मन की बात’

    दवा पर भरोसा टूटा तो इलाज का आधार भी डगमगाएगा

    पेड़ों की अंधाधुंध कटाई और गार्डवाल तोड़ने का आरोप, भाजपा ने मांगी FIR और कार्रवाई

    रक्तदान के माध्यम से अर्पण कर रहा अतुलनीय कार्य, इनकी सेवा भावना से मैं आह्लादित हूँ : अर्जुन मुंडा

    भाजपा पूर्वी सिंहभूम की संगठनात्मक बैठकों में बूथ सशक्तिकरण और आगामी कार्यक्रमों पर मंथन

    संयोग सेवा फाउंडेशन रक्तदान शिवर में 48 यूनिट रक्तसंग्रह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.