Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपनगर आयुक्त पारुल सिंह का औचक निरीक्षण, नगर निगम में मचा हड़कंप
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    उपनगर आयुक्त पारुल सिंह का औचक निरीक्षण, नगर निगम में मचा हड़कंप

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarNovember 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपनगर आयुक्त पारुल सिंह का औचक निरीक्षण, नगर निगम में मचा हड़कंप

    आमरण अनशन के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन, सोमवार की बैठक से पहले तेज हुई सफाई व्यवस्था

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    सरायकेला : शनिवार को पूर्व पार्षदों द्वारा नगर निगम कार्यालय परिसर में किए गए आमरण अनशन के बाद आखिरकार निगम प्रशासन सक्रिय हो गया है। रविवार को अवकाश के बावजूद उपनगर आयुक्त पारुल सिंह अचानक नगर निगम कार्यालय पहुंच गईं, जिससे कर्मियों में हड़कंप मच गया।

     

    दरअसल, शनिवार को देर शाम उपायुक्त के आश्वासन पर पूर्व पार्षदों ने सशर्त अनशन समाप्त किया था। उनकी प्रमुख मांगों में सोमवार को नगर निगम प्रशासन के साथ बैठक कर समस्याओं का समाधान करना और निगम परिसर के सामने फैली गंदगी को तुरंत हटाना शामिल था।

     

    अनशन समाप्त कराने के दौरान उपनगर आयुक्त पारुल सिंह ने भरोसा दिलाया था कि सोमवार की बैठक से पूर्व पूरे क्षेत्र की सफाई व्यवस्था दुरुस्त कर दी जाएगी। इसी क्रम में उन्होंने संबंधित एजेंसी को आवश्यक निर्देश दिए थे।

     

    रविवार को उसी की प्रगति का जायजा लेने के लिए उन्होंने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई खामियां मिलने पर उन्होंने अधिकारियों और कर्मियों को कड़ी फटकार लगाते हुए जवाब तलब किया। अचानक हुई इस कार्रवाई से निगम कार्यालय में अफरातफरी मच गई और कर्मी तुरंत सफाई कार्य में जुट गए।

     

    उपनगर आयुक्त पारुल सिंह ने कहा कि सोमवार को पार्षदों के साथ होने वाली बैठक से पूर्व हर स्तर पर तैयारी की जा रही है ताकि किसी प्रकार की लापरवाही न हो। उनकी इस तत्परता की क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और आम जनता ने सराहना की है। अब सबकी निगाहें सोमवार को होने वाली बैठक पर टिकी हैं।

    उपनगर आयुक्त पारुल सिंह का औचक निरीक्षण नगर निगम में मचा हड़कंप
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleघाटशिला में विधायक संजीव सरदार की बड़ी सेंधमारी, सैकड़ों भाजपा समर्थक झामुमो में हुए शामिल
    Next Article नवयुग दल का 31वां स्थापना दिवस धूमधाम से संपन्न

    Related Posts

    खगड़िया में मोबाइल स्नैचर की खतरनाक करतूत, यात्रियों ने पकड़कर 9 किमी तक ट्रेन से लटकाए रखा

    July 11, 2026

    रोटरी क्लब ने शुरू किया वर्षभर चलने वाला सड़क सुरक्षा अभियान

    July 11, 2026

    पेआउट कटौती के विरोध में ब्लिंकिट डिलीवरी पार्टनर्स की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी

    July 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    खगड़िया में मोबाइल स्नैचर की खतरनाक करतूत, यात्रियों ने पकड़कर 9 किमी तक ट्रेन से लटकाए रखा

    रोटरी क्लब ने शुरू किया वर्षभर चलने वाला सड़क सुरक्षा अभियान

    पेआउट कटौती के विरोध में ब्लिंकिट डिलीवरी पार्टनर्स की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी

    डीडी बार हमला मामले में मुख्य आरोपी राहुल दुबे गिरफ्तार, निशानदेही पर बरामद हुआ घटना में प्रयुक्त चापड़

    टीम भावना और समय का सम्मान सफलता की कुंजी : ब्रिज किशोर सिंह

    SIR प्रक्रिया तेज करने की मांग: कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से की मुलाकात

    जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम में मलेरिया का कहर जारी, 12 दिनों में 1,731 मरीज मिले, 6 लोगों की मौत

    गिरिडीह 4 जुलाई से लापता नीरज हाजरा का शव जंगल से बरामद, आक्रोशित परिजनों ने सड़क जाम कर की फांसी की मांग

    टाटानगर के खास महल में बड़ा हादसा टला, बाइक सवारों को बचाने के प्रयास में पेड़ से टकराया ट्रक

    धनबाद रेलवे स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, 116.5 लीटर विदेशी बीयर जब्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.