Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एआईएसएफ के राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारी को लेकर छात्र संपर्क अभियान जोरों पर
    Breaking News बिहार बेगूसराय

    एआईएसएफ के राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारी को लेकर छात्र संपर्क अभियान जोरों पर

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadSeptember 11, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भगवानपुर ,बेगूसराय : 28 सितंबर से 1 अक्टूबर तक होने वाले एआईएसएफ के राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारी जोर-शोर पर है।इस बीच ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन के कार्यकर्ता राष्ट्रीय सम्मेलन के मौके पर आयोजित बेगूसराय में दिनकर विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग को लेकर शिक्षा बचाओ रैली में भाग लेने के लिए आम छात्रों से लगातार संपर्क कर रहे हैं।इस बीच बेगूसराय के भगवानपुर प्रखंड के एसएनपी कॉलेज संजात में एआईएसएफ अंचल इकाई द्वारा सदस्यता सह छात्र सम्पर्क आभियान चलाया गया। जिसमें दर्जनों छात्र-छात्राआें ने एआईएसएफ की सदस्यता ली।इस आभियान के बारे में जानकारी देते हुए एआईएसएफ़ जिला परिषद सदस्य सुरेन्द्र कुमार ने कहा कि बेगूसराय में दिनकर के नाम पर विश्वविद्यालय की मांग हमारा संगठन दशकों से कर रहा है। लेकिन सरकार के कानों तक जू नहीं रेंग रही है।बेगूसराय में लगभग 1 लाख स्टूडेंट्स हैं इसलिए बेगूसराय को एक विश्वविद्यालय की जरूरत है।इसलिये हमारे राष्ट्रीय सम्मेलन के मौके पर आयोजित महारैली बेगूसराय में दिनकर विश्वविद्यालय की मांग को लेकर होगी। यह लड़ाई आम छात्रों की लड़ाई है इसलिए उन्हें इस महारैली में शामिल होकर अपनी चट्टानी एकता का परिचय देने की जरूरत है।दूसरी तरफ बिना संसद में बहस किये इस देश की शिक्षा को पूरी तरह से गर्त में धकेलने वाली नई शिक्षा नीति 2020 जबरदस्ती थोप दिया गया।इसके खिलाफ भी आम छात्रों को लड़ने की जरूरत है। इसी लिए आज हमने यह आभियान चलाया है।
    छात्र नेता धीरज कुमार ने कहा कि बेगूसराय के दो नमूने सांसद हैं जिन्हें बेगूसराय के शिक्षा से कोई लेना-देना नहीं है।और उन दो नमूने के चट्टे बट्टे छात्र संगठन ने कभी अपने सांसद से दिनकर विश्वविद्यालय की मांग नहीं किया यह दुर्भाग्य की बात है।राज्यपाल,प्रधानमंत्री,राष्ट्रपति जिस छात्र संगठन का हो वह अगर छात्रों के लिए कुछ नहीं करता है तो आम छात्रों को वैसे छात्र संगठन पर विचार करने की जरूरत है।अभी देश के शिक्षा को बचाने के लिए ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन जैसे छात्र संगठनों की जरूरत है,आम छात्र इसी संगठन से जुड़कर अपनी हक की लड़ाई को बुलंद कर सकते हैं। हमारा संगठन बेगूसराय में ऐतिहासिक राष्ट्रीय सम्मेलन करेगा जिसकी तैयारी में पूरे बेगूसराय के छात्र जुट चुके हैं।ज्ञात हो कि 28 सितंबर से लेकर 1 अक्टूबर तक होने वाले ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन का राष्ट्रीय सम्मेलन बेगूसराय में होने का निर्णय हुआ है।इस मौके पर पूरे देश के हर राज्य से प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे उससे पहले बेगूसराय में दिनकर विश्वविद्यालय की मांग को लेकर छात्रों की महा रैली होगी,जिसमें संगठन के राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर के नेता शामिल रहेंगे।यह रैली जीडी कॉलेज से निकलकर गांधी स्टेडियम तक जाएगी वहां सभा का आयोजन होगा। इस आभियान में चंद्र प्रकाश, भारत, चंदन, धर्मवीर, संजीत, प्रभास, बबलू, राहुल, सुधीर, प्रमोद, प्रभाकर शामिल थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleश्री महेश मानस गोष्टी प्रचार संघ के द्वारा मनाया गया पांचवा वार्षिकोत्सव समारोह
    Next Article जदयू कार्यकर्ताओं ने निकाला कैंडल मार्च भाजपा के खिलाफ लगाए नारे।

    Related Posts

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    July 13, 2026

    सीतारामडेरा में महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हुए बदमाश

    July 12, 2026

    तुलसी जयंती समारोह: जमशेदपुर में संपन्न हुई श्री हनुमान चालीसा कंठस्थ पाठ प्रतियोगिता

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    सीतारामडेरा में महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हुए बदमाश

    तुलसी जयंती समारोह: जमशेदपुर में संपन्न हुई श्री हनुमान चालीसा कंठस्थ पाठ प्रतियोगिता

    जमशेदपुर के गायत्री ज्ञान मंदिर में दिवंगत परिजनों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, परिजनों का हुआ सम्मान

    महोत्सव सामाजिक समरसता, संस्कृति एवं समाज की एकता का सशक्त प्रतीक : पूर्णिमा साहू

    पूर्वी सिंहभूम जिला जिमनास्टिक एसोसिएशन की नई कमिटी का हुआ गठन, रंजन कुमार झा बने अध्यक्ष

    जमील हैदर एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड से 34 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित: जमशेदपुर में भव्य समारोह

    मानगो-डिमना रोड बाजार में चोरों का तांडव, एक ही रात में 10 से 12 दुकानों के ताले तोड़े

    जमशेदपुर: कराटे ब्लैक बेल्ट ग्रेडेशन एवं जज-रेफरी सेमिनार का आयोजन, आत्मरक्षा को बताया समय की सबसे बड़ी जरूरत

    परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी समिति की आमसभा संपन्न, सर्वसम्मति से पुरानी कार्यकारिणी को मिला तीन वर्षों का नया कार्यकाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.