Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शेयर बाजार हुआ धड़ाम : सेंसेक्स 900 पॉइंट डाउन, जानिए किन स्टॉक्स में है सबसे अधिक बिकवाली
    Breaking News Headlines

    शेयर बाजार हुआ धड़ाम : सेंसेक्स 900 पॉइंट डाउन, जानिए किन स्टॉक्स में है सबसे अधिक बिकवाली

    News DeskBy News DeskSeptember 28, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. भारतीय शेयर बाजार में आज हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को बड़ी गिरावट देखी जा रही है. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 161 अंक की गिरावट के साथ 73,734 पर खुला. लेकिन मार्केट खुलते ही बड़ी बिकवाली आ गई. सुबह 9 बजकर 45 मिनट पर बीएसई सेंसेक्स 1.17 फीसदी या 880 अंक की गिरावट के साथ 73,025 पर ट्रेड करता दिखा. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी इस समय 1.19 फीसदी या 272 अंक की गिरावट के साथ 22,872 पर ट्रेड करता दिखा.

    शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स पैक के सभी 30 शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे. सबसे अधिक गिरावट कोटक महिंद्रा बैंक में 1.70 फीसदी, बजाज फिनसर्व में 1.64 फीसदी, एचडीएफसी बैंक में 1.63 फीसदी और बजाज फाइनेंस में 1.61 फीसदी देखने को मिली. इसके अलावा, एचयूएल, बीईएल, एसबीआई, ट्रेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, रिलायंस, इटरनल और एशियन पेंट के शेयर में भी गिरावट देखने को मिली.

    सभी सेक्टर्स में गिरावट

    शुरुआती कारोबार में सारे सेक्टोरल सूचकांक लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे. सबसे अधिक गिरावट निफ्टी रियल्टी में 1.84 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 1.74 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 1.38 फीसदी और निफ्टी मेटल में 1.18 फीसदी देखने को मिली. इसके अलावा, निफ्टी ऑटो में 1 फीसदी, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेस 25/50 में 1.42 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 1.11 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.34 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 1 फीसदी और निफ्टी केमिकल्स में 1.18 फीसदी की गिरावट देखने को मिली.a

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसंघ और सरकार देखें सफेदपोश का लबादा दूसरे की जमीन पर कब्जे के आरोप से लेकर ऑटो क्लस्टर में कथित अनियमित नियुक्ति तक उठे गंभीर सवाल
    Next Article उज्जैन : शाही मस्जिद का हिस्सा हटाने को लेकर विवाद, पुलिस पर पथराव, आंसू गैस के गोले छोड़े, टीआई घायल

    Related Posts

    ज्यादा पसीना आना क्या बेहतर वर्कआउट की निशानी है? कार्डियोलॉजिस्ट ने बताया एक्सरसाइज का असली पैमाना

    September 28, 2026

    62,999 रुपये में आया Realme 16 Pro Harry Potter Edition, 26 हजार ज्यादा देकर क्या सिर्फ जादुई डिजाइन खरीदेंगे खरीदार!

    September 28, 2026

    एशियन गेम्स में भारत की झोली में 4 और पदक, एंसी सोजन ने लॉन्ग जंप में जीता सिल्वर

    September 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ज्यादा पसीना आना क्या बेहतर वर्कआउट की निशानी है? कार्डियोलॉजिस्ट ने बताया एक्सरसाइज का असली पैमाना

    62,999 रुपये में आया Realme 16 Pro Harry Potter Edition, 26 हजार ज्यादा देकर क्या सिर्फ जादुई डिजाइन खरीदेंगे खरीदार!

    एशियन गेम्स में भारत की झोली में 4 और पदक, एंसी सोजन ने लॉन्ग जंप में जीता सिल्वर

    ‘मोटी’ लिखे ब्लाउज में शो में पहुंचीं स्वरा भास्कर, वीरेंद्र सहवाग ने पूछा सवाल तो दिया ट्रोल्स को जवाब

    लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में भड़की हिंसा, पुलिस की गाड़ियां जलाईं धमाकों से दहला कैंपस

    एशियन गेम्स : बिना खेले सेमीफाइनल में भारत की हुई एंट्री, बारिश के कारण अफगानिस्तान से नहीं हो सका T-20 मैच

    उज्जैन : शाही मस्जिद का हिस्सा हटाने को लेकर विवाद, पुलिस पर पथराव, आंसू गैस के गोले छोड़े, टीआई घायल

    शेयर बाजार हुआ धड़ाम : सेंसेक्स 900 पॉइंट डाउन, जानिए किन स्टॉक्स में है सबसे अधिक बिकवाली

    संघ और सरकार देखें सफेदपोश का लबादा दूसरे की जमीन पर कब्जे के आरोप से लेकर ऑटो क्लस्टर में कथित अनियमित नियुक्ति तक उठे गंभीर सवाल

    बैंक कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल टली, आंदोलनात्मक कार्यक्रम भी स्थगित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.