Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उज्जैन : शाही मस्जिद का हिस्सा हटाने को लेकर विवाद, पुलिस पर पथराव, आंसू गैस के गोले छोड़े, टीआई घायल
    Breaking News Headlines

    उज्जैन : शाही मस्जिद का हिस्सा हटाने को लेकर विवाद, पुलिस पर पथराव, आंसू गैस के गोले छोड़े, टीआई घायल

    News DeskBy News DeskSeptember 28, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उज्जैन. मध्य प्रदेश के उज्जैन में सिहंस्थ 2028 के लिए तैयारी शुरू हो गई है. यहां सड़क के चौड़ीकरण को लेकर चल रही कार्रवाई के बीच आज शाही मस्जिद का हिस्सा हटाने की कार्रवाई शुरू हो गई है.

    जानकारी के अनुसार मुस्लिम समाज के 100 से ज्यादा लोगों ने की अंदर जाने की कोशिश की है. उन्हें रोकने के लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है. यहां करीब 2 हजार पुलिसकर्मी शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौजूद हैं. ड्रोन के जरिए भी निगरानी की जा रही है. इस झड़प में टीआई घायल बताई जा रही हैं.

    मुस्लिम समाज के 100 लोगों ने की घुसने की कोशिश

    आपको बता दें शहर काजी को प्रशासन ने बुलाया है. जिनसे मुस्लिम समाज से सहयोग करने की अपील करें, पर मुस्लिम समाज मानने को तैयार नहीं है. मुस्लिम समाज का कहना है कि अन्य धार्मिक स्थल नहीं हटाए गए तो मस्जिद क्यों हटा रहे हैं, जबकि प्रशासन का कहना है कि रोड मैप बना लिया गया है.

    जेसीबी सुबह 5 बजे से तैयार

    जेसीबी तैयार था लेकिन सुबह 5 बजे तक जेसीबी से हटाने की तैयारी थी. लेकिन इससे मस्जिद का अन्य हिस्सा भी क्षतिग्रस्त होने की आशंका थी. जिसके चलते अब मुस्लिम समाज के लोग हथौड़े से मस्जिद को हिस्से को हटा रहे हैं. आपको बता दें पुलिस प्रशासन ने भी शाही मस्जिद से अपील की थी कि वे समाज के लोगों को समझाएंं.

    100 से ज्यादा लोगों ने की अंदर जाने की कोशिश

    इस मामले में ड्रोन के जरिए निगरानी की जा रही है. तनाव की स्थिति को देखते हुए मौके पर 2 हजार से ज्यादा संख्या में पुलिस बल मौजूद है. इतना ही नहीं मौके पर नारेबाजी से माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है. गौरतलब है कि इलाके में 2 दिन से विरोध प्रदर्शन जारी है. प्रशासन की ओर से एसडीएम के अलावा, एसपी, राजपत्रित अधिकारी मौजूद हैं. आपको बता दें टंकी चौराहा पर स्थिति सबसे ज्यादा बिगड़ती नजर आ रही है.

    पुलिस पर पथराव

    आपको बता दें यहां मुस्लिम समाज की महिलाओं ने भी आकर विरोध शुरू कर दिया है. समाज के लोगों ने पुलिस पर पथराव किया है. जिसके बाद स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े हैं. स्थिति पर नजर रख रहे हैं. इस स्थिति को देखते हुए पूरे शहर में अलर्ट जारी कर दिया गया है. प्रशासन की तरफ से स्थिति को कंट्रोल में रखने का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस लगातार भीड़ को हटाने और इलाके में व्यवस्था बनाए रखने में जुटी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशेयर बाजार हुआ धड़ाम : सेंसेक्स 900 पॉइंट डाउन, जानिए किन स्टॉक्स में है सबसे अधिक बिकवाली
    Next Article एशियन गेम्स : बिना खेले सेमीफाइनल में भारत की हुई एंट्री, बारिश के कारण अफगानिस्तान से नहीं हो सका T-20 मैच

    Related Posts

    ज्यादा पसीना आना क्या बेहतर वर्कआउट की निशानी है? कार्डियोलॉजिस्ट ने बताया एक्सरसाइज का असली पैमाना

    September 28, 2026

    62,999 रुपये में आया Realme 16 Pro Harry Potter Edition, 26 हजार ज्यादा देकर क्या सिर्फ जादुई डिजाइन खरीदेंगे खरीदार!

    September 28, 2026

    एशियन गेम्स में भारत की झोली में 4 और पदक, एंसी सोजन ने लॉन्ग जंप में जीता सिल्वर

    September 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ज्यादा पसीना आना क्या बेहतर वर्कआउट की निशानी है? कार्डियोलॉजिस्ट ने बताया एक्सरसाइज का असली पैमाना

    62,999 रुपये में आया Realme 16 Pro Harry Potter Edition, 26 हजार ज्यादा देकर क्या सिर्फ जादुई डिजाइन खरीदेंगे खरीदार!

    एशियन गेम्स में भारत की झोली में 4 और पदक, एंसी सोजन ने लॉन्ग जंप में जीता सिल्वर

    ‘मोटी’ लिखे ब्लाउज में शो में पहुंचीं स्वरा भास्कर, वीरेंद्र सहवाग ने पूछा सवाल तो दिया ट्रोल्स को जवाब

    लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में भड़की हिंसा, पुलिस की गाड़ियां जलाईं धमाकों से दहला कैंपस

    एशियन गेम्स : बिना खेले सेमीफाइनल में भारत की हुई एंट्री, बारिश के कारण अफगानिस्तान से नहीं हो सका T-20 मैच

    उज्जैन : शाही मस्जिद का हिस्सा हटाने को लेकर विवाद, पुलिस पर पथराव, आंसू गैस के गोले छोड़े, टीआई घायल

    शेयर बाजार हुआ धड़ाम : सेंसेक्स 900 पॉइंट डाउन, जानिए किन स्टॉक्स में है सबसे अधिक बिकवाली

    संघ और सरकार देखें सफेदपोश का लबादा दूसरे की जमीन पर कब्जे के आरोप से लेकर ऑटो क्लस्टर में कथित अनियमित नियुक्ति तक उठे गंभीर सवाल

    बैंक कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल टली, आंदोलनात्मक कार्यक्रम भी स्थगित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.