Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राज्य के पुलिसकर्मी आम जनों के प्रति अधिक संवेदनशील बने, किसी भी परिस्थिति में अवैध खनन नही हो यह सुनिश्चित करें: हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति

    राज्य के पुलिसकर्मी आम जनों के प्रति अधिक संवेदनशील बने, किसी भी परिस्थिति में अवैध खनन नही हो यह सुनिश्चित करें: हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 20, 2023No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने राज्य के विभिन्न जिलों के उपायुक्त, वरीय पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विधि-व्यवस्था का संधारण, जोहार पोर्टल, मुख्यमंत्री सूखा राहत फंड वितरण, ‘आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार’ के तहत आवेदनों का निस्तारण, रेवेन्यू कलेक्शन, सुओ मोटो म्यूटेशन प्रणाली इत्यादि की समीक्षा की।

    मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए

    विभागीय सचिव जिलों में जाकर योजनाओं की समीक्षा करें

    जमीनी स्तर पर कार्य हो यह सुनिश्चित करें

    15 फरवरी 2023 तक सूखा राहत योजना के वंचित पात्र लाभुकों का भुगतान करें

    राज्य के पुलिसकर्मी आम जनों के प्रति अधिक संवेदनशील बने, किसी भी परिस्थिति में अवैध खनन नही हो यह सुनिश्चित करें: हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री

     

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने अधिकारियों को निदेशित किया कि राज्य सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं का लाभ आम आदमी तक हर हाल में पहुंचे यह सुनिश्चित करें। जिन योजनाओं का शिलान्यास हुआ है उन योजनाओं के कार्यों में तेजी लाएं। ऐसी योजनाओं का ससमय उद्घाटन हो इसी लक्ष्य के साथ आगे बढ़ें। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विभिन्न जिलों में पहुंचकर योजनाओं की समीक्षा कर रही है। आगे भी समीक्षाएं होती रहेंगी। बैठक में मुख्यमंत्री ने विभागीय सचिवों को निर्देश दिया कि वे भी अब शेड्यूल बनाकर जिलों में जाएं तथा संचालित योजनाओं की समीक्षा करें। जरूरत पड़ने पर विभागीय सचिव जिलों में जाकर औचक निरीक्षण भी करें। जन उपयोगी योजनाओं की समीक्षा मुख्य सचिव भी अपने स्तर पर निरंतर करते रहें। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह इंप्लीमेंट का वर्ष है। हम सभी को ग्राउंड रियलिटी पर कार्य करने की जरूरत है।

     

    पोर्टल में डाटा एंट्री कर देने से लोगों को लाभ नहीं मिल जाता है बल्कि जमीनी स्तर पर क्या कार्य हो रहे हैं उस पर नजर रखनी आवश्यक है। कई योजनाएं पोर्टल पर कुछ और दिखती हैं लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और बयां करता है। रेवेन्यू जनरेट करने की जिम्मेदारी सरकार की है। रेवेन्यू जनरेट से संबंधित सभी कार्यों में तेजी लाएं। उक्त बातें मुख्यमंत्री ने आज झारखंड मंत्रालय में राज्य के विभिन्न जिलों के उपायुक्त, वरीय पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित विधि-व्यवस्था, जोहार पोर्टल, मुख्यमंत्री सूखा राहत फंड वितरण, ‘आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार’ के आवेदनों का निस्तारण, रेवेन्यू कलेक्शन, सुओ मोटो म्यूटेशन प्रणाली इत्यादि की समीक्षा बैठक में कहीं। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि जिलों में योजनाओं के सुचारू क्रियान्वयन की जिम्मेदारी उपायुक्तों की है। मनरेगा, मुख्यमंत्री सूखा राहत योजना, छात्रवृत्ति वितरण इत्यादि कार्यों में तेजी लाने की जरूरत है। जिलों के उपायुक्त इन सभी कार्यों की निरंतर समीक्षा करें तथा नोडल अधिकारियों को कर्तव्य बोध का एहसास दिलाते रहें।

     

    मुख्यमंत्री सूखा राहत योजना के वंचित पात्र लाभुकों को 15 फरवरी 2023 तक करें भुगतान

     

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि 15 फरवरी 2023 तक मुख्यमंत्री सूखा राहत योजना अंतर्गत वंचित पात्र लाभुकों को राशि का भुगतान हर हाल में करें। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि मुख्यमंत्री सूखा राहत योजना के अंतर्गत अतिरिक्त राशि 250 करोड़ रुपए झारखंड आकस्मिकता निधि (जेसीएफ) से शीघ्र उपलब्ध करायी जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि विगत 29 दिसंबर 2022 को बड़ी संख्या में मुख्यमंत्री सूखा राहत योजना अंतर्गत आच्छादित पात्र लाभुक किसान परिवारों को राशि का भुगतान किया जा चुका है लेकिन वंचित किसान परिवारों को भी जल्द से जल्द सूखा राहत राशि का भुगतान कर दी जाए यह सुनिश्चित करें।

     

    किसी भी परिस्थिति में अवैध खनन नही हो यह सुनिश्चित करें

    मुख्यमंत्री ने विभिन्न जिलों के वरीय पुलिस अधीक्षक तथा पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया कि किसी भी परिस्थिति में अवैध खनन नहीं हो चाहे वो कोयला का हो अथवा बालू या पत्थर का – ये सभी जिलों के एसपी सुनिश्चित करेंगे।

    आम जनों के प्रति अधिक संवेदनशील बने पुलिसकर्मी

    समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने पुलिस पदाधिकारियों तथा पुलिसकर्मियों को आम जनों के प्रति अधिक संवेदनशील रहकर कार्य करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने एसटी/एससी अत्याचार निवारण अधिनियम अंतर्गत लंबित मामलों तथा साइबर फ्रॉड से संबंधित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश भी दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिसकर्मी आम जनता के साथ समन्वय स्थापित कर उनके समस्याओं का निष्पादन करें। राज्य के पुलिसकर्मी कुशल व्यवहार के साथ-साथ मृदुभाषी बनकर राज्य में विधि-व्यवस्था का पुख्ता संधारण सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि समस्या और शिकायत लेकर थानों में पहुंचे लोगों के साथ आत्मीयता से पेश आएं। आपकी वजह से उन्हें कोई परेशानी न हो इसका पूरा ख्याल रखें। किसी भी तरह से उनके साथ अनुशासनहीनता का परिचय न दें। बैठक में मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कई और महत्त्वपूर्ण दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिए।

    बैठक में राज्य के मुख्य सचिव श्री सुखदेव सिंह, पुलिस महानिदेशक श्री नीरज सिन्हा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री राजीव अरुण एक्का, कार्मिक विभाग की प्रधान सचिव श्रीमती वंदना दादेल, वित्त विभाग के प्रधान सचिव श्री अजय कुमार सिंह, राजस्व तथा भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव श्री के०के० सोन, वाणिज्य कर विभाग की प्रधान सचिव श्रीमती आराधना पटनायक, मुख्यमंत्री के सचिव श्री विनय कुमार चौबे, योजना सचिव श्री अमिताभ कौशल, कृषि सचिव श्री अबू बकर सिद्दीकी, आईटी सचिव श्रीमती विप्रा भाल, राजस्व तथा भूमि सुधार निदेशक श्री उमाशंकर सिंह सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडॉ सुधा नन्द झा ज्यौतिषी मिथिला मनोकामना ज्योतिष केंद्र जमशेदपुर के साथ दैनिक पंचांग एवं राशिफल
    Next Article प्रसिद्ध अर्थशास्त्री रघुराम राजन की चेतावनी: सरकारी खजाने के लिए घातक है ओपीएस

    Related Posts

    वाया नदी में डूबने से अधेड़ की मौत, अंचलाधिकारी से आपदा सहायता की मांग

    October 10, 2026

    ढाई घंटे की बारिश में तेघड़ा प्रखंड मुख्यालय जलमग्न, आरटीपीएस काउंटर तक जमा डेढ़ फीट पानी

    October 10, 2026

    स्वच्छ सेवा आकलन 2026 के लिए कर्मियों को दिया प्रशिक्षण

    October 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Revisión de RojaBet: bonos, juegos y pagos en detalle

    Reseña de RojaBet: bonos, juegos y pagos

    वाया नदी में डूबने से अधेड़ की मौत, अंचलाधिकारी से आपदा सहायता की मांग

    ढाई घंटे की बारिश में तेघड़ा प्रखंड मुख्यालय जलमग्न, आरटीपीएस काउंटर तक जमा डेढ़ फीट पानी

    स्वच्छ सेवा आकलन 2026 के लिए कर्मियों को दिया प्रशिक्षण

    एकबार फिर नवप्राथमिक विद्यालय नयाटोला धोबी टोला में हुआ मारपीट प्रधानाध्यापक के परिजनों ने शिक्षिका

    वीरपुर अंचल कार्यालय में जनता दरबार: एक मामला निष्पादित, तीन विवादों पर हुई सुनवाई

    अक्टूबर में दिसंबर जैसा अहसास – बखरी में बारिश से लौटी गुलाबी ठंड, किसानों के चेहरे खिले

    बारिश के बीच बिजली के बॉक्स में लगी आग, एहतियातन काटी गई आपूर्ति

    सरकार की नीतियों के विरोध में सामूहिक अवकाश पर गए राजस्व कर्मचारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.