Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » स्टार प्रचारकों से सामाजिक ताने-बाने को नुकसान न पहुंचाने की उम्मीद: निर्वाचन आयोग
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    स्टार प्रचारकों से सामाजिक ताने-बाने को नुकसान न पहुंचाने की उम्मीद: निर्वाचन आयोग

    News DeskBy News DeskMay 14, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    स्टार प्रचारकों से सामाजिक ताने-बाने को नुकसान न पहुंचाने की उम्मीद: निर्वाचन आयोग

     

    नयी दिल्ली: निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को कहा कि वह स्टार प्रचारकों, खासकर राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के शीर्ष नेताओं से उम्मीद करता है कि वे लोकसभा चुनाव के शेष तीन चरणों में अच्छा उदाहरण पेश करेंगे और समाज के नाजुक ताने-बाने को नुकसान नहीं पहुंचाएंगे।

    आयोग ने कहा कि चुनाव के शेष चरणों में अपने चुनावी भाषणों को मर्यादित रखना प्राथमिक रूप से नेताओं की जिम्मेदारी है।

    यह बयान ऐसे समय में आया है जब आयोग ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा आदर्श आचार संहिता का कथित तौर पर उल्लंघन किए जाने की शिकायतों पर भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं।

    निर्वाचन आयोग ने एक बयान में कहा ‘‘सबसे पहले तो आयोग राजनीतिक दलों, खासकर प्रमुख राष्ट्रीय दलों के शीर्ष नेताओं से उम्मीद करता है कि वे मौजूदा चुनाव में अपेक्षित चुनावी बहस के अच्छे उदाहरण पेश करेंगे।’’

    आयोग ने कहा कि यह प्राथमिक रूप से नेताओं की जिम्मेदारी है कि वे अपने बयानों को मर्यादित रखें ताकि देश के सामाजिक ताने-बाने को किसी तरह की चोट न पहुंचे।

    सोलह मार्च को लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद से आदर्श आचार संहिता लागू होने पर अपनी दूसरी रिपोर्ट पेश करते हुए आयोग ने कहा कि उसने 90 फीसदी शिकायतों का निपटारा कर दिया है और कांग्रेस एवं भाजपा की कुछ शिकायतों को छोड़कर दलों की ओर से कोई बड़ी शिकायत लंबित नहीं है।

    आयोग ने कहा, ‘‘आदर्श आचार संहिता लागू हुए करीब दो महीने पूरे होने के बाद निर्वाचन क्षेत्र स्तर पर विभिन्न राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों का प्रचार मुख्यत: हिंसा मुक्त, कम शोरगुल व कम कोलाहल वाला और प्रलोभन से मुक्त रहा है।’’

    इसने कहा कि निर्वाचन आयोग और राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों के स्तर पर विभिन्न राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों द्वारा प्रचार से संबंधित या स्पष्टीकरण संबंधी शिकायतों को छोड़कर लगभग 425 बड़ी शिकायतें दर्ज की गई हैं।

    चुनाव निकाय ने कहा कि इनमें से 400 मामलों में कार्रवाई की गई है या मामले का निपटारा किया गया है।

    आयोग ने कहा कि करीब 170, 95 और 160 शिकायतें कांग्रेस, भाजपा और अन्य (अन्य दलों) ने दर्ज कराई थीं और इनमें से ज्यादातर शिकायतों पर कार्रवाई की गई है।

    इसने कहा कि कांग्रेस और भाजपा द्वारा एक-दूसरे के खिलाफ दर्ज कराई गईं कुछ लंबित शिकायतें सांप्रदायिक, जाति और क्षेत्रीय भाषा विभाजन या संविधान की पवित्रता पर शीर्ष स्टार प्रचारकों के विभाजनकारी बयानों की शैली के अंतर्गत आती हैं।

    आयोग ने कहा कि दोनों दलों से जवाब मिल गया है और शिकायतों पर उचित कार्रवाई की जांच या आयोग द्वारा विचार किया जा रहा है।

    इसने कहा कि पूर्व में उसने आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले व्यक्तिगत नेताओं को नोटिस जारी किए थे लेकिन अब, उसने पार्टी नेतृत्व से अपने नेताओं, उम्मीदवारों और स्टार प्रचारकों से यह कहकर एक ‘नया रास्ता’ अपनाया है कि वे ऐसे भाषण न दें जो प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करते हैं।

    आयोग ने कहा कि उसका मत है कि स्टार प्रचारक और नेता भाषणों के लिए जिम्मेदार बने रहेंगे, लेकिन वह पार्टी अध्यक्षों को मामला-दर-मामला आधार पर सचेत करेगा क्योंकि दलों की मुख्य जिम्मेदारी है कि वे अपने स्टार प्रचारकों को ऐसे उल्लंघन से रोकें।

    बयान में कहा गया कि चौथे चरण तक, खासकर मणिपुर, त्रिपुरा, वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर, दूर-दराज और दुर्गम इलाकों में उत्साह और उत्सव की भावना के साथ शांतिपूर्ण मतदान लोकतंत्र की गहरी जड़ों को दर्शाता है।

    स्टार प्रचारकों से सामाजिक ताने-बाने को नुकसान न पहुंचाने की उम्मीद: निर्वाचन आयोग
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझार जल एप्प से ऑनलाइन चपाकल सर्वे का प्रशिक्षण कार्यक्रम हुई आयोजित
    Next Article सांसद सह एनडीए प्रत्याशी बिद्युत महतो ने जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान किया तेज, भाजपा के पक्ष में समर्थन का मांगा आशीर्वाद

    Related Posts

    सरायकेला: रहस्यमयी ढंग से लापता तीन नाबालिग बच्चियां पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, परिजनों ने ली राहत की सांस

    July 16, 2026

    श्रीकृष्ण को ‘पांच वक्त का नमाजी’ बताने वाले बयान पर BJP का तीखा हमला, गिरफ्तारी की मांग”

    July 16, 2026

    कपाली के सापड़ा नदी तट पर 55 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी

    July 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सरायकेला: रहस्यमयी ढंग से लापता तीन नाबालिग बच्चियां पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, परिजनों ने ली राहत की सांस

    श्रीकृष्ण को ‘पांच वक्त का नमाजी’ बताने वाले बयान पर BJP का तीखा हमला, गिरफ्तारी की मांग”

    कपाली के सापड़ा नदी तट पर 55 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी

    लातेहार में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित 407 ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौके पर मौत

    चाकुलिया में मुख्य सड़क पर पहुंचे चार हाथी, मची अफरा-तफरी, कुछ देर बाधित रहा आवागमन

    जमशेदपुर में धूमधाम से निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट

    विक्रम शर्मा हत्याकांड: फरार 5 शूटरों पर 2-2 लाख का इनाम, देहरादून पुलिस का बड़ा ए

    धनबाद Slug:-पूटकी BCCL की A-टाइप कॉलोनी में करंट लगने से मालकिन और नौकरानी की मौत

    हजारीबाग: मालगाड़ी के वैगन से बोरे में मिला अज्ञात शव, जांच में जुटी पुलिस

    चापड़बाजी के फरार आरोपी को उलीडीह पुलिस ने फिल्मी अंदाज में दबोचा, अपहरण की आशंका से मची अफरा-तफरी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.