Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सांसद सह एनडीए प्रत्याशी बिद्युत महतो ने जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान किया तेज, भाजपा के पक्ष में समर्थन का मांगा आशीर्वाद
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    सांसद सह एनडीए प्रत्याशी बिद्युत महतो ने जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान किया तेज, भाजपा के पक्ष में समर्थन का मांगा आशीर्वाद

    News DeskBy News DeskMay 14, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सांसद सह एनडीए प्रत्याशी बिद्युत महतो ने जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान किया तेज, भाजपा के पक्ष में समर्थन का मांगा आशीर्वाद, कहा- नरेंद्र मोदी की सरकार ने की समाज के अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति के हितों की चिंता, इंडी गठबंधन पर भरोसा करने का परिणाम साढ़े चार साल से भुगत रही झारखंड की जनता।

    जमशेदपुर। जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद सह एनडीए प्रत्याशी बिद्युत बरण महतो का जनसंपर्क अभियान लगातार जारी है। मंगलवार को सांसद बिद्युत महतो ने जमशेदपुर लोकसभा अंतर्गत विभिन्न विधानसभा क्षेत्र में सघन जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से सीधा संवाद किया और समर्थन की अपील की।

     

     

     

     

    बिद्युत महतो ने प्रातः काल में एग्रिको मैदान में एग्रिको हेल्थ एसोसिएशन के समर कैंप, गोलमुरी मंडल अंतर्गत गाढ़ाबासा, मथुरा बागान, सोनारी मंडल के विभिन्न क्षेत्र, मानगो मून सिटी एवं शंकोसाई रोड नंबर 1 से 5 तक पदयात्रा कर लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने और नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए समर्थन और आशीर्वाद मांगा। इस दौरान पार्टी के कई वरीय नेताओं के संग कार्यकर्ता एवं आमजन मौजूद रहे। सांसद बिद्युत महतो ने लोगों से 25 मई को अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने और ईवीएम क्रम संख्या 2 पर बटन दबाकर भाजपा को समर्थन देने की अपील की। जनसंपर्क अभियान के तहत नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने केंद्र की मोदी सरकार की प्रमुख उपलब्धियों एवं सांसद बिद्युत महतो के द्वारा जमशेदपुर लोकसभा के विभिन्न क्षेत्रों में किये गए विकास कार्यों से संबंधित पत्रक भेंटकर लोगों को जागरूक किया। वहीं,

     

     

     

    जनसंपर्क के तहत सांसद बिद्युत महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति की चिंता की है। आज गरीबों को पक्की छत के साथ, राशन, बिजली, गैस चूल्हा, आयुष्मान भारत, मुद्रा योजना, नल से जल आदि योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के मिला है। आज देश में विकास की रफ्तार को बनाये रखने और विकसित भारत के संकल्प को मूर्त रूप देने के लिए नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना आवश्यक है। श्री महतो ने लोगों से इंडी गठबंधन पर निशाना साधते हुए उनके झूठ और भ्रमित करने वाली राजनीति से सावधान रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता ने झामुमो-कांग्रेस और राजद के झूठे वादे पर भरोसा करने का परिणाम साढ़े चार में भलीभांति देख और समझ लिया है। जनता ऐसे स्वार्थी दलों के झांसे में दोबारा नही आएगी।

     

    सांसद सह भाजपा प्रत्याशी बिद्युत बरण महतो ने एनडीए घटक दल के साथी आजसू के वरीय नेता चंद्रगुप्त सिंह के सिदगोड़ा स्थित आवास पर जाकर उनका कुशल क्षेम जाना एवं आगामी 25 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव पर चर्चा की। इस दौरान चुनावी रणनीति पर मंथन कर सहयोग एवं समर्थन प्राप्त किया।

     

    इस मौके पर भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिला महामंत्री राकेश सिंह, पूर्व जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, बारीडीह मंडल अध्यक्ष संतोष ठाकुर समेत भाजपा एवं आजसू के कई कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

    जनसंपर्क अभियान के तहत स्थानीय लोगों ने भी बड़ी संख्या में शामिल होकर बिद्युत महतो का अभिनंदन किया और चुनाव में पूर्ण समर्थन का भरोसा दिलाया।

     

     

    इंडी गठबंधन पर भरोसा करने का परिणाम साढ़े चार साल से भुगत रही झारखंड की जनता कहा- नरेंद्र मोदी की सरकार ने की समाज के अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति के हितों की चिंता भाजपा के पक्ष में समर्थन का मांगा आशीर्वाद सांसद सह एनडीए प्रत्याशी बिद्युत महतो ने जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान किया तेज
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्टार प्रचारकों से सामाजिक ताने-बाने को नुकसान न पहुंचाने की उम्मीद: निर्वाचन आयोग
    Next Article बैकुंठ शुक्ल के बलिदान का कृतज्ञ राष्ट्र ऋणी रहेगा : काले

    Related Posts

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    November 12, 2026

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    November 12, 2026

    *फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल हुईं विधायक सविता महतो, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

    November 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    *फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल हुईं विधायक सविता महतो, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

    सोहराय की उमंग के बीच मौत का कहर, सड़क हादसे में दो युवकों की गई जान

    आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों को राष्ट्रीय पहचान मिलना ऐतिहासिक कदम : चम्पाई सोरेन

    ईएलसी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, मतदाता जागरूकता का मिला संदेश

    छठ घाटों के डेंजर जोन में बैरिकेडिंग अनिवार्य, सुरक्षा में नहीं हो चूक : एसपी

    छठ की तैयारियों से गुलजार हुए जादूगोड़ा-नरवा के बाजार

    कौशल प्रतियोगिता में 26 विद्यालयों के 150 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा*l

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.