Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हुई स्पेनिश महिला आगे के सफर के लिए हुई रवाना, प्रशासन ने किए सुरक्षा के इंतजाम
    Breaking News Headlines झारखंड

    सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हुई स्पेनिश महिला आगे के सफर के लिए हुई रवाना, प्रशासन ने किए सुरक्षा के इंतजाम

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हुई स्पेनिश महिला अपने आगे के सफर के लिए हुई रवाना, प्रशासन ने किए सुरक्षा के इंतजाम
    दुमकाः सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हुई स्पेनिश महिला आखिरकार चार दिनों की जद्दोजहद झेलने के बाद अपने आगे के सफर के लिए रवाना हो गई. प्रशासन ने उनकी सुरक्षा के इंतजाम किए हैं.

     

     

    आगे की यात्रा पर निकली स्पेनिश महिला

    बता दें कि दुमका जिला में प्रवेश करने के बाद स्पेनिश महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ था. जिसके बाद चार दिनों तक तमाम घटनाक्रम हुए. चार दिन बाद स्वस्थ होने के बाद वो अपने सफर के लिए निकल पड़ी. जब पीड़िता अपने पति के साथ निकल रही थी उस वक्त एसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने खुद सुरक्षा की कमान संभाल रखी थी. वह तो अपने बाइक से निकली पर उनके आगे पीछे वाहन पर सुरक्षाकर्मी चल रहे थे. महिला पहले से तय रूट नेपाल के लिए निकली हैं.

     

     

    बता दें कि दुष्कर्म मामले में प्रशासन ने विक्टिम कंपनसेशन स्कीम के तहत पीड़िता को दस लाख का मुआवजा सोमवार को दिया था. पीड़िता के पति को दुमका डीसी और एसपी ने दी. पीड़िता के पति ने प्रशासनिक कार्रवाई के लिए पुलिस और सरकार को धन्यवाद दिया.

     

     

    उन्होंने कहा कि मामले में तुरंत कार्रवाई की गई और दोषियों को पकड़ लिया गया. मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया है. कोर्ट ने मुख्य सचिव, डीजीपी और दुमका एसपी से रिपोर्ट मांगा है. कोर्ट मामले में सात मार्च को सुनवाई करेगी

     

     

    एक मार्च को हुआ था सामूहिक दुष्कर्म

    बता दें कि एक मार्च को अपने पति के साथ बाइक टूर पर निकली स्पेनिश महिला के साथ दुमका के हंसडीहा में सामूहिक दुष्कर्म की घटना घटी. मामला सामने आने पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआचार संहिता उल्लंघन मामले में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार को मिली जमानत
    Next Article टाटा एमडी का बयान स्वागत योग्य: सरयू राय

    Related Posts

    खेती से लेकर पशुपालन तक, योजनाओं की रफ्तार बढ़ाने का निर्देश

    October 24, 2026

    सड़क निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं हो : कान्हु मुर्मू

    October 24, 2026

    *फल दुकान में घुसा पुट्टी लदा ट्रक, पेड़ से टकराकर रुका

    October 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    खेती से लेकर पशुपालन तक, योजनाओं की रफ्तार बढ़ाने का निर्देश

    सड़क निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं हो : कान्हु मुर्मू

    *फल दुकान में घुसा पुट्टी लदा ट्रक, पेड़ से टकराकर रुका

    मधुआबेड़ा में कोजागरी लक्ष्मी पूजा की तैयारियां पूरी

    जादूगोड़ा में पहली बार विजया मिलन समारोह, सभी पूजा समितियां सम्मानित

    टीएसएफ के शिविर में 90 से अधिक ग्रामीणों के बने आयुष्मान व ई-श्रम कार्ड

    बाइक-हाइवा की आमने-सामने टक्कर में युवक गंभीर

    टीकर में जमीन विवाद, निर्माण रोकने का आरोप

    चांडिल के रामगढ़ टोला में दूर हुई पानी की किल्लत

    50 साल पुराने जमीन विवाद में फंसा यूसील अस्पताल का विकास

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.