Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरायकेला- खरसावां पुलिस ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की,मोटरसाइकिल गिरोह का खुलासा करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार
    Breaking News Headlines अपराध जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची

    सरायकेला- खरसावां पुलिस ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की,मोटरसाइकिल गिरोह का खुलासा करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार

    News DeskBy News DeskDecember 17, 2024Updated:December 17, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सरायकेला- खरसावां पुलिस ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की,मोटरसाइकिल गिरोह का खुलासा करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    सरायकेला- खरसावां पुलिस ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है. जहां एसपी मुकेश कुमार लुणायत द्वारा गठित एसआईटी ने दलभंगा ओपी क्षेत्र से  मोटरसाइकिल गिरोह का खुलासा करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. इतना ही नहीं पुलिस ने इनके पास से चोरी के कुल 70 मोटरसाइकिल बरामद किए हैं जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है. झारखंड में इससे पहले इतनी बड़ी रिकवरी कहीं नहीं हुई थी. मजे की बात यह है कि इससे पूर्व अब तक की सबसे बड़ी रिकवरी जमशेदपुर में अगस्त 2022 में हुई थी. जहां तत्कालीन ग्रामीण एसपी मुकेश कुमार लुनायत ही थे जो वर्तमान में सरायकेला के एसपी है. यह रिकवरी कोवाली में हुई थी. जहां पुलिस ने चोरी के 67 मोटरसाइकिल रिकवर किए थे. इस तरह से देखा जाए तो सरायकेला एसपी ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा है.

     

     

    पुलिस की गिरफ्त में आए अभियुक्तों में शंकर माझी उर्फ संदीप, भूषण मछुआ, शिव मुंडा उर्फ शिबू मुंडा और मंगल मुंडा शामिल है. इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि तमाड़ थाना क्षेत्र के तीन मोटरसाइकिल चोर कुचाई बाजार में मोटरसाइकिल चोरी करने आने वाले हैं. उन्होंने बताया कि ऐसी सूचना थी कि इन लोगों द्वारा पहले भी इस क्षेत्र में विभिन्न हाट एवं बाजारों से मोटरसाइकिल की चोरी की गई है. सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई को लेकर उन्होंने एक विशेष सीट का गठन किया. एसआईटी द्वारा प्राप्त सूचना का सत्यापन करते हुए शंकर माझी उर्फ संदीप और भूषण मछुआ को चोरी के मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा गया. पूछताछ के क्रम में शंकर माझी एवं भूषण मछुआ द्वारा स्वीकार किया कि उनके द्वारा सरायकेला जिले के अलावा रांची, चाईबासा, खूंटी एवं जमशेदपुर जिला के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के हाट- बाजार एवं मेला से विगत कुछ वर्षों में 100 से अधिक मोटरसाइकिल की चोरी किए हैं. चोरी की गई मोटरसाइकिल को बेचने के लिए शिव मुंडा और मंगल मुंडा को देते हैं. पूछताछ में शिव एवं मंगल मुंडा ने बताया कि कुचाई दलभंगा एवं अड़की थाना क्षेत्र के ग्रामीणों को बाद में गाड़ी संबंधित कागजात देने की बात बोलकर सभी गाड़ियों के बेचा जाता है. जिसके त्वरित कार्रवाई करते हुए इस सूचना के आधार पर शिव मुंडा एवं मंगल मुंडा को गिरफ्तार किया गया एवं इन लोगों के निशानदेही पर उनके घर एवं जंगल में छुपा कर रखे कुल 30 मोटरसाइकिल बरामद किया गया. एसपी ने बताया कि इन मोटरसाइकिलों को इनके द्वारा निकट भविष्य में बेचने की योजना थी. अनुसंधान के क्रम में छापेमारी दल द्वारा चोरी के 39 मोटरसाइकिल बरामद किए गए. एसपी ने बताया कि इस बरामद की से सरायकेला, रांची, जमशेदपुर, खूंटी एवं चाईबासा जिले के कुल 25 कांडों का उद्वेदन हुआ है. सभी जप्त मोटरसाइकिल का सत्यापन किया जा रहा है. जिससे दर्जनों कांड के उदभेदन होने की संभावना है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार सभी अभियुक्त बेहद शातिर प्रवृत्ति के हैं. यह सभी लोग ग्रामीण क्षेत्रों में यह अफवाह फैला रखे थे कि ये लोग पुराना मोटरसाइकिल बेचने का काम करते हैं. साथ ही मोटरसाइकिलों का कागजात बाद में देने की बात बोलकर उन्हें बेच दिया जाता था. पूछताछ के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. एसपी ने ग्रामीण क्षेत्र के लोगों से बगैर पर्याप्त दस्तावेज किसी भी अनजान व्यक्ति से वहन ना खरीदने की सलाह दी है.

     

    मोटरसाइकिल गिरोह का खुलासा करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार सरायकेला- खरसावां पुलिस ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article‘सुप्रसिद्ध साहित्यकार मामचंद जमशेदपुरी की पुस्तक मुठ्ठी भर वातास लोकार्पित’
    Next Article जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में एकदिवसीय ऑटो एक्सपो 2024 का आयोजन किया गया जहां इस मेले में देश के नामी गिरामी कंपनियों ने हिस्सा लिया

    Related Posts

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    June 22, 2026

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    June 21, 2026

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    June 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भरत तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में साकची में कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच की मांग

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में सामूहिक योगाभ्यास, उपायुक्त राजीव रंजन ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.