Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महाकुंभ से लौट रही जीप की मप्र के जबलपुर में बस से टक्कर में कर्नाटक के छह लोगों की मौत, दो घायल
    Headlines राष्ट्रीय

    महाकुंभ से लौट रही जीप की मप्र के जबलपुर में बस से टक्कर में कर्नाटक के छह लोगों की मौत, दो घायल

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 24, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    महाकुंभ से लौट रही जीप की मप्र के जबलपुर में बस से टक्कर में कर्नाटक के छह लोगों की मौत, दो घायल

    जबलपुर, 24 फरवरी (भाषा) मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में सोमवार की सुबह प्रयागराज से तेज गति से आ रही एक जीप की एक निजी बस से टक्कर हो गई जिससे छह लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।

    पुलिस के अनुसार, पीड़ित कर्नाटक के बेलगावी जिले के गोकक तालुका के थे। वे 18 फरवरी को गोकक से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के लिए निकले थे।

     

     

    जबलपुर के कलेक्टर दीपक सक्सेना ने बताया कि यह घटना खितौला थाना क्षेत्र के पहरेवा गांव के पास हुई। कर्नाटक में पंजीकृत जीप उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से लौट रही थी।

    उन्होंने बताया कि जीप चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। नतीजतन, वाहन पहले सड़क के डिवाइडर पर एक पेड़ से टकराया, फिर उछल कर राजमार्ग के दूसरी ओर चला गया तथा विपरीत दिशा से आ रही एक बस से टकरा गया।

    अधिकारी ने कहा कि छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई तथा दो अन्य घायल हो गए। घायलों को सिहोरा शहर में एक चिकित्सा सुविधा केंद्र में प्रारंभिक उपचार के बाद जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

    उन्होंने कहा कि पीड़ित प्रयागराज से लौट रहे थे और जबलपुर के रास्ते कर्नाटक जा रहे थे।

    एक अधिकारी ने कहा कि थोड़ी देर रुकने के बाद, बस चालक अपने वाहन के साथ मौके से चला गया। उन्होंने कहा कि बस का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।

     

     

     

    दुर्घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे।

    पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान बालचंद्र गौड़र, सुनील शेडाशले, बसवराज कुर्नी, बसवराज डोड़ामणि, ईरन्ना शेबिनकट्टी और विरुपाक्ष गुमट्टी के रूप में की गई है।

    उन्होंने बताया कि दो अन्य व्यक्ति मुस्ताक और सदाशिव गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका इलाज चल रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleक्या धर्मनिरपेक्षता से इस्लामिक राष्ट्रवाद की ओर बढ़ रहा बांग्लादेश ?
    Next Article मोटापे के खिलाफ अभियान में शामिल होकर खुश हूं: उमर अब्दुल्ला

    Related Posts

    साकची में स्टेट टास्क फोर्स ऑन टीबी की बैठक, उन्मूलन को लेकर बनी रणनीति

    May 26, 2026

    चर्चित हत्या कांड में फरार चार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

    May 26, 2026

    पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

    May 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    साकची में स्टेट टास्क फोर्स ऑन टीबी की बैठक, उन्मूलन को लेकर बनी रणनीति

    चर्चित हत्या कांड में फरार चार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

    पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

    जुगसलाई यूनिक कलेक्शन फायरिंग कांड का खुलासा, मनीष सिंह गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार

    एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में सोलर बैटरी में लगी आग, मची अफरा-तफरी

    मनपीटा तालाब में डूबने से 7 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मातम

    पीएम आवास के लाभुक फिर पहुंचे सरयू राय के पास, 31 मई तक चाबी नहीं मिलने पर अनशन की चेतावनी

    जनता के मुद्दों पर सड़क से सदन तक लड़ेगी जदयू, बिहार मॉडल पर विकास का आह्वान

    उपायुक्त ने किया ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

    अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, तीन हाईवा और एक ट्रैक्टर जब्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.