Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मोटापे के खिलाफ अभियान में शामिल होकर खुश हूं: उमर अब्दुल्ला
    Headlines राष्ट्रीय

    मोटापे के खिलाफ अभियान में शामिल होकर खुश हूं: उमर अब्दुल्ला

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 24, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    मोटापे के खिलाफ अभियान में शामिल होकर खुश हूं: उमर अब्दुल्ला

    श्रीनगर:  जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मोटापे के खिलाफ शुरू किए गए अभियान से जुड़कर खुश हैं।

    अब्दुल्ला ने अपने ‘एक्स’ हैंडल पर लिखा, ‘‘मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मोटापे के खिलाफ शुरू किए गए अभियान से जुड़कर बहुत खुश हूं।’’

    मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के अभियान से जुड़ने के लिए 10 लोगों को नामित किया।

     

     

    उन्होंने कहा, ‘‘मोटापे के कारण हृदय रोग, टाइप 2 मधुमेह, पक्षाघात और सांस लेने की समस्या जैसी जीवनशैली से जुड़ी कई स्वास्थ्य समस्याएं होती हैं, साथ ही चिंता और अवसाद जैसी मानसिक स्वास्थ्य स्थितियां भी पैदा होती हैं। आज मैं मोटापे के खिलाफ प्रधानमंत्री के अभियान में शामिल होने के लिए इन 10 लोगों को नामित कर रहा हूं और उनसे इस लड़ाई को आगे बढ़ाने के लिए 10-10 और लोगों को नामित करने का अनुरोध कर रहा हूं।’’

     

     

    अब्दुल्ला द्वारा नामित लोगों में बायोकॉन की प्रबंध निदेशक किरण मजूमदार शॉ, उद्योगपति सज्जन जिंदल, अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, पूर्व टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा, पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान, सांसद सुप्रिया सुले और पूर्व वुशु खिलाड़ी कुलदीप हांडू शामिल हैं।

    मोटापे के खिलाफ जंग की जोरदार वकालत करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को प्रसारित अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में लोगों से भोजन में कम तेल का उपयोग करने और 10 प्रतिशत तेल का सेवन कम करने की चुनौती 10 अन्य लोगों को सौंपने का आग्रह किया था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहाकुंभ से लौट रही जीप की मप्र के जबलपुर में बस से टक्कर में कर्नाटक के छह लोगों की मौत, दो घायल
    Next Article राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे की मुलाकात से राजनीतिक अटकलें तेज

    Related Posts

    जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम में मलेरिया का कहर जारी, 12 दिनों में 1,731 मरीज मिले, 6 लोगों की मौत

    July 11, 2026

    गिरिडीह 4 जुलाई से लापता नीरज हाजरा का शव जंगल से बरामद, आक्रोशित परिजनों ने सड़क जाम कर की फांसी की मांग

    July 11, 2026

    टाटानगर के खास महल में बड़ा हादसा टला, बाइक सवारों को बचाने के प्रयास में पेड़ से टकराया ट्रक

    July 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम में मलेरिया का कहर जारी, 12 दिनों में 1,731 मरीज मिले, 6 लोगों की मौत

    गिरिडीह 4 जुलाई से लापता नीरज हाजरा का शव जंगल से बरामद, आक्रोशित परिजनों ने सड़क जाम कर की फांसी की मांग

    टाटानगर के खास महल में बड़ा हादसा टला, बाइक सवारों को बचाने के प्रयास में पेड़ से टकराया ट्रक

    धनबाद रेलवे स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, 116.5 लीटर विदेशी बीयर जब्त

    शराबबंदी के बीच समस्तीपुर में बड़ी कार्रवाई, हाईवा से 2,196 लीटर विदेशी शराब जब्त

    टेल्को में बड़ा हादसा टला: अनियंत्रित हुंडई i10 नाली में जा घुसी, चालक सुरक्षित

    जमशेदपुर: देर रात बागबेड़ा थाना पहुंचे एसएसपी, औचक निरीक्षण कर अपराध नियंत्रण के दिए कड़े निर्देश

    विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान: शिक्षा सुधार या केंद्रीकरण की नई बहस?

    जीव-जंतुओं से सीखें जीने का सही तरीका: प्रकृति के अनमोल इशारे

    भारत की विदेश नीति: हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बढ़ता भारत का सामर्थ्य और नई रक्षा साझेदारियां

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.