Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला के 25वें उपायुक्त के रूप में श्री कर्ण सत्यार्थी ने कार्यभार ग्रहण किया, निवर्तमान उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल ने दी शुभकामनाएं
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद पटना बिहार रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जिला के 25वें उपायुक्त के रूप में श्री कर्ण सत्यार्थी ने कार्यभार ग्रहण किया, निवर्तमान उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल ने दी शुभकामनाएं

    News DeskBy News DeskMay 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    जिला के 25वें उपायुक्त के रूप में श्री कर्ण सत्यार्थी ने कार्यभार ग्रहण किया, निवर्तमान उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल ने दी शुभकामनाएं

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी श्री कर्ण सत्यार्थी ने आज पूर्वी सिंहभूम जिले के 25वें उपायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया। समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय में निवर्तमान उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल ने पदभार सौंपा। इस अवसर पर जिला के उप विकास आयुक्त, परियोजना निदेशक आईटीडीए, एसडीएम धालभूम, एडीसी व अन्य वरीय पदाधिकारीगण, विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारीगण तथा मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

    नव पदस्थापित उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी इसके पूर्व गुमला के उपायुक्त के रूप में पदस्थापित रहे। पदभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने जिले के समग्र विकास, जनहित में सुशासन, तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

    इस अवसर पर निवर्तमान उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल ने जिले में अपने कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग के लिए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया तथा नव नियुक्त उपायुक्त श्री सत्यार्थी को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में पूर्वी सिंहभूम जिला विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। लोकसभा एवं विधानसभा निर्वाचन के शांतिपूर्ण एवं सफल समापन में जिला के नागरिक, मीडिया प्रतिनिधि, सभी पदाधिकारी व कर्मी के सहयोग की सराहना की।

    नव पदस्थापित उपायुक्त ने मीडिया से संक्षिप्त बातचीत में कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकताओं, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जिला में क्रियान्वित किया जाएगा। सुनिश्चित किया जाएगा कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। सभी के सहयोग से नई ऊर्जा और संकल्प के साथ जिला के विकास कार्यों को नई दिशा और गति दी जाएगी।

     

    केंद्रीय शांति समिति के सदस्य सह केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति एवं केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति के संयोजक प्रमोद तिवारी के नेतृत्व में नए उपायुक्त  का स्वागत किया गया

    जिला के 25वें उपायुक्त के रूप में श्री कर्ण सत्यार्थी ने कार्यभार ग्रहण किया निवर्तमान उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल ने दी शुभकामनाएं
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिले के 26वें जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त जामताड़ा के रूप में रवि आनंद ने निवर्तमान उपायुक्त कुमुद सहाय से ग्रहण किए पदभार
    Next Article कदमा मरीन ड्राइव पर गौ तस्करी विफल, नई गौ रक्षक समिति ने बोलेरो सहित गौ तस्कर को पकड़ा; घायल गौ माताएं थाना पहुंचाई गईं

    Related Posts

    जमशेदपुर: हिमांशु हत्याकांड में बड़ी सफलता, भाजपा नेता व डीडी बार मालिक गिरफ्तार

    July 5, 2026

    लोककला की अमर ज्योति: पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलि

    July 5, 2026

    यूसील में गहराया तनाव: डीजीएम पर्सनल राकेश कुमार की कार्यशैली पर राष्ट्रीय स्तर तक सवाल

    July 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: हिमांशु हत्याकांड में बड़ी सफलता, भाजपा नेता व डीडी बार मालिक गिरफ्तार

    लोककला की अमर ज्योति: पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलि

    यूसील में गहराया तनाव: डीजीएम पर्सनल राकेश कुमार की कार्यशैली पर राष्ट्रीय स्तर तक सवाल

    समाज में क्यों महत्वपूर्ण है संस्कार का मूल्य? जब एक बेटी ने अतिथि में देखा पिता का स्वरूप

    इथेनॉल मिश्रित ईंधन पर बहस तेज़: अफवाहों और तथ्यों की पड़ताल

    सरायकेला: अवैध बालू उत्खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो ट्रैक्टर जब्त

    नारायण प्राइवेट आईटीआई का भव्य दीक्षांत समारोह संपन्न

    20.51 लाख की तीन योजनाओं का शिलान्यास, पेयजल व स्वच्छता सुविधा होगी मजबूत

    जोड़ा का केंद्रीय अस्पताल अपने बदहाली पर आंसू बहा रहा है, सरकार बदल गई, परंतु बदहाल अस्पताल जसकी तस रह गई

    पोटका में सरकारी जमीन पर भू-माफिया का फिर कब्जा: अंचल कर्मियों की मिलीभगत उजागर, CO की चुप्पी से बढ़े सवाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.