Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिले के 26वें जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त जामताड़ा के रूप में रवि आनंद ने निवर्तमान उपायुक्त कुमुद सहाय से ग्रहण किए पदभार
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    जिले के 26वें जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त जामताड़ा के रूप में रवि आनंद ने निवर्तमान उपायुक्त कुमुद सहाय से ग्रहण किए पदभार

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिले के 26वें जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त जामताड़ा के रूप में रवि आनंद ने निवर्तमान उपायुक्त कुमुद सहाय से ग्रहण किए पदभार

    निजाम खान। राष्ट्र संवाद

    जामताड़ा: उपायुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में जामताड़ा जिला के 26वें जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त जामताड़ा के रूप में श्री रवि आनंद ने निवर्तमान जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्रीमती कुमुद सहाय से पदभार ग्रहण किया।

    _*नव पदस्थापित उपायुक्त के आगमन पर बुके देकर किया गया स्वागत*_

    इससे पूर्व जिले के नव पदस्थापित श्री रवि आनंद (भा०प्र०से०) के जामताड़ा आगमन पर निवर्तमान उपायुक्त, उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार, अपर समाहर्त्ता श्रीमती पूनम कच्छप, अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनंत कुमार सहित जिले के अन्य पदाधिकारियों ने बुके देकर स्वागत किया।

    _*अधिकारियों से लिया परिचय; निष्ठापूर्वक टीम भावना से दायित्वों के निर्वहन को दिए निर्देश*_

    नव पदस्थापित उपायुक्त ने पदभार ग्रहण करने के उपरांत बारी बारी से जिले के सभी पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को निष्ठापूर्वक आपसी समन्वय बनाकर टीम भावना से कार्य करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया।

    _*जो भी चुनौतियां हैं, उसे दूर करने का प्रयास किया जाएगा – उपायुक्त*_

    मौके पर उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा सरकार ने जो जिम्मेवारी मुझे सौंपी है, मैं आशा करता हूं कि जामताड़ा की टीम के साथ मिलकर विकसित जामताड़ा बनायेंगे। वहीं कहा कि धीरे धीरे जो भी इश्यूज है उसे ठीक करेंगे।वहीं उन्होंने कहा कि जिले में पूर्व से चल रहे रहे अच्छे कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। जो भी चुनौतियां हैं, उसे दूर करने का प्रयास किया जाएगा। वहीं उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के विजन को पूर्ण करने की दिशा में काम करेंगे। वहीं कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास को प्राथमिकता देंगे। इसके अलावा उन्होंने जिले में समुचित विधि व्यवस्था संधारण को सुनिश्चित करेंगे।

    *_इस मौके पर_* उप विकास आयुक्त, श्री निरंजन कुमार, अपर समाहर्ता श्रीमती पूनम कच्छप, अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनंत कुमार, गोपनीय प्रभारी श्री विजय कुमार, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी श्री संतोष कुमार घोष सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी, कर्मी एवं मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआरजेडी के लिए पारिवारिक संकट या राजनीतिक रणनीति?
    Next Article जिला के 25वें उपायुक्त के रूप में श्री कर्ण सत्यार्थी ने कार्यभार ग्रहण किया, निवर्तमान उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल ने दी शुभकामनाएं

    Related Posts

    राज्यपाल के संभावित दौरे को लेकर सीटीसी में तैयारियों का जायजा

    September 6, 2026

    गिरिडीह पहुंच विधायक सविता महतो ने मंत्री सुदिव्य कुमार को दी श्रद्धांजलि

    September 6, 2026

    कदामदीह पूजा कमिटी का पुनर्गठन 

    September 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राज्यपाल के संभावित दौरे को लेकर सीटीसी में तैयारियों का जायजा

    गिरिडीह पहुंच विधायक सविता महतो ने मंत्री सुदिव्य कुमार को दी श्रद्धांजलि

    कदामदीह पूजा कमिटी का पुनर्गठन 

    नीमडीह में आरटीआई कार्यकर्ता संघ की बैठक, प्रखंड कमेटी का गठन

    महारक्तदान शिविर में 630 यूनिट रक्त संग्रह

    दुर्गा पूजा मोड़, जादूगोड़ा में 59वें वर्ष पूजा की तैयारी

    महिला अधिकारी की शिकायत से यूसील कॉलोनी में हड़कंप

    आसंगी चेकडैम में फिर दो युवक डूबे

    आसंगी चेकडैम में फिर दो युवक डूबे

    टंडवा बाजार टांड़ में धूमधाम से मनेगी दुर्गा पूजा, रुदेश नायक बने अध्यक्ष

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.